Tuesday, September 22, 2020

ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड 2020 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू



 दिल्ली समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l ग्लोबल कॉन्क्लेव एवं ग्लोबल अवॉर्ड, भारत और नेपाल के सफल अयोजन के बाद अब गोपाल किरन समाज सेवी संस्था लेकर आयी है ‘ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड 2020’ इस अवॉर्ड से देश की चुनिंदा शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड ग्लोबल कॉन्क्लेव कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम भारत के हृदय प्रदेश ग्वालियर शहर में नवम्बर,25-26 माह में आयोजित होगा।

इस अवार्ड हेतु समाज कल्याण, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल संरक्षण, स्वच्छता, साहित्य, उद्योग, खेलकूद, कला, कोरोना Work, Road Seftey, पत्रकारिता, एनजीओ क्षेत्र के या नए व्यापार आदि में नवाचार करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उपरोक्त महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु चुने गए व्यक्तियों एवं संस्थाओं को यह अवॉर्ड दिया जाएगा।

नामांकन प्रक्रिया:
———- —-
ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड 2020 के नामांकन हेतु अपनी जानकारी (बॉयोडाटा, प्रोफाइल)
नीचे दिए गए ई-मेल एड्रेस पर भेजे जा सकते हैं।

अंतिम तिथि:-
31, अक्टूबर,2020

चयन प्रक्रिया :

ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड 2020 हेतु अवार्डियों का चयन एक निर्धारित निर्णायक मंडल द्वारा किया जायेगा। निर्णायक मंडल का अंतिम निर्णय सर्वमान्य होगा। निर्णायक मंडल में साहित्यकार, पत्रकार, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, प्रोफेसर, विधिवेत्ता व वरिष्ठ समाज सेवियों को शामिल किया गया है।

प्रतिभागी का विवरण निम्न प्रारूप में दिए जाएं:

1. पूरा नाम
2. आपके द्वारा किए जाने वाले कार्य
3. यदि आप संस्था से जुड़कर कार्य कर रहे हैं तो संस्था का नाम
4. आपका पूरा पता, मोबाइल नम्बर
एवं ईमेल आईडी
5. आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी एवं उसका प्रभाव (कुछ फोटोग्राफ्स एवं न्यूज़ के साथ)
Email: gksss85_org@rediffmail.com

2 comments:

  1. कृृृृृृृृृृपया ग्लोबल अचिवर्ड अवार्ड 2020 के लिए चूने.
    डाॅ.मधुकर गणपत कोटनाके, चंद्रपूर महाराष्ट्र Mob : 8766521661

    ReplyDelete
    Replies
    1. आप Email: gksss85_org@rediffmail.com
      पर अपनी डिटेल भेजे

      Delete