समाज की खबरों और स्वतंत्र विचारों का मंच ऑनलाइन हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल
Saturday, July 13, 2019
Friday, July 12, 2019
समाजसेवी डॉ. सुनील बोकोलिया भारतश्री अवार्ड से सम्मानित
दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l नेशनल ह्यूमन वेलफ़ेयर कॉउन्सिल की ओर से दिल्ली
के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में भारत श्री सम्मान 2019 व अभिनंदन
समारोह का आयोजन किया गया l जिसमे शिक्षा जगत की महान हस्तियों को उनके राष्ट्र
निर्माण और अखंड भारत को बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए कई विभूतियों को
सम्मानित किया गया l इसमें दिल्ली के डॉ. सुनील कुमार बोकोलिया को उत्कृष्ट समाज
सेवा के लिए "भारत श्री अवार्ड 2019" से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर देश
की थल सेना, जल सेना, वायु सेना, पुलिस, रेलवे पुलिस, समाज सेवी, उद्योग जगत व शिक्षा जगत की महान हस्तियों को उनके राष्ट्र निर्माण और अखंड
भारत को बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान पर मुख्य अतिथि प्रताप चंद्र सारंगी,केबिनेट मंत्री, महादेव राव केबिनेट मंत्री व अति विशिष्ठ अतिथि
पवन जिंदल,नार्थ इंडिया हेड राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, रमेश बेस पूर्व सांसद, गुँजन मेहता, अध्यक्ष नेशनल ह्यूमन
वेलफ़ेयर कॉउन्सिल द्वारा द्वितीय "भारत श्री अवार्ड 2019" डॉ. सुनील
कुमार बोकोलिया को उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ. बोकोलिया
पूर्व में भी कई राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके
है। डॉ. बोकोलिया के सम्मानित होने पर यूवा नेता तरूण बाकोलियां रेनवाल, सामाजिक कार्यकर्ता पूरणमल बुनकर, सुरजमल बडकोदिया, योगेश कुलदीप आदि ने हर्ष जताकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
रैगर समाज के लोगो ने ‘आर्टिकल-15’ फिल्म वेव सिनेमा हाल पर सामूहिक रूप से देखी
दिल्ली,समाजहित
एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित वेव सिनेमा
हाल पर वीरवार 11 जून को रैगर समाज की प्रमुख संस्थाओ के प्रतिनिधियों ने आर्टिकल
15 फिल्म सामूहिक रूप से देखी l जाति विषय को केंद्र में लेकर बनाई गई इस फिल्म को रैगर
समाजके प्रबुद्ध लोगो ने जमकर सराहा है l दर्शक भी फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं
l
अनुभव सिन्हा
निर्देशित और आयुष्मान खुराना अभिनीत फ़िल्म आर्टिकल 15 भारतीय संविधान के
अनुच्छेद-15 पर आधारित है। इस अनुच्छेद में कहा गया है कि धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के
आधार पर किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जाएगा । फिल्म Article 15 में यथार्थ को दिखाया गया है कि भारतीय समाज में जाति के
आधार पर किस प्रकार भेद भाव किया जाता है । पिछड़ी जाति वालों को किस प्रकार से
प्रताड़ित किया जाता है । फिल्म देखने के बाद दर्शक पूछता है कि कब तक चलेगा ये
जातिगत भेदभाव ?
वेव सिनेमा हाल
पर वीरवार 11 जून को रैगर समाज के राम लाल मौर्या, कजोड़ राम मौर्या, रघुवीर सिंह गाड़ेगांवलिया, सोहन लाल पीपलीवाल, मोहन लाल मौर्या, राजेश चांदोलिया, सुनील सबलानिया, फतेह सिंह अटल, हरनारायण कांसोटिया, त्रिलोक चन्द बोकोलिया, कपूर चन्द बछांवादिया, यशवंत कुमार सबलानिया, खुशहाल चंद मौर्या,बलवीर मौर्या, प्रभु दयाल शेरसिया, मनोज कुमार धनवाडिया, चेतन प्रकाश खोरवाल ने सामूहिक रूप से आर्टिकल
15 फिल्म देखी l समाज के लोगो ने फिल्म को जमकर सराहा l
दिल्ली प्रांतीय
रैगर पंचायत शाखा मादीपुर के महामंत्री राजेश चान्दोलिया ने आर्टिकल 15 फिल्म
देखने के बाद कहा कि देश में जातिवाद और धार्मिक उन्माद को दर्शाती इस फ़िल्म के
निर्देशक हैं अनुभव सिन्हा ने वर्तमान ग्रामीण
क्षेत्र की सच्चाई दिखाई है l यह फिल्म भारतीय
समाज के एक कलेक्टिव फेलियर पर बात करती है l
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में आर्टिकल-15 यानी समानता का अधिकार । इस आर्टिकल-15 में
प्रावधान है कि राज्य किसी नागरिक से केवल धर्म, मूलवंश जाति, लिंग, जन्मस्थान या इसमें से किसी के आधार पर कोई
विभेद नहीं करेगा। भारतीय संविधान का अनुच्छेद-15 किसी भी तरह के भेदभाव को नकारता
है लेकिन क्या अमल में ऐसा होता है? वास्तविकता है कि समाज में जातियों का बोलबाला
है और हम सब वास्तविकता से मुंह चुराकर निकल जाते हैं । आजादी के इतने वर्षों बाद
भी क्या हम भारतीय संविधान के आर्टिकल-15 को सही ढंग से लागू कर पाए हैं । जातिगत
भेदभाव केवल गांवों में ही नहीं बल्कि यह पढ़े-लिखे लोगों में भी है। शहरी और
अंग्रेजी बोलने वाले वर्ग में भी है। बड़े संस्थानों और शिक्षा संस्थानों में भी
है । ये जातिगत भेदभाव वाली समस्याएं सख्त कानूनों के बावजूद बरकरार हैं । दलितों की जमीनी
हकीकत तो वैसी की वैसी ही है ।
सोहन लाल
पीपलीवाल ने कहा कि अनुभव सिन्हा की ‘आर्टिकल 15’ फिल्म में भेदभाव व छुआछूत जैसी ‘संकीर्ण मानसिकता’ की नए सिरे से चीर-फाड़ करती है और एक मनोरंजक
व दिल थमा देने वाली पुलिस प्रोसीजरल थ्रिलर के बहाने जातिवाद के मवाद का
सूक्ष्मतम निरीक्षण करने का बीड़ा उठाती है l जाति व्यवस्था नामक सामाजिक सड़ांध
पर इतनी बेबाकी से बात करने वाली फिल्म शायद हिंदी सिनेमा में इससे पहले कभी नहीं
बनी हो l
मोहन मौर्या ने
कहा कि फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में आज के वक्त का कड़वा सच है कि ऊंची जाति के
लोगो द्वारा पैदा किया जातिवाद के कारण समाज में असमानता की खाई बढ़ रही है l ऊंची
जाति के अधिकारी असमानता और अत्याचार के प्रति उदासीन है और वो दलित-पिछड़ी
जातियों को सिर्फ रिजर्वेशन के चश्मे से देखते है l रिजर्वेशन के नाम से समाज
में जहर बोने की इनकी सियासत खूब फल-फूल रही है l
खुशहाल चंद
मौर्या ने कहा कि फिल्म ‘आर्टिकल 15’ की एप्रोच एकदम साफ है कि वह ग्रामीण क्षेत्र
की जातिगत संरचना दिखाकर हर उस शहरी नागरिक तक पहुंचना चाहती है जो जाति व्यवस्था
के सच को स्वीकारता नहीं है, या फिर स्वीकारता
भी है तो उसकी वीभत्सता से अंजान बना हुआ है l चाहे जानकर या फिर अनजाने में ही l दुनिया का सबसे
खौफनाक यथार्थ यही है l गंदगी से लबालब भरे मेनहोल में से एक सफाई कर्मचारी के
बार-बार बाहर आने और अंदर जाने का बेहद प्रभावी तरीके से फिल्माया गया सीन तो इस
कदर हृदयविदारक है l सिनेमेटोग्राफी तो इस कदर उच्च की है कि धुंध, धूसर रंगों और मुर्दा सन्नाटे का उपयोग कर ऐसा अतीत में अटका देहात रच देती है
जहां जैसे कभी सूरज उगा ही न हो और केवल अंधेरे व अन्याय का वास हो l
घायल बीदासर निवासी मनीष पुत्र केवलराम रैगर को तीन युवको ने अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई
राज्य सरकार की ओर से संचालित गुड सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना के तहत तीनो युवको को मिला सम्मान
दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l चूरू जिले के सुजानगढ़ तहसील के ग्राम गोपालपुरा के पास सोमवार 8 जुलाई 2019 को सांय 5.30 बजे मोटरसाइकिल सवार बीदासर निवासी मनीष पुत्र केवलराम रैगर उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे सुजानगढ़ निवासी तीन लोगो ने अपनी गाड़ी मै 17 किलोमीटर दूर सुजानगढ़ अस्पताल में पहुंचाकर जान बचाई l गुड सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना के तहत टीम हारे का सहारा ने तीनो को प्रोत्साहन पत्र देकर सम्मानित किया ।समाजहित एक्सप्रेस पर प्रसारित होने वाले हिंदी समाचार के निशुल्क अपडेट लगातार प्राप्त करने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें l
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार 8 जुलाई 2019 को सांय 5.30 बजे ग्राम गोपालपुरा के पास मोटरसाइकिल सवार बीदासर निवासी मनीष गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था l बीदासर निवासी पूनम प्रजापत और उसके दो साथी सुजानगढ़ निवासी जीतेन्द्र सिंह और सुरेंद्र सिंह ने घायल को तुरंत अपनी गाड़ी मै 17 किलोमीटर दूर सुजानगढ़ अस्पताल में पहुंचाकर भर्ती कराया और उसका इलाज शुरू कराया l जिससे घायल मनीष की हालत में सुधार हुआ l
राज्य सरकार की ओर से संचालित गुड सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना के तहत दुर्घटनाग्रस्त मरीज को अस्पताल में पहुंचा कर उसकी जान बचाने वाले पूनम प्रजापत और उसके दो साथी सुजानगढ़ निवासी जीतेन्द्र सिंह और सुरेंद्र सिंह को टीम हारे का सहारा के द्वारा प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l
चुरू में मजदूर राम कुमार रैगर बिल्डिंग निर्माण कार्य के दौरान अड्डा टूटने से गिरा, रीढ़ की हड्डी टूटी
दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस(रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l चुरू के अग्रसेन नगर क्षेत्र में बन रही बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर पलस्तर के कार्य के दौरान अड्डा टूट जाने से मजदूर राम कुमार रैगर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया । उसे मजदूरों ने उसे तुरंत राजकीय डी.बी.अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर्स ने बताया उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है, उसकी गंभीर हालत को देख डॉक्टर्स ने जयपुर रेफ़र कर दिया । घायल मजदूर के परिजनों ने चुरू सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।
समाजहित एक्सप्रेस पर प्रसारित होने वाले हिंदी समाचार के निशुल्क अपडेट लगातार प्राप्त करने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें l


घटना चुरू के अग्रसेन नगर क्षेत्र की है जहाँ पर तोफिक खान फौजी की बिल्डिंग का निर्माण कार्य ठेकेदार हीरालाल पुत्र भींवाराम नायक द्वारा कराया जा रहा था । दिनांक 03 जून 2019 को दिन में लगभग 12.30 बजे बिल्डिंग के बाहर की तरफ दूसरी मंजिल पर पलस्तर का कार्य कर रहा मजदुर राम कुमार रैगर निवासी वार्ड न०39 अड्डा टूट जाने से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया । मजदूरों ने उसे राजकीय डी.बी.अस्पताल पहुँचाया लेकिन डॉक्टर्स ने उसकी गंभीर हालत को देख जयपुर रेफ़र कर दिया । राम कुमार रैगर राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल का पंजीकृत मजदुर है, जिसका कार्ड क्रमांक स० 79436 है l ठेकेदार द्वारा दुर्घटना की जानकारी श्रम विभाग को भी नहीं दी गई ।


मजदुर राम कुमार रैगर के भाई लाल चन्द रैगर (गहनोलिया) ने बताया कि बिल्डिंग मालिक तोफिक खान फौजी और ठेकेदार हीरालाल ने हमे टेलीफोन पर कहा कि आप सीकर के किसी भी निजी अस्पताल में भर्ती करा दो ईलाज का समस्त खर्चा मैं दे दूंगा l इस आश्वासन पर घायल के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की थी । लेकिन जब ईलाज के लिए पैसे मांगे तो इलाज का खर्च देने से मना कर दिया l तब परिजनों ने 05 जून 2019 को मामले की शिकायत चुरू सदर थाने में की ।
05 जून 2019 को पीड़ित मजदुर राम कुमार रैगर की पत्नी श्रीमती किरण देवी ने चुरू सदर थाने में पुलिस को शिकायत की, जिस पर पुलिस ने जांच के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 336 व 337 (दूसरे की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया l
मजदुर राम कुमार रैगर (गहनोलिया) परिवार में एकलौता कमाने वाला है और परिवार में 65 वर्षीय माँ, पत्नी व तीन बच्चे है l घटना के बाद बिस्तर पर ही जिन्दगी गुजारने वाले रामकुमार रेगर के परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है और ऊपर से ईलाज में दवाइयां का खर्च होने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है इस परिवार के पास खाने के लिए राशन भी नहीं है । आस पड़ोस के लोग थोडा-बहुत राशन इस परिवार को उपलब्ध करवा रहे हैं । इस परिवार को समाज और सरकार के सहयोग की सख्त जरूरत है ।
यदि आप इस परिवार के पास पहुंच नहीं सकते तो पीड़ित राम कुमार रैगर (गहनोलिया) की पत्नी किरण देवी (Kiran devi) के सिंडिकेट बैंक के सीधे खाता नम्बर 83602010033291पर भी सहयोग पहुंचा सकते हैं । जिसका IFSC code SYNB0008360 है l
सर्वोपरि राष्ट्रहित,शिक्षा व मानवता की सेवा के क्षेत्र में अग्रसर मुस्कान संस्थान के जोशीले कार्यकर्ता धर्मवीर जाखड़, दिनेश सैनी व विरेन्द्र सिंह खोटिया की टीम ने समाजहित एक्सप्रेस को इस खबर से अवगत कराया l
दिल्ली प्रान्तीय रैगर मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा 10वीं व 12वीं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया
दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l दिल्ली प्रान्तीय रैगर
मंदिर प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में वर्ष 2018-19 में आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं
में 75 प्रतिशत से अधिक अंक
प्राप्त करने वाले 169 रैगर समाज के
प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु सोमवार 01जुलाई 2019 को सांय 5 बजे करोलबाग स्थित श्री शिव मंदिर, रतियावाली प्याऊ, देव नगर में मेधावी विद्यार्थी छात्रवृति सम्मान समारोह-2019 का आयोजन किया गया l जिसमे मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी व योगेन्द्र
चांदोलिया (पूर्व महापौर) ने 95%से अधिक अंक
प्राप्त करने वाले 07 छात्र-छात्राओ
को लेपटाप वितरण किये l
मेधावी
विद्यार्थी छात्रवृति सम्मान समारोह-2019 के कार्यक्रम में दिल्ली के कोने-कोने से
आये समाज के सभी संगठनों के प्रमुख समाजसेवी, प्रतिभाशाली छाञ-छाञाएं और
उनके अभिभावकगण की गरिमामयी उपस्थिति से पंडाल देर शाम तक खचाखच भरा रहा । छात्रवृति
सम्मान देने पूर्व तालियों की गडगडाहट के साथ मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती मीनाक्षी
लेखी का संस्था के पदाधिकारियों व सभी संगठनों के प्रमुख समाजसेवियों द्वारा शाल
उढ़ाकर माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया ।
मेधावी
विद्यार्थी छात्रवृति सम्मान समारोह के दौरान मेधावी बच्चों को सम्बोधित करते हुए मुख्य
अतिथि सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने सर्वप्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह में समस्त
दिल्ली से आये छात्र-छात्राओ जिन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में सर्वाधिक
अंक लाकर परिवार व समाज का नाम रोशन करने वाली रैगर समाज की प्रतिभाओं को शुभकामना
दी ।
उन्होंने आगे कहा
कि जो व्यक्ति समाज की चिंता करता है वह देश की भी चिंता करता है l इसलिए हम पहले
समाज का विकास करें और जब समाज का विकास होगा तो देश का विकास भी होगा l विद्यार्थी पढाई
कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए देश व समाज की सेवा के लिए तत्पर रहें। सामाजिक
कुरीतियों को मिटाने, युवाओ को व्यसन से दुर रहने, शिक्षा को बढावा देने एवं सामाजिक एकता पर बल देने का आह्वान किया l
पूर्व महापौर
योगेन्द्र चांदोलिया ने अपने संबोधन में संस्था के कार्यकलापों के बारे में भी
बताया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओ को उभरना है। आज मेधावी
छात्र-छात्राओं के पास शिक्षा का जो समय है वह आने वाले समय में उनके भविष्य की
नीव के रूप में काम करेगा । इस तरह के आयोजन समाज के छात्र-छात्राओं की सफलता में
मील का पत्थर साबित होते हैं ।
मेधावी विधार्थी
छात्रवृत्ति सम्मान समारोह 2019 में 95%से अधिक अंक प्राप्त करने वालो 07 छात्रो की
मेरिट में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर सर्वप्रथम नितीश रातावाल सुपुत्र तिलक
राज रातावाल को आमंत्रित कर मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी लेखी, सांसद नई दिल्ली
एवं पूर्व महापौर योगेन्द्र चांदोलिया के कर-कमलो द्वारा लेपटाप,प्रमाण पत्र और
प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इसके अलावा बाकी के
मेधावी छात्र-छात्राओ को
भी लेपटाप,प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित
किया गया l
इसी दौरान 162 छात्र-छात्राओ को
शिक्षा के लिए प्रोत्साहित हेतु जिन्होंने दसवी 12वी कक्षा मे 75% से 85% अकं
प्राप्त करने वालो को रु०5000/- राशि का चैक,प्रमाण पत्र और
प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया l 85% से 95% अंक प्राप्त करने
वालो को रु०7000/- राशि का चैक,प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित
किया गया l दसवीं कक्षा मे 95% से 100% अंक प्राप्त करने वालो को उत्साहवर्धन के लिए रु०10,000/-
राशि का चैक प्रमाण पत्र और
प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया l समाज के सम्मानित लोगो
के हाथों से पुरस्कार पाकर परिसर में मौजूद सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे
खुशी से चहक उठे ।
अंत में दिल्ली
प्रान्तीय रैगर मंदिर प्रबंधक कमेटी के जगदीश दोतानिया ने धन्यवाद के अपने संबोधन
में संस्था के कार्यकलापों के बारे में भी बताया । संस्था द्वारा समाज के होनहार
बच्चों का उच्च शिक्षा हेतु उत्साहवर्धन करने के लिए समय-समय पर समारोह आयोजित कर
उन्हें सम्मानित किया जाता है । कार्यक्रम में उपस्थित हुए
अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद किया गया l मंच संचालन महामंत्री भागीरथ परसोया ने किया ।
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
दिल्ली , समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l चितौड़गढ़ जिले के कपासन राजकीय चिकित्सालय में नियुक्त महिला स्टाफ नर्स नीलम रे...
-
समाजहित में अनुशरण करने योग्य महत्वपूर्ण बातें :- रैगर होकर रैगर का, आप सभी सम्मान करो l हम सभी रैगर एक है, मत किसी का नुकसान करो l ...
-
दिल्ली समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए समाज के प्रबुद्ध लोगो को समाज विकास के लिए एक वैक...
-
दिल्ली समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l हाल ही में राजस्थान में हुए सरपंच के चुनाव में बाघावास/किशनगढ़ रेनवाल ग्राम पंचाय...
-
कलयुग में भी मानवता कहीं न कहीं जिन्दा है , अक्षम व्यक्ति की सहायता को उठे मानवता के हाथ दिल्ली , समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गा...
-
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l रैगर समाज पूरी दुनिया में एक है अनेक नहीं , हम सब के खून का रंग भी एक है , हम...
-
दिल्ली समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l ग्लोबल कॉन्क्लेव एवं ग्लोबल अवॉर्ड, भारत और नेपाल के सफल अयोजन के बाद अब गोपाल किर...
-
दिल्ली समाजहित एक्सप्रेस l देश को आजाद हुए 73 साल हो गए है और अखिल भारतीय रैगर महासभा की स्थापना हुए 75 साल हो गए है l नवम्बर , 19...
-
वातानुकूलित रैगर समाज धर्मशाला अपनी भव्यता एवं सुंदरता के लिये बाबा के भक्तों की पहली पसंद दिल्ली , समाजहित एक्सप्रेस , ( रघुबीर सि...

















