Sunday, July 18, 2021

जवालापुरी में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “जहाँ वोट वहां वैक्सीन” नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस, (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l नांगलोई एसी- 11 के वार्ड-49 में B ब्लॉक ज्वाला पूरी, सुंदर विहार, स्वामी विवेकानंद मेडिकल मिशन डिस्पेंसरी के सामने, कोविड संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “जहाँ वोट वहां वैक्सीन” नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम शनिवार 17 जुलाई 2021 को सांय 5.20 बजे किया गया, ताकि इस बीमारी पर विजय प्राप्त की जा सके। 

नागरिक सुरक्षा मियांवाली डिवीज़न के सहयोग से कलारंजन टीम के सदस्यों द्वारा कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया। कलारंजन टीम के कलाकारो ने इसी तरह से विभिन्न स्थानों पर जा कर नुक्कड़ नाटक कर रहे हैं। साथ ही बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कलाकार गली, चौराहों, कॉलोनी में पहुंचकर लोगों को बता रहे हैं कि मास्क लगाएं। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जरूरी है कि सभी शारीरिक दूरी का पालन करें। एक - दूसरे से दूरी बना कर रखें। बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकलें। आस - पड़ोस में भी बात करें और उन्हें मास्क लगाए रखने के लिए प्रेरित करे। अपने हाथों को समय- समय पर साबुन से धोएं। साथ ही सै‍निटाइजर का उपयोग करते रहें। जो लोग अपने घरों में होम आइसोलेशन में है वो लोग पूरी सावधानी बरतें। अपने कमरे से बाहर न आएं। मास्क लगा कर रहें। सभी लोग दिन में कम से कम दो बार भाप जरूर लें। ठंडी चीजें खाने - पीने से परहेज करें। गर्म पानी से गरारे करें और गर्म पानी ही पिएं।



वैक्सीनेशन के सामने सबसे बड़ी चुनौती अफवाह है, इसे दूर करने के लिए कलारंजन टीम के सदस्यों द्वारा प्रश्नोत्तरी और कविता के माध्यम से वैक्सीन के लिए प्रोत्साहित किया l जिसमे डिवीज़नल वार्डन रघुबीर सिंह और मुकेश कुशवाहा पोस्ट वार्डन द्वारा भी लोगो को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित व जागरूक किया गया l 

इस कार्यक्रम में दिल्ली सिविल डिफेन्स मियांवाली डिवीज़न के सेक्टर वार्डन रामावतार, प्रवेश मेहरा व वालंटियर्स क्षितिज नंदा, धर्मेन्द्र सिंह, अमित पंचाल,वीरेंद्र कुमार,रोहित,सनी कुमार,संघ सेन, क्रिस्टोफर, मिथलेश, मोहन, लेडीज विंग की ओर से मीना, सुगंधी देवी, चंचल, दीपाली, शशि कला, निर्मला, मीनू, स्वेता, सुषमा सरोज, डिंपल सिंह, वीना कुमारी, राजकुमारी आदि शामिल हुए l

Wednesday, July 7, 2021

दिल्ली युवा जागृति मंच के द्वारा कार्यकर्ताओ के जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l आज व्यक्ति अपने जन्मदिन पर लाखों रुपए की फिजूल खर्ची कर ख़ुशी मनाता है l लेकिन दिल्ली युवा जागृति मंच के पदाधिकारियों द्वारा विगत कई वर्षो से युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य हेतु मंच के युवा कार्यकर्ताओ के जन्मदिन के अवसर पर प्रदूषण को कम करने के लिए अपने सहयोगियों सहित स्वेच्छा से पौधरोपण करने की अनूठी मुहीम चलाई हुई है l


दिल्ली युवा जागृति मंच के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय खटीक समाज (रजि०) नई दिल्ली की युवा प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता भाई सुरेन्द्र बहल प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश के साथ मुकेश राजौरा युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष एवं जे पी सांखला महासचिव युवा ‌प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश अखिल भारतीय खटीक समाज रजि नई दिल्ली एवं सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बड़गुजर का जन्मदिन औषधीय, फलदार छायादार पौधों का वृक्षारोपण कर के मनाया गया। इससे पूर्व भी 27 जून को सुभाष सांखला राष्ट्रीय सचिव एवं हरिशचन्द राजौरा कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश का भी जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया गया।


जन्मदिन के इस पौधारोपण कार्यक्रम में प्रवीण गोयल प्रमुख समाज सेवी एवं संचालक श्याम रसोई, विनय रावत निगम पार्षद वार्ड नं 50 एवं मोहित कुमार निगम पार्षद वार्ड नं 49, तिलक राजौरा प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय खटीक महासभा हरियाणा, अशोक तंवर चेयरमैन दिल्ली युवा जागृति मंच, उप चेयरमैन मुकेश खिंच्ची, महासचिव पारस गुप्ता, रघुवीर सिंह गाडेगावलिया सम्पादक समाजहित एक्सप्रेस, समाजसेवी भाई रणबीर बिड्लान, मंगोलपुरी कतरन मार्किट के चेयरमैन राम अवतार नावरिया, अखिल भारतीय खटीक समाज रजि नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगल मल्होत्रा, रमेश राजौरा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद शरण बडसीवाल, दिल्ली प्रदेश महासचिव प्रेम सोलंकी, एवं दिल्ली प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के महासचिव राज बड़गुजर, विक्रम राजौरा, प्रदेश सचिव राकेश खिंच्ची, विजय किराड़ प्रदेश सचिव, भाई रोहन बृजमोहन राजौरा अध्यक्ष मंगोलपुरी विधान सभा क्षेत्र, श्याम प्रभु कृपा मण्डल से महेंद्र, विक्की, के अलावा सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुरी पीवीसी मार्किट स्थित झण्डा पार्क में सामाजिक कार्यकर्ता भाई सुरेन्द्र बहल, मुकेश राजौरा, जे पी सांखला व दीपक बड़गुजर के जन्मदिन पर 101 पौधे लगा कर जन्मदिन मनाया गया और इस अवसर पर सभी ने बधाई, शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया और इनके बेहतर दीर्घायु जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की l

दिल्ली युवा जागृति मंच एवं अखिल भारतीय खटीक समाज रजि नई दिल्ली के पदाधिकारियों का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया। सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने दिल्ली युवा जागृति मंच के चेयरमैन अशोक तंवर एवं अध्यक्ष भाई सुरेन्द्र बहल को जन्मदिन पर वृक्षारोपण कार्य को बढ़ावा देने के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज का स्वार्थी मानव विकास के नाम पर वृक्षों की अंधाधुंध कटाई की, लेकिन पेड़ लगाना भूल गया और बेलगाम बढ़ती जनसंख्या से धरती पर पर्यावरण संकट बढ़ता चला जा रहा है। सरकारों को जितना हरियाली के लिए प्रयास करना चाहिए था, उतना नहीं हुआ है। इसलिए  प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि हमें अपने जीवन में प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधारोपण करना चाहिए। हमें वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण को शुद्ध रखने से ही हमें शुद्ध आक्सीजन मिल पाएंगी। जिससे हम आसानी से सांस लें सकते हैं।  

इस अवसर पर अशोक तंवर जी चेयरमैन दिल्ली युवा जागृति मंच एवं प्रहलाद शरण बडसीवाल प्रदेशाध्यक्ष व हरिशचन्द राजौरा कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश अखिल भारतीय खटीक समाज रजि नई दिल्ली ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को फुल माला व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाई सुरेन्द्र बहल अध्यक्ष दिल्ली युवा जागृति मंच एवं प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश अखिल भारतीय खटीक समाज, मुकेश राजौरा उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, जे पी सांखला महासचिव युवा ‌प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश एवं भाई दीपक बड़गुजर को फूलमाला व पगड़ी पहनाकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सामाजिक कार्यकर्ता भाई सुरेन्द्र बहल ने उपस्थित सभी गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का जन्मदिन पर वृक्षारोपण करके स्नेह व आशिर्वाद देने के लिए आभार एवं धन्यवाद किया।

Wednesday, March 10, 2021

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोपाल किरन समाजसेवी संस्था ग्वालियर द्वारा पहली बार किया गया सेमीनार एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l  गोपाल किरन समाजसेवी संस्था, ग्वालियर द्वारा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत सेमीनार एवं महिला समान कार्यक्रम का आयोजन कम्पू रोड,  सेंट्रल बैक के ऊपर लश्कर ग्वालियर मै किया गया । इस  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता शाक्य, डिवीजनल कमांडेन्ट होम गार्ड, ग्वालियर एवं चम्बल सभाग, ग्वालियर, अध्यक्षता श्रीमती अलका श्रीवास्तव,अध्यक्ष,लक्षमी बाई महिला सहकारी बैंक लश्कर ग्वालियर ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप मैं सिस्टर रम्या प्राचार्य, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, लश्कर,श्रीमती ममता केलशिया, प्राचार्य ,शासकीय पटेल उच्चतर विद्यालय,डॉ. वीना प्रधान, रूची राय ठाकुर रही। अन्य विशिट मैं सुनीता गौतम,सुभ्रा घोष,पदमजा शंकर,जहाँआरा रही। प्रारंभ मैं अतिथियो का स्वागत श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, युवराज खरे, गोपाल सिंह, जहाँआरा, आशा गौतम आदि ने किया। स्वागत के पश्चात संस्था एवं प्रोग्राम के उद्देश्य पर प्रकाश श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने डालते हुआ उनकी भूमिका ओर चुनोतियो को रेखांकित किया । अतिथि यो ने महिलाओ को आगे आने के लिए प्रेरणा देते हुए उनके हित मैं बनाये कानून ओर योजना से जुड़कर लाभ लेने पर बल देते हुए उनको हिम्मत हौसला को बनाये रखने पर जोर दिया गया ।

उन्होंने इसके साथ यह भी कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि पुरुषों के साथ समानता के संघर्ष में स्त्रियों ने बहुत लंबा रास्ता तय किया है। वे अब मानसिक मजबूती, वैचारिक दृढता के साथ आर्थिक स्वतंत्रता भी हासिल करने लगी हैं। लेकिन यह लड़ाई अभी अधूरी है। स्त्रियों की असमानता की जड़ें पुरुषों पर आर्थिक निर्भरता के अलावा उनकी बेपनाह भावुकता में भी है। सदियों से पुरुष सत्ता उनकी इस भावुकता से खेलती रही है। झूठी तारीफें कर हजारों सालों तक दुनिया के तमाम धर्मों और संस्कृतियों ने योजनाबद्ध तरीके से उनकी मानसिक कंडीशनिंग की हैं। उन्हें क्षमा, त्याग, करुणा, प्रेम, सहनशीलता और ममता की प्रतिमूर्ति बताकर। पुरुषों के साथ उनकी बराबरी की बात कोई नहीं करता। या तो वे देवी हैं या मज़े की चीज़। अगर स्त्रियां धर्मों की नज़र में इतनी ही ख़ास थीं तो यह सवाल पूछा जाना चाहिए कि किसी भी धर्म में तमाम अवतार, धर्मगुरु, पैगंबर और नीतिकार पुरूष ही क्यों हैं ? क्यों पुरूष ही आजतक तय करते रहे हैं कि स्त्रियां कैसे जिएं ? उन्होंने तो यहां तक तय कर रखा है कि मरने के बाद स्वर्ग या जन्नत में जाकर भी अप्सरा या हूरों के रूप में उन्हें पुरूषों का दिल ही बहलाना है। हमारे नीतिशास्त्र स्त्रियों के व्यक्तित्व और स्वतंत्र सोच को नष्ट करने के पुरुष-निर्मित औज़ार हैं जिन्हें अपनी गरिमा मानकर स्त्रियों ने स्वीकार ही नहीं किया, सदियों से स्त्रीत्व की उपलब्धि बताकर आने वाली पीढ़ियों को हस्तांतरित भी करती आई हैं।

अब दुनिया की आधी, श्रेष्ठतर आबादी को अपनी भावुकता से मुक्त होकर यथार्थ की जमीन परखनी होगी। उन्हें महिमामंडन की नहीं, स्त्री-सुलभ शालीनता के साथ स्वतंत्र सोच, स्वतंत्र व्यक्तित्व और ज़रा आक्रामकता की ज़रुरत है। स्त्री का जीवन कैसा हो, इसे तय करने का अधिकार स्त्री के सिवा किसी और को नहीं है। महिलाओं का सम्मान करने के लिए किसी महिला दिवस का होना जरूरी नहीं है। महिलाओं का सम्मान हर रोज, हर दिन, हर पल होना चाहिए और ये सम्मान सिर्फ बातों में नहीं बल्कि हम लोगों के दिल में होना चाहिए!

इस अवसर पर कार्यक्रम मै प्रमुख महिलाओं को सम्मानित किया जिसमे कि सिस्टर रम्या प्रिंसिपल, कार्मेल,कॉन्वेंट स्कूल,पदमजा शंकर,अलका श्रीवास्तव बेकिंग, संगीता शाक्य बेहतर प्रशासन सेवा के लिए  रिंकू शर्मा, परिवहन विभाग, ग्वालियर , सुनीता गौतम समाजसेवा ओर बहुजन वर्ग के कार्यो को प्रोत्साहित करने के लिए,श्रीमती सुनीलम चतुर्वेदी,विमलाऑगस्टिन,जहाँआरा (मीडिया)डॉ.श्रीमती मधु लक्ष्मी शर्मा, विभागाध्यक्ष ,शा. के आर .जी. महाविद्यालय, ग्वालियर), ज्योति दौहरे(सब इंजीनियर को साहित्यम में , मीनफ खान (आशा कार्यकर्ता स्वास्थ सेवाओं ),श्रीमती अनीता बनर्जी(आंगनबाड़ी सहायिका),श्रीमती नारायणी निगम,मंजू मसोरिया, श्रीमती ओमवती खरे,डॉ. राजकुमारी (अधीक्षिका छात्रवास), श्रीमती अनीता छावई ( एडवोकेट  भोपाल),विनीता श्रीवास्तव,बबीता कुशवाह,सीमा शर्मा,नीतू सिंह गुप्ता , नम्रता सक्सेना, राजबाला शर्मा,डॉ. दुर्गावती,मीनाक्षी भसीन , शशि किरन, प्रियंका सिंह , आशा गौतम, एडवोकेट सामाजिक कार्यकर्ता,आरती अग्रवाल, श्रीमती मीना सिंह (बीएसी अम्बाह), सोम जैन, वर्षा पंडित, रूपरेखा पंडा, एडवोकेट,अर्चना सगर डाँ रश्मि चौधरी, (के.आर.जी.कालेज,ग्वालियर,) मीनाक्षी गोयल,शुभ्रा घोष, सुनीता रामकली सरला दास, मीनाशर्मा, मालनी कारखेडकर, रजनी मीना,निशा श्रीवास्तव को दिया गया । कार्यक्रम में कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों  का पालन करते हुए उनको सेनीटईज किया गया। मास्क प्रदान किया गया। कार्यक्रम पे बैक टू सोसाइटी के लिए प्रेरित करने वाले हम सबके प्रेरणाश्रोत, उर्जाश्रोत, समाज कार्यों के नायक और चिंतक संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने फिर से एक पहल की है। यह कार्यक्रम संगीता शाक्य जी के संरक्षकत्व में,श्रीप्रकाश सिंह  निमराजे के नेतृत्व सचिव जहाँआरा  मार्गदर्शन में गोपाल किरन समाज सेवी संस्था द्वारा ग्वालियर में प्रथम बार  महिला सप्ताह का आरंभ किया गया है। ऐसी महिलाओं को पहचान दिलाना जिनको अपने कामो का महत्व नहीं मिला है। कार्यक्रम का संचालन ज्योति दोहरे ओर अर्चना सागर ने सयुक्त रूप से किया। 
 

Sunday, February 14, 2021

गोपाल किरन समाजसेवी संस्था द्वारा परिचर्चा व कोरोना योद्धा कार्यक्रम सम्पन्न

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l  गोपाल किरन समाज सेवी संस्था दारा परिचर्चा कोरोना के बाद की चुनोतियाँ एवं हाशिये का समुदाय विषय पर एवं कोरोना योद्धा कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैक,मयूर मार्केट थाटीपुर पर आयोजित हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश कुमार बंथरिया प्राचार्य  शासकीय कन्या विद्यालय थाटीपुर, ग्वालियर रहे और अध्यक्षता राजेश कुमार मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक ने की l

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ.अनुभा सिंह, वीरांगना झलकारी बाई कन्या महा विद्यालय ग्वालियर, विशेष अतिथि मोहन सिंह, निरीक्षक,रेडियो मुख्यालय दूरसचार भोपाल, मुख्यतार हुसैन,सिंगल विंडो के कॉन्सेप्ट देने वाले ओर क्षेत्रीय कार्यलय से मुख्य प्रबंधक आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियो का स्वागत फूल माला से मंजू मसोरिया, डॉ. मोतीलाल, डॉ. पुरषोत्तम अर्गल, धीरेन्द्र कुमार, निरुपमा जाटव, जगनाथ प्रसाद राय आदि ने किया l स्वागत के उपरांत में संस्था के उद्देश्य व कार्यक्रम के संदर्भ में श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने प्रकाश डाला l

अतिथियो द्वारा कोरोना के बाद की चुनोती एवं हाशिये का समुदाय पर चर्चा की गई, उसके बाद कोरोना योद्धा जिसमे कि मोहन सिंह निरीक्षक, ने कोरोना संक्रमण काल में 250 पुलिस परिवारों को लगातार एक माह तक खादय सामग्री उपलब्ध कराने में मानवता का परिचय दिया, वही मंजू मसोरिया ने मास्क तैयार कर वितरण कराने, भारतीय स्टेट बेंक के कर्मचारियो द्वारा सतत सराहनीय सेवाओं के लिए राजेश कुमार मुख्य प्रबंधक अग्रिणी रहे l 
धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, अविनाश नारायण सिंन्हा सहायक प्रबंधक,ऋषि खरे, राकेश कुमार जैन,राकेश गर्ग, रवि गुप्ता,धर्मेंद्र सिंह,शिखा खरे,अशोक कुमार मगरपुरिया,दीपेश श्रीवास्तव,रतनकरोठिया,महेश,गीता बाई, कीर्ति राजपूत, शिवेंदु,अन्य जनो में जगनाथ प्रसाद  राय, (शिक्षक),श्याम बाबू हसपुरिया, निरीक्षक महिला अपराध, डॉ.राजकुमारी, रतन बोद्ध एडवोकेट, मीनाफ खान (आशा कार्यकर्ता), अर्चना सगर, प्रदीप लक्षणे के साथ मीडिया से सागर शर्मा (ग्वालियर ब्यूरो Voice of Rights Reginoal news Channel.Public T.V. news Channel.), संदीप शुक्ला ब्यूरो प्रमुख,(कैमरा मैन) चेतन रजक,(रिपोर्टर ) हिमांशु सक्सेना आदि को कोरोना योद्धा से सम्मानित किया गया और गोपाल किरन गौरव समान इंजी ज्योति दोहरे को दिया गया l

भोपाल से पधारे मोहन सिंह ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता में प्रशासन का सहयोग होना भी  महत्वपूर्ण होता है यदि प्रशासन का सहयोग रहता तो काम को नई दिशाये मिलती है गोपाल किरण संस्था ने कोरोना काल के समय जो उत्कृष्ट कार्य किये हैं वह निसंदेह सराहनीय  हैं, प्रयासो को जारी रखे। मानव सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नही है । इस हेतु मैं स्थानीय प्रशासन का बहुत ही आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने हरसंभव सहयोग ही नहीं दिया, बल्कि कार्यक्रम मै उपस्थित रहकर हमारा मार्गदर्शन भी किया सबसे बड़ी बात कि इस आयोजन हेतु समाज का जो सहयोग और आशीर्वाद हमें मिला है, उस हेतु हम समाज और उपस्थित सभी समाज सेवियों के सदैव कृतज्ञ रहेंगे।

मोहन सिंह भोपाल से सीधे संस्था कार्यलय पहुचे और संस्था कार्यलय पहुँच कर सदस्यता ली ओर उसके बाद इस कार्यक्रम से जुड़े l यह कार्यक्रम होमगार्ड की डिवीजनल कमांडेंट श्रीमती संगीता शाक्य के संरक्षकत्व में और कैलाश चंद्र मीना (DFO) के मार्गदर्शन व श्रीप्रकाश सिंह निमराजे के नेतृत्व मैं आयोजित हुआ l कार्यक्रम में मंच संचालन प्रारम्भ से लेकर अंत समय तक अर्चना सागर ने किया l 

रैगर समाज के युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जाँच शुरू की

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l  जयपुर जिले के दूदू तहसील के गैजी ग्राम में रैगर समाज के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कीकर के पेड़ पर लटका हुआ मिला l सूचना मिलते ही परिजनों और पड़ोस के गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी l पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्ज़े में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टपार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों के हवाले किया ।

रैगर समाज के सजग व कर्मठ समाजसेवी मुकेश कुमार गाडेगावलिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दूदू तहसील के गैजी ग्राम में दिनांक 7 फरवरी 2021को रैगर समाज का प्रह्लाद नामक युवक अपनी भाभी पार्वती देवी के साथ शैलेश्वर महादेव के पास जंगल की गोचर भूमि पर इंधन काटने गया था । दोनों अलग अलग जगह पर लकड़ी काट रहे थे l दोपहर तक लकड़ी काटने के बाद पार्वती देवी अपने देवर को देखने के लिए इधर उधर देखा परन्तु प्रह्लाद उसको नहीं मिला l पार्वती देवी ने परिजनों को इस बारें में सुचना दी, सूचना मिलते ही परिजनों और पड़ोस के गांव वालों ने खोजना शुरू किया तो संदिग्ध परिस्थितियों में प्रह्लाद का शव कीकर के पेड़ पर लटका हुआ मिला l परिजनों और पड़ोस के गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी l पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्ज़े में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टपार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया l

9 फरवरी 2021 को सजग व कर्मठ समाजसेवी मुकेश कुमार गाडेगावलिया राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व प्रचार सचिव, श्रवण नवल दूदू  - राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभु दयाल बाकोलिया दूदू तहसील अध्यक्ष मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और घटनास्थल का मौका मुआयना कर संपूर्ण घटनाक्रम को बारीकी से समझ कर संपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने और हत्यारों को गिरफ्तार करवाने हेतु पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल नवल साहब को सम्पूर्ण घटनाक्रम से अवगत करवाया और बताया कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है यह तो स्पष्ट तौर पर युवक की हत्या दिखाई दे रही है l

अखिल भारतीय रैगर महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल नवल साहब (सेवानिर्वृत IAS) संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत होने के पश्चात जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से लगातार दूरभाष पर संपर्क व मिलकर कर मृतक प्रह्लाद की हत्या की आशंका व्यक्त की और उससे सम्बधित संपूर्ण साक्ष्य उनके समक्ष रखें l जिसके बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड सहिता की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ और SHO दूदू द्वारा निष्पक्ष जांच शुरू करा दी गई l ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जाँच के बाद हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया है ।

यह सब सजग व कर्मठ समाजसेवी मुकेश कुमार गाडेगावलिया, अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रवन नवल, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण जाजोरिया, तहसील अध्यक्ष प्रभु दयाल बाकोलिया जिन्होंने सेवाभाव से लगातार पीड़ित परिवार के साथ बैठकर संतावना दी और घटना के साक्ष्य जुटाए और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे ।

Saturday, February 13, 2021

झालावाड़ में अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की को जबरन उठाने और नशीला इंजेक्शन लगाने के मामले में रोष प्रकट करते हुए समाज के लोगो ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही हेतु ज्ञापन दिया

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l  झालावाड़ में अपनी सहेली के साथ दूध लेने जा रही अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की को बन्टी उर्फ मुकेश गुर्जर ने सरे राह जबरन अपनी गाड़ी में अगवा कर बालिका को जबरदस्ती नशे का इंजेक्शन लगाने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी पर कार्यवाही न करने पर दलित समाज के लोगो में भारी रोष है, और क्षेत्रीय लोगो ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाये l रैगर समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने विरोध प्रकट करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के नाम ज्ञापन दिया l

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 30 जनवरी 2021 को शाम 6 बजकर 33 मिनिट पर गिरिराज रेगर की नाबालिग पुत्री जो दूध लेने गई थी उसके साथ उसकी सहेली भी साथ थी उस समय बन्टी उर्फ मुकेश गुर्जर पुत्र मोतीलाल गुर्जर निवासी नई बस्ती धनवाड़ा द्वारा सरे राह जाती अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की को जबरन अपनी गाड़ी RJ17 CA 2186 में उठाकर ले गया, जिसकी सुचना नाबालिग लड़की की सहेली ने घर पर दी और परिजनो ने गाड़ी का पीछा कर खानपुर रोड़ मुक्तिधाम के पास बस्ती के ही व्यक्तियों ने जाकर बन्टी उर्फ मुकेश गुर्जर को पकड़ा l तब लोगो को पता चला कि गाड़ी में नाबालिग लड़की को आरोपी ने नशीला इंजेक्शन लगा दिया है l

पीड़ित नाबालिग लड़की की ओर से लड़की के पिता द्वारा घटना के बारे में पुलिस में रिपोर्ट लिखवायी गई जिस पर पुलिस द्वारा मुकेश गुर्जर को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड दिया गया तथा पीड़ित नाबालिग बालिका का किसी प्रकार का मेडिकल भी नहीं करवाया गया और उसके बयान नशे की हालत में ही लिये गये, जबकि पीड़िता के पिता ने पुलिस से मेडिकल करवाये जाने की गुहार की लेकिन फिर भी पुलिस ने मेडिकल नहीं करवाया l तब पीड़िता के पिता ने ही अपनी बेटी का मेडिकल करवाया ।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त से छूटने के बाद प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर पीड़ित के परिजनों पर केस वापिस लेने का दबाव व धमकी दी जा रही है जिसके कारण उनको जानमाल का खतरा बना हुआ है इसलिए पीड़ित परिवार दहशत में है l सरकार और पुलिस की लापरवाही की वजह से सामाजिक संगठनो के पदाधिकारियों व क्षेत्रीय लोगो में जबरदस्त रोष व्याप्त है l

झालावाड़ में नाबालिग लड़की को अगवा करने के मामले में कोई पुलिस कार्यवाही न होने पर अखिल भारतीय रेगर महासभा के प्रदेश सदस्य पारस वर्मा के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन दिया गया जिसमे अपराधियों पर पोक्सो एक्ट लगाने और अपहरण की धारा जोड़ने और मेडिकल करवाने तथा जो खुले आम घूम रहा है आरोपी मुकेश गुर्जर को पुनः तुरंत गिरफ्तार कर कडी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग समाज द्वारा पुलिस महानिरीक्षक से की गई ताकि आने वाले समय में ऐसी घटना की पुनर्रावृत्ति ना हो l

ज्ञापन के वक्त अखिल भारतीय रेगर समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णु दयाल रेगर, कोटा संभाग महासभा सचिव बाबूलाल रेगर, रेगर समाज के संभाग अध्यक्ष प्रेमचंद रेगर,युवा अध्यक्ष जसवंत रेगर, रामनारायण ठेकेदार पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व पार्षद शिवराज, संभाग उपाध्यक्ष राजेन्द्र रेगर,रंगविहार समाज उपाध्यक्ष टीकम रेगर, मांगरोल उपाध्यक्ष दिलीप रेगर, लालचन्द रेगर, गोविन्द, राजू रेगर, मंजू, सुनिता, रोशन, काली, हेमलता, राहुल मोहनलाल, भैरूलाल, पृथ्वीराज, कमलेश रेगर एडवोकेट, रामलाल नरेंद रेगर, राजेन्द्र रेगर,गोलू रेगर, ओमजी रेगर सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे l

Sunday, February 7, 2021

सुनाम के वार्ड नंबर 2 से आप पार्टी के उम्मीदवार जितेन्द्र कुमार उर्फ़ जीतू ने डोर टू डोर जाके चुनाव प्रचार किया

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l  पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले नगर परिषद चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का डोर-टू-डोर प्रचार अभियान तेजी पकड़ने लगा है । सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता भी बाहर फील्ड में निकलकर अपने वार्ड प्रत्याशियों को जिताने के लिए वोट मांगने में जुट गए हैं । सुनाम के वार्ड नंबर-2 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जितेन्द्र कुमार उर्फ़ जीतू ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को जन अभियान शुरू किया ।

सुनाम के वार्ड नंबर-2 क्षेत्र में रैगर समाज का युवा और मिलनसार बड़ा चेहरा जितेन्द्र कुमार उर्फ़ जीतू का समाज सेवा में समय-समय पर अहम योगदान रहा है, जिसके कारण युवाओं और क्षेत्रीय जनता में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल है, इसके अलावा आप पार्टी के संगठन में भी खासी पकड है । उन्होने विधानसभा चुनाव के दौरान सुनाम विधायक अमन अरोड़ा के लिए आप पार्टी के कार्यकर्ता के रूप कार्य किया है ।

आप पार्टी के एस० सी० मौर्चा का प्रधान होने के नाते जितेन्द्र कुमार उर्फ़ जीतू का खासकर स्लम क्षेत्र समेत अन्य समाज के लोगों से भी आत्मीय संबध है । उन्हें सुनाम विधायक अमन अरोड़ा का नजदीकी माना जाता है । क्षेत्र में समय समय पर कार्यक्रमों का आयोजन कर क्षेत्रीय जनता से 12 महीने जुड़े रहते हैं तथा विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदों को कैंपों के जरिये राहत पहुंचाने का कार्य करते है ।

लगभग 1000 वोट वाले वार्ड नंबर 2 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जितेन्द्र कुमार उर्फ़ जीतू ने आज पूरे शक्ति प्रदर्शन के साथ वार्ड में वोटरों से संपर्क किया । इस दौरान महिलाओं की टीम और युवाओं की टीम अलग-अलग एरिया में जाकर प्रचार कर रही है। इसके साथ ही लोग भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जितेन्द्र कुमार उर्फ़ जीतू को चुनाव में जीत दिलाने की सोच ली है । जिसके कारण वार्ड न०-2 में आप पार्टी के उम्मीदवार जितेन्द्र कुमार उर्फ़ जीतू की स्थिति मजबूती की ओर बढ़ रही है।

जितेन्द्र कुमार उर्फ़ जीतू ने ने लोगों से कहा कि चुनाव जीतने के बाद अपने वार्ड में तेजी से विकास कार्य करवाएंगे और लोगो को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाएंगे l इस बार वार्ड न०-2 के सभी मतदाता आप के झाड़ू से राजनीति क्षेत्र में फैली भ्रष्टाचार की गंदगी को साफ करने के लिए आगामी 14 फरवरी को चुनाव चिन्ह झाड़ू का बटन दबाकर अधिक से अधिक वोटों से विजयी बनाएं l