Sunday, July 21, 2019

पूर्व प्रधान व समाजसेवी खजान सिंह बारोलिया द्वारा समाजहित में पोर्टेबल साउंड सिस्टम डोनेट किया



दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस, (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) । दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत (शाखा मादीपुर) के पूर्व प्रधान व समाजसेवी खजान सिंह बारोलिया द्वारा गंगा मंदिर स्थित कॉमन कार्यालय दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत और अखिल भारतीय रैगर महासभा (दिल्ली प्रदेश) को इलेक्ट्रिक व बैटरी से चलने वाला आधुनिक पोर्टेबल साउंड सिस्टम भेंट कर समाजहित में सराहनीय कार्य किया है l

गंगा मंदिर स्थित कॉमन कार्यालय में जब भी दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत और अखिल भारतीय रैगर महासभा (दिल्ली प्रदेश) की मीटिंग या सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गतिविधियां होती थी और हाल में दूर बैठे समाज के लोगो तक आवाज नहीं पहुंच पाती थी, जिससे उन्हें वक्ता की बात सुनने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था । गत कार्यक्रम में इस बात का दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत (शाखा मादीपुर) के पूर्व प्रधान व समाजसेवी खजान सिंह बारोलिया को महसूस हुआ था और उन्होंने उसी वक्त निर्णय किया और साउंड सिस्टम भेंट करने की घोषणा की थी l

दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत (शाखा मादीपुर) के पूर्व प्रधान व समाजसेवी खजान सिंह बारोलिया ने अपनी घोषणा को पूर्ण करते हुए शनिवार को गंगा मंदिर स्थित कॉमन कार्यालय दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत और अखिल भारतीय रैगर महासभा (दिल्ली प्रदेश) के पदाधिकारियों को इलेक्ट्रिक व बैटरी से चलने वाला आधुनिक पोर्टेबल साउंड सिस्टम भेंट किया l जो दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत के अधिकार क्षेत्र में रहेगा और जब भी अखिल भारतीय रैगर महासभा (दिल्ली प्रदेश) को जरूरत होगी तो वह भी इस इलेक्ट्रिक व बैटरी से चलने वाला आधुनिक पोर्टेबल साउंड सिस्टम का प्रयोग कर सकेंगे l
इस मौके पर उपस्थित दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत और अखिल भारतीय रैगर महासभा (दिल्ली प्रदेश) के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधान व समाजसेवी खजान सिंह बारोलिया द्वारा इलेक्ट्रिक व बैटरी से चलने वाला आधुनिक पोर्टेबल साउंड सिस्टम भेंट किये जाने पर समाजसेवी खजान सिंह बारोलिया का आभार जताया l धर्मेन्द्र दोतानिया ने भी बताया कि जब समाजसेवी खजान सिंह बारोलिया मादीपुर पंचायत के प्रधान थे तब भी इन्होंने श्री विष्णु मंदिर मादीपुर मे बिजली से चलने वाला ढोल नगाड़े वाला यंत्र भेंट किया था जो आज भी सुबह शाम आरती के समय बजाया जाता है ।


Saturday, July 13, 2019

ममतामयी माँ औलाद से परेशान होने पर भी औलाद का बुरा नहीं सोचती



दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l माँ जो अपनी औलाद को नौ महीने पेट में रखने के बाद जन्म देती है और सुखद दुखद परिस्थितियों में पालन पोषण करती है l  इसलिए मां बेटे का रिश्ता सबसे पवित्र और अटूट होता है। प्रकृति के नियम के  अनुसार सभी प्राणी जीवन में हर पल हर दिन वृद्ध हो रहे हैं । जिस माँ ने अपने बेटे बेटियों को जन्म दिया उसे क्या पता था कि बुढ़ापे में वही बेटे अपनी माँ को दर-दर की ठोकर खाने पर मजबूर कर देंगे l

घटना हापुड़ क्षेत्र की है जहाँ एक वृद्ध महिला सड़क पर बैठी रो रही थी l पुलिस इन्स्पेक्टर महावीर सिंह अपनी गस्त पर थे उनकी नज़र उस वृद्ध महिला पर पड़ी जो सड़क पर बैठी रो रही थी l उन्होंने स्थिति को जानने के लिए उस महिला के पास गए और रोने का कारण पूछा स्थिति जानकर उसके बेटो को बुलाकर समझाइश देकर गलती का अहसास कराकर वृद्ध महिला को घर भिजवाया l

इन्स्पेक्टर कोतवाली महावीर सिंह (हापुड़) की क्षेत्र भ्रमण के दौरान देखा कि एक बुज़ुर्ग जो माँ सड़क पर बैठी रो रही थी । पुलिस इंस्पेक्टर ने उत्सुकतावश पूछ बैठे, माता जी आप रो क्यूँ रहीं हैं....??
पहले तो वह बताने को तैयार नहीं हुयी.. पुलिस इंस्पेक्टर ने सहानुभूतिपूर्वक उसे थाने लेकर आए और  पानी पिलवाया,फिर पूछताछ की तो पैरों तले ज़मीन खिसक गयी।

वृद्ध महिला ने बताया कि मेरे तीन बेटे हैं,एक सरकारी नौकर है और दो बेटे अपना व्यापार करते हैं। मेरे पति का दो वर्ष पूर्व देहावसान हो चुका है। मुझे उन्होंने घर से निकाल दिया है...मैं अब इस उम्र में कहाँ जाऊँ...इतना कह रोने लगी।

इन्स्पेक्टर साहब ग्राम प्रधान के माध्यम से बेटों से फ़ोन कर बात की और उन्हें समझाया कि एक माँ ने तुम 3 बेटो को पाल लिया जब तुम छोटे थे...आज तुम बड़े हो गए और माँ असहाय हो गयी तो तुम 3 बेटों से एक माँ नहीं पाली जा रही..धिक्कार है तुम पर..
काफ़ी देर समझाने के बाद जब उनकी समझ में आ गया तो बेटे “माँ” को रखने के लिए तैयार हो गए। लेकिन जब उस माँ को लगा कि अब बेटे मुझे ले जाने को तैयार हैं तो फिर से इन्स्पेक्टर साहब के सीने से लिपट गयी और रोने लगी..
कारण पूछा तो बोली मुझे डर लग रहा है कि आप मेरे बच्चों को जेल में न डाल दें...
वास्तव में यही माँ की ममता होती है... तुरंत इन्स्पेक्टर साहब ने आश्वासन दिया कि में कोई क़ानूनी कार्यवाही नहीं करूँगा। तब जाकर वो माँ अपने बच्चों के साथ घर वापस गयी ।

पुलिस इन्स्पेक्टर महावीर सिंह के द्वारा एक वृद्ध माँ के दर्द को समझकर परिवार से मिलवा कर पुनर्वासन किया, इस समाजहित के कार्य के लिए समाजहित एक्सप्रेस पुलिस इन्स्पेक्टर महावीर सिंह का धन्यवाद करता है l

ganga mandir me raigar mahasabha







Friday, July 12, 2019

कर्मदाता न्यूज़

03-04-2019



समाजसेवी डॉ. सुनील बोकोलिया भारतश्री अवार्ड से सम्मानित



दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l  नेशनल ह्यूमन वेलफ़ेयर कॉउन्सिल की ओर से दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में भारत श्री सम्मान 2019 व अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया l जिसमे शिक्षा जगत की महान हस्तियों को उनके राष्ट्र निर्माण और अखंड भारत को बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए कई विभूतियों को सम्मानित किया गया l इसमें दिल्ली के डॉ. सुनील कुमार बोकोलिया को उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए "भारत श्री अवार्ड 2019" से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर देश की थल सेना, जल सेना, वायु सेना, पुलिस, रेलवे पुलिस, समाज सेवी, उद्योग जगत व शिक्षा जगत की महान हस्तियों को उनके राष्ट्र निर्माण और अखंड भारत को बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान पर मुख्य अतिथि प्रताप चंद्र सारंगी,केबिनेट मंत्री, महादेव राव केबिनेट मंत्री व अति विशिष्ठ अतिथि पवन जिंदल,नार्थ इंडिया हेड राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, रमेश बेस पूर्व सांसद, गुँजन मेहता, अध्यक्ष नेशनल ह्यूमन वेलफ़ेयर कॉउन्सिल द्वारा द्वितीय "भारत श्री अवार्ड 2019" डॉ. सुनील कुमार बोकोलिया को उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. बोकोलिया पूर्व में भी कई राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके है। डॉ. बोकोलिया के सम्मानित होने पर यूवा नेता तरूण बाकोलियां रेनवाल, सामाजिक कार्यकर्ता पूरणमल बुनकर, सुरजमल बडकोदिया, योगेश कुलदीप आदि ने हर्ष जताकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


रैगर समाज के लोगो ने ‘आर्टिकल-15’ फिल्म वेव सिनेमा हाल पर सामूहिक रूप से देखी



दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित वेव सिनेमा हाल पर वीरवार 11 जून को रैगर समाज की प्रमुख संस्थाओ के प्रतिनिधियों ने आर्टिकल 15 फिल्म सामूहिक रूप से देखी l जाति विषय को केंद्र में लेकर बनाई गई इस फिल्म को रैगर समाजके प्रबुद्ध लोगो ने जमकर सराहा है l दर्शक भी फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं l

अनुभव सिन्हा निर्देशित और आयुष्मान खुराना अभिनीत फ़िल्म आर्टिकल 15 भारतीय संविधान के अनुच्छेद-15 पर आधारित है। इस अनुच्छेद में कहा गया है कि धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जाएगा । फिल्म Article 15 में यथार्थ को दिखाया गया है कि भारतीय समाज में जाति के आधार पर किस प्रकार भेद भाव किया जाता है । पिछड़ी जाति वालों को किस प्रकार से प्रताड़ित किया जाता है । फिल्म देखने के बाद दर्शक पूछता है कि कब तक चलेगा ये जातिगत भेदभाव ?

वेव सिनेमा हाल पर वीरवार 11 जून को रैगर समाज के राम लाल मौर्या, कजोड़ राम मौर्या, रघुवीर सिंह गाड़ेगांवलिया, सोहन लाल पीपलीवाल, मोहन लाल मौर्या, राजेश चांदोलिया, सुनील सबलानिया, फतेह सिंह अटल, हरनारायण कांसोटिया, त्रिलोक चन्द बोकोलिया, कपूर चन्द बछांवादिया, यशवंत कुमार सबलानिया, खुशहाल चंद मौर्या,बलवीर मौर्या, प्रभु दयाल शेरसिया, मनोज कुमार धनवाडिया, चेतन प्रकाश खोरवाल ने सामूहिक रूप से आर्टिकल 15 फिल्म देखी l समाज के लोगो ने फिल्म को जमकर सराहा l

दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत शाखा मादीपुर के महामंत्री राजेश चान्दोलिया ने आर्टिकल 15 फिल्म देखने के बाद कहा कि देश में जातिवाद और धार्मिक उन्माद को दर्शाती इस फ़िल्म के निर्देशक हैं अनुभव सिन्हा ने वर्तमान ग्रामीण क्षेत्र की सच्चाई दिखाई है l यह फिल्म भारतीय समाज के एक कलेक्टिव फेलियर पर बात करती है l
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में आर्टिकल-15 यानी समानता का अधिकार । इस आर्टिकल-15 में प्रावधान है कि राज्य किसी नागरिक से केवल धर्म, मूलवंश जाति, लिंग, जन्मस्थान या इसमें से किसी के आधार पर कोई विभेद नहीं करेगा। भारतीय संविधान का अनुच्छेद-15 किसी भी तरह के भेदभाव को नकारता है लेकिन क्या अमल में ऐसा होता है? वास्तविकता है कि समाज में जातियों का बोलबाला है और हम सब वास्तविकता से मुंह चुराकर निकल जाते हैं । आजादी के इतने वर्षों बाद भी क्या हम भारतीय संविधान के आर्टिकल-15 को सही ढंग से लागू कर पाए हैं । जातिगत भेदभाव केवल गांवों में ही नहीं बल्कि यह पढ़े-लिखे लोगों में भी है। शहरी और अंग्रेजी बोलने वाले वर्ग में भी है। बड़े संस्थानों और शिक्षा संस्थानों में भी है । ये जातिगत भेदभाव वाली समस्याएं सख्त कानूनों के बावजूद बरकरार हैं । दलितों की जमीनी हकीकत तो वैसी की वैसी ही है ।

सोहन लाल पीपलीवाल ने कहा कि अनुभव सिन्हा की ‘आर्टिकल 15’ फिल्म में भेदभाव व छुआछूत जैसी  ‘संकीर्ण मानसिकता’ की नए सिरे से चीर-फाड़ करती है और एक मनोरंजक व दिल थमा देने वाली पुलिस प्रोसीजरल थ्रिलर के बहाने जातिवाद के मवाद का सूक्ष्मतम निरीक्षण करने का बीड़ा उठाती है l जाति व्यवस्था नामक सामाजिक सड़ांध पर इतनी बेबाकी से बात करने वाली फिल्म शायद हिंदी सिनेमा में इससे पहले कभी नहीं बनी हो l
मोहन मौर्या ने कहा कि फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में आज के वक्त का कड़वा सच है कि ऊंची जाति के लोगो द्वारा पैदा किया जातिवाद के कारण समाज में असमानता की खाई बढ़ रही है l ऊंची जाति के अधिकारी असमानता और अत्याचार के प्रति उदासीन है और वो दलित-पिछड़ी जातियों को सिर्फ रिजर्वेशन के चश्मे से देखते है l रिजर्वेशन के नाम से समाज में जहर बोने की इनकी सियासत खूब फल-फूल रही है l
खुशहाल चंद मौर्या ने कहा कि फिल्म ‘आर्टिकल 15’ की एप्रोच एकदम साफ है कि वह ग्रामीण क्षेत्र की जातिगत संरचना दिखाकर हर उस शहरी नागरिक तक पहुंचना चाहती है जो जाति व्यवस्था के सच को स्वीकारता नहीं है, या फिर स्वीकारता भी है तो उसकी वीभत्सता से अंजान बना हुआ है l चाहे जानकर या फिर अनजाने में ही l दुनिया का सबसे खौफनाक यथार्थ यही है l गंदगी से लबालब भरे मेनहोल में से एक सफाई कर्मचारी के बार-बार बाहर आने और अंदर जाने का बेहद प्रभावी तरीके से फिल्माया गया सीन तो इस कदर हृदयविदारक है l सिनेमेटोग्राफी तो इस कदर उच्च की है कि धुंध, धूसर रंगों और मुर्दा सन्नाटे का उपयोग कर ऐसा अतीत में अटका देहात रच देती है जहां जैसे कभी सूरज उगा ही न हो और केवल अंधेरे व अन्याय का वास हो l


घायल बीदासर निवासी मनीष पुत्र केवलराम रैगर को तीन युवको ने अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई


राज्य सरकार की ओर से संचालित गुड सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना के तहत तीनो युवको को मिला सम्मान
दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l चूरू जिले के सुजानगढ़ तहसील के ग्राम गोपालपुरा के पास सोमवार 8 जुलाई 2019 को सांय 5.30 बजे मोटरसाइकिल सवार बीदासर निवासी मनीष पुत्र केवलराम रैगर उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे सुजानगढ़ निवासी तीन लोगो ने अपनी गाड़ी मै 17 किलोमीटर  दूर सुजानगढ़ अस्पताल में पहुंचाकर जान बचाई l गुड सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना के तहत टीम हारे का सहारा ने तीनो को प्रोत्साहन पत्र देकर सम्मानित किया ।
समाजहित एक्सप्रेस पर प्रसारित होने वाले हिंदी समाचार के निशुल्क अपडेट लगातार प्राप्त करने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें l
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार 8 जुलाई 2019 को सांय 5.30 बजे ग्राम गोपालपुरा के पास मोटरसाइकिल सवार बीदासर निवासी मनीष गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था l बीदासर निवासी पूनम प्रजापत और उसके दो साथी सुजानगढ़ निवासी जीतेन्द्र सिंह और सुरेंद्र सिंह ने घायल को तुरंत अपनी गाड़ी मै 17 किलोमीटर दूर सुजानगढ़ अस्पताल में पहुंचाकर भर्ती कराया और उसका इलाज शुरू कराया l जिससे घायल मनीष की हालत में सुधार हुआ l
राज्य सरकार की ओर से संचालित गुड सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना के तहत दुर्घटनाग्रस्त मरीज को अस्पताल में पहुंचा कर उसकी जान बचाने वाले पूनम प्रजापत और उसके दो साथी सुजानगढ़ निवासी जीतेन्द्र सिंह और सुरेंद्र सिंह को टीम हारे का सहारा के द्वारा प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l