Monday, September 9, 2019

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए “पिंकथॉन” मैराथन में 10,000 महिलाओ ने भाग लिया



दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए टेलीविजन चैनल 'कलर्स' की ओर से पेश बजाज इलेक्ट्रिक्स द्वारा रविवार 08 सितम्बर 2019 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में “पिंकथॉन” मैराथन का आयोजन किया गया l

इस अवसर पर मुख्य रूप से पिंकथॉन के संस्थापक सुपर मॉडल व बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन मौजूद रहे। पिंकथॉनमैराथन में हर उम्र की 10,000 से भी अधिक महिलाएं व युवतियां, जिसमे छात्र से लेकर, हाउस वाइफ, वर्किंग विमिंस, गर्भवती, प्रसूता और वयोवृद्ध भी शामिल हुईं । इसके अलावा नेत्रहीन सहित विकलांग धावकों ने भी उत्साह के साथ दौड़ में भाग लिया ।

ज्योति उदय फाउंडेशन पश्चिम विहार की संस्थापक व अध्यक्ष ज्योति राना ने बड़े उत्साह और लगन के साथ पिंकथॉनमैराथन के लिए 11 वर्ष से 60 वर्ष तक की 20 प्रतिभागियों को पिछले तीन महीने से फ़िज़िकल फ़िटनेस की ट्रेनिंग देकर मानसिक तौर पर दौड़ के लिए तैयार किया और उन्हें पिंकथॉनमैराथन में भागीदार बनाया l

रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में माहौल किसी उत्सव जैसा था। इस मौके पर राजधानी दिल्ली के अलग अलग हिस्सों से आई प्रतिभागीयों ने 3 किमी, 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी की श्रेणी में जाति,धर्म, नस्ल व भाषा की सीमाओं से परे एकजुट होकर उत्साह के साथ दौड़ लगायी । मैराथन की शुरुआत सुबह स्टेडियम में छह बजे पिंकथॉन के संस्थापक सुपर मॉडल व बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन ने झंडी दिखाकर की और 8.30 बजे समापन हुआ । पिंकथॉन तीन चीजों को एक साथ लाता है - रनिंग का प्यार, स्तन कैंसर जागरूकता और महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस।

आज महिलाएं न केवल अपने परिवार को संभाल रही है बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभा रही है l इन सब के बीच महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान नहीं दे पाती है l इसलिए सिर्फ महिलाओं के लिए पिंकथॉनकी स्थापना आज से 07 वर्ष पूर्व 16 दिसंबर 2012 को हुई थी l महिलाओं को सशक्त बनाने महिलाओं के बीच फिटनेस एवं स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने व स्तन कैंसर सहित महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित अन्य मुद्दों के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए भारत की यह सबसे बड़ी महिला दौड़ है l

पिंकथॉन की एम्बेसडर व ज्योति उदय फाउंडेशन” (ready to serveneedy) की संस्थापक व अध्यक्ष ज्योति राना ने कहा कि "मेरा मानना है कि स्वास्थ्य ही असली धन है । स्वास्थ्य और फिटनेस, आपके जीवन में बेहद खुशियां लाती हैं, खासकर बुजुर्ग महिलाओं में । उम्र केवल एक नंबर है और यही साबित करने और खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए मैं दौड़ती हूँ और मुझे इस बात पर गर्व है । मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि जीवन में दौड़ने और फिट रहने से भी जीवन में बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है । महिलाओ का स्वस्थ रहना ही उम्र से ज्यादा मायने रखता है । आप कभी भी दौड़ सकते हैं क्योंकि मेरा मानना है कि दौड़ने के लिए आपको किसी अस्त्र-शस्त्र की जरूरत नहीं पड़ती है । इसके लिए आपको केवल शरीर और दिमाग में दृढ़ संकल्प करना पड़ता है ।
इस कार्यक्रम में दिल्ली सिविल डिफेन्स की लेडी चीफ वार्डन संध्या गौतम ने भी भाग लिया और महिलाओ,युवतियों व छात्राओ का उत्साहवर्धन किया l


Wednesday, September 4, 2019

मैराथन रनर्स को किन बातों का ख़ास ध्यान रखना चाहिए :-


1. जिनकी उम्र 45 साल से ऊपर है, वे अचानक दौड़ना न शुरू करें. अक्सर सुनने में आता है कि मैराथन दौड़ के दौरान कई लोग बेहोश हो जाते हैं, इसलिए मेडिकली फ़िट होने पर ही दौड़ें. इसके लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह लें. हार्ट और न्यूरो मरीज़ों को मैराथन में शामिल नहीं होना चाहिए. सबसे पहले अपना फ़िटनेस लेवल चेक करवाएं. इससे यह भी पता चलता है कि क्या आपका हार्ट मैराथन का स्ट्रेस झेलने में सक्षम है या नहीं.
2. जहां, फ़िज़िकल फ़िटनेस की अहमियत को कोई नकार नहीं सकता, वहीं मानसिक रूप से मज़बूत होना भी बहुत ज़रूरी है. यही कारण है कि फ़िज़िकल फ़िटनेस की ट्रेनिंग के साथ आपको ख़ुद को मानसिक तौर पर भी दौड़ के लिए तैयार करना होगा.
3. अपने तलवे के शेप के अनुसार फ़ुटवेयर पहनें, क्योंकि ऐसा देखा गया है कि ज़्यादातर धावक ग़लत रनिंग शूज़ पहनने के चलते चोटिल हो जाते हैं. हर 300 से 350 मील की दूरी तय करने के बाद अपने जूते बदलें, ऐसा इसलिए क्योंकि जूतों का कुशन कम हो जाता है, जिससे पैर चोटिल हो सकते हैं.
4. दौड़ की शुरुआत धीरे-धीरे करें, बॉडी में फ़्लूइड का बैलेंस बनाए रखें, एक हफ़्ते पहले से इलेक्ट्रॉल, जूस और पानी भरपूर लें, ताकि कभी भी बॉडी में फ़्लूइड की मात्रा कम न होने पाए. शरीर में पानी का लेवल बनाए रखने के लिए आप दिनभर पानी पीते रहते हैं, लेकिन दौड़ने से पहले थोड़ा ज़्यादा पानी पिएं. दौड़ने के दौरान और बाद में भी पानी पीते रहें. भरपूर पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बना रहेगा. नारियल पानी, नींबू पानी या कोकम जूस नैचुरल स्पोर्ट्स ड्रिंक हैं. लंबी दूरी की दौड़ के दौरान इन्हें पीने से न केवल शरीर हाइड्रेटेड रहता है, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन भी बरक़रार रहता है.
5. प्राणायाम का अभ्यास करें. नियमित रूप से प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है. ऑक्सीजन हमारे शरीर के हर सेल के लिए बेहद अहम् होता है. इसके बिना सेल्स ऊर्जा का निर्माण नहीं कर सकते. यदि आपको प्राणायाम में रुचि न हो तो कोई दूसरा एरोबिक एक्सरसाइज़ करें. एरोबिक एक्सरसाइज़ से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और तेज़ दौड़ने में मदद मिलती है.
6. प्रतियोगिता से पहले अपने शरीर में ग्लायकोजन का स्टोरेज बढ़ाने की कोशिश करें. लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फ़ूड्स, जैसे-साबुत अनाज, गेहूं, फल, सब्ज़ियों द्वारा शरीर में कार्बोहाइट्रेट की मात्रा बढ़ाएं. मैराथन में शामिल होने से दो से तीन दिन पहले डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा बढ़ा दें.  
7. दौड़ना शुरू करने से पहले वार्मअप करना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि दौड़ना तीव्र गति से किया जानेवाला कार्डियो एक्सरसाइज़ है. वार्मअप करने से आपके पैर, ‌हिप्स और बट्स मज़बूत होते हैं और आपको दौड़ने में मदद मिलती है.
8. दौड़ पूरी होने के बाद अचानक न रुकें. अपनी गतिविधि की तीव्रता को धीरे-धीरे कम करने का अभ्यास करें. इससे शरीर के अंगों को सामान्य स्थिति में आने में मदद मिलती है.
9. पहली बार मैराथन में शामिल होने वालों को इसके लिए कम से कम तीन महीने से तैयारी करनी चाहिए. जो लोग ऐसा नहीं कर पाए हैं फिर भी मैराथन में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें भी तैयारी करनी होगी. सबसे पहले उन्हें कार्डियोवेस्कुलर ट्रेनिंग लेनी होगी, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से पावर बढ़ाना होगा और बॉडी में फ़्लैक्सिबिलिटी लानी होगी.
10. दौड़ने के एक घंटे बाद ही कुछ खाना चाहिए. आप पानी पीते रहें, क्योंकि दौड़ने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की बहुत कमी हो जाती है. एनर्जी के लिए नींबू पानी, नारियल पानी या सादा पानी ले सकते हैं. दौड़ने के एक घंटे बाद केले, अंडे, सेब या ऑमलेट लिए जा सकते हैं. अपने खाने में नमक भी शामिल करें, क्योंकि दौड़ते समय ज़्यादा पसीना आने से शरीर में नमक की कमी हो जाती है.
दौड़ने के फ़ायदे
1. ऊर्जा और स्टैमिना में वृद्धि होती है.
2. हृदय रोगों और स्ट्रोक का ख़तरा कम होता है.
3. मोटापा कम होता है.
4. बैड कोलेस्ट्रोल कम होता है.
5. इम्यून सिस्टम बेहतर होता है.
6. शरीर की फ़्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है.

मेधावी छात्र-छात्राओं को NGO द्वारा पश्चिम विहार में सम्मानित किया गया


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l पश्चिम विहार, एस.आर.पी. केयर फॉर इण्डिया फाउंडेशन (रजि०) के तत्वाधान में शिक्षा व खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो छात्रो हेतु बुदवार 28 अगस्त 2019 को राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पश्चिम विहार स्कूल के सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे क्षेत्र के 06 स्कूलों से आये उत्कृष्ट 87 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ती पत्र एवं स्कूल बैग देकर सम्मानित किया। वही 25 समाज सेवियों, अतिथियों को आकर्षक चीनी मिटटी से बने पॉट में हर्बल तुलसी का पौधा और स्मृति चिन्ह प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया गया ।
राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रवेश द्वारा पर सभी आगन्तुको का चन्दन से तिलक कर स्वागत किया गया l कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथी व अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर छात्र सम्मान समारोह की शुरूआत की गई । तत्पश्चात् सरस्वती वन्दना आकर्षक भेषभूषा में स्कूल के बच्चों ने डांस के साथ पेशकर अपनी प्रतिभाओं को उजागर किया ।
एस.आर.पी. केयर फॉर इण्डिया फाउंडेशन (रजि०) के संस्थापक व अध्यक्ष सुषमा शर्मा ने मंच पर क्रमवार से मेधावी छात्र-छात्राओं को आमंत्रित कर अतिथि चमन लाल शर्मा,यशपाल बंसल,दीपक पंवार,मोहित शर्मा व जयवीर आदि के कर-कमलो द्वारा प्रशस्ती पत्र एवं स्कूल बैग दिलवा कर  सम्मानित किया गया । इस दौरान बच्चो को रिफ्रेशमेंट भी दी गई l
फाउंडेशन की संस्थापक व अध्यक्ष सुषमा शर्मा ने बताया कि मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय के अलावा किसी गैर सरकारी संस्था द्वारा सम्मानित किए जाने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ाता है। अपने परिचितों के सामने सम्मानित होने से बच्चे खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं जिससे विद्यालय और क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलती है। बच्चें स्वच्छ व सुदृढ़ समाज की नींव है। इनको जिस प्रकार पिरोएगे, उसी प्रकार समाज की नींव तैयार होगी। आज के बच्चें ही कल का भविष्य है। इसलिए बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।
समारोह में जिलाधीश कार्यालय से मोहित शर्मा, स्कूल के प्रिंसिपल डी.सी.भारती, संध्या गौतम, संगीता मलिक,बलविन्द्र सिंह,जोगिन्द्र सिंह, एल.डी.जोशी, अखिल जोशी,अशोक धींगरा, ज्योति राना, नवदीप सिंह, ब्रह्मकुमारी सरिता, अमरनाथ मिश्रा, कविता तथा रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया संपादक समाजहित एक्सप्रेस सहित संस्था के पदाधिकारीगण व अन्य सामाजिक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे l
अंत में एस.आर.पी. केयर फॉर इण्डिया फाउंडेशन (रजि०) के संस्थापक व अध्यक्ष सुषमा शर्मा व सह- संस्थापक प्रवीन शर्मा ने आये हुए अतिथियों व संस्था के सहयोगी सदस्यों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया और लंच में स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी की l


रैगर समाज दवारा बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभयात्रा का आयोजन, समाज की एकता का प्रतीक


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) । भाद्रपद मास की दौज को समस्त रैगर समाज दवारा देश व समाज में सुख समृद्धि एवं सद्भावना के लिए समाज के आराध्य देव बाबा रामदेव जी महाराज की जयंती के अवसर पर रविवार 01 सितम्बर 2019 को भव्य विशाल शौभायात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस शोभायात्रा के दौरान करोलबाग़ के निवासियो और विभिन्न संघठनो की ओर से फूल बर्षाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा करोलबाग क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए हरध्यान सिंह रोड पर स्थित बाबा रामेदव के मंदिर पर पहुंचकर समापन हुआ ।
 रैगर समाज की धार्मिक व सामाजिक संगठनो की एकता की प्रतीक यह शोभायात्रा शांति और सदभाव पुर्ण तरीके से करोलबाग क्षेत्र में लगातार कई दशको से निकाली जा रही है l शोभायात्रा से पूर्व सुबह बाबा रामदेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर बाबा रामदेवजी महाराज की चरण पादुका और ज्योति को पवन जाजोरिया और राजकुमार बारोलिया सिर पर रखकर गाजे बाजे के साथ बाबा की झाकी के रथ तक लेकर आये । इसके उपरांत आयोजको द्वारा मुख्यअतिथि,अतिथियों सहित धार्मिक व सामाजिक संस्थाओ के सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों आदि का पगड़ी, माला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया l


शोभायात्रा मे समाज के प्रमुख गणमान्य विशेष रवि (विधायक), सुरेंद्रपाल रातावाल पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार, योगेन्द्र चांदोलिया (पूर्व महापौर), रविन्द्र गुप्ता (पूर्व महापौर),  राजेश लावडिया (पूर्व उप-महापौर), सुशीला मदन खोरवाल (निगम पार्षद), ज्योति रछौया (निगम पार्षद), भूमि चत्तर सिंह रछौया (पूर्व निगम पार्षद), बबिता हरीश भरीजा (निगम पार्षद), चत्तर सिंह रछौया, सुनील बोकोलिया(DSO होमगार्ड), अंजुरानी कराड़िया, राष्ट्रीय अध्यक्षा रैगर सामाज नव-निर्माण महासमिति, ज्योति बडीवाल, सोनिया रैगर आदि ने बाबा की प्रतिमा के समक्ष नमन कर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया l


राजस्थान के प्रसिद्ध बाबा रामदेव की जयंती पर करोलबाग में शोभायात्रा समस्त रैगर समाज एवं धार्मिक-सामाजिक संगठनो के सहयोग से सामूहिक भव्य शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई l शोभायात्रा के पूर्व सुबह रिमझिम फुहारें गिरने से माहौल आनंददायी हो गया था । लेकिन दोपहर में कड़कती धुप की गर्मी और उमस के बावजूद श्रृद्धालुओ का जोश कम नहीं हुआ । शोभायात्रा में बड़ी संख्या में रैगर समाज के युवाओं, बुजर्गों एवं मातृशक्ति व बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समाज के आराध्य देव बाबा रामदेव जी महाराज के जीवन पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही । शोभायात्रा में शामिल बैंड की धार्मिक धुनों से वातावरण धर्ममय बना हुआ था । हाथ में बाबा की पंचरंगी ध्वजा लिए जयकारों के साथ बैंड, ढोल नगा़डों व डी.जे.साउण्ड़ की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओ ने जयकारों से समूचे वातावरण को गुंजायमान करते हुए बाबा रामदेव के रंग से रंग दिया ।


शोभायात्रा के भ्रमण के दौरान में जगह जगह अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा शरबत, शीतल पेय, हलवा, छोले भठूरे, ब्रेड पकोड़े, चावल कड़ी, पूरी सब्जी, आइसक्रीम आदि का वितरण किया गया। इस विशाल बाबा रामदेव की महाराज की शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों को साल भर से इंतजार रहता है ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों शोभायात्राओ मे समन्वय स्थापित करने का श्रेय समाज द्वारा महोत्सव समिति के नवयुवक प्रधान लाजपत ड़ीगवाल और दीपक मौर्या को दिया गया है l

सामूहिक भव्य शोभायात्रा में दिल्ली की समस्त रैगर समाज की सामाजिक संस्थाये और एवम धार्मिक संगठनो के पदाधिकारियों ने भाग लिया । जिनमे प्रमुख दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत(पंजी०), पूर्व प्रधान ओम प्रकाश पिंगोलिया, कन्हैयालाल सिवाल, कुंदनलाल खटनावलिया, प्रधान प्रदीप चांदोलिया, उपप्रधान चन्द्रकान्ता सिवाल, महामंत्री परमानन्द जाजोरिया, मंत्री गोपाल पिंगोलिया, कोषाध्यक्ष नवीन कुरडिया, मुकेश उदीनिया, राम लाल मौर्या प्रधान (मादीपुर), मोहन लाल मौर्या, रोहताश बारोलिया संरक्षक मंगोलपुरी रैगर पंचायत, धर्मपाल बारोलिया प्रधान रैगर लक्ष्य पंचायत दिल्ली (ज्वाला पुरी), धर्मेन्द्र भुराडिया उपप्रधान, हरीश दोतानिया, के.के. सिवाल, परवीन कुरडिया, खुशहाल चन्द बड़ोलिया, श्रवण जलुथरिया, धर्मपाल बडीवाल, प्रभात मौर्या, अनीता धुडीया, वीना जाजोरिया, अनु मानोलिया, रचना शेरसिया, धर्मेन्द्र दोतानिया, ओम प्रकाश कानखेडिया,रोशन कांसोटिया, सोहनलाल पीपलीवाल,यादराम कनवाडिया, रामस्वरूप जाजोरिया, पुरषोतम जाजोरिया, परवीन कुरडिया, पृथ्वी राज डीगवाल, गिरधारीलाल डीगवाल, महेंद्र भुरंडा, पृथ्वी राज बारोलिया, रविन्द्र अटल, क्षेत्रपाल कुर्डिया, पृथ्वी राज जलुथरिया, व जयपुर से फूलचंद बिलोनिया, रूपनारायण उज्जैनिया, सुरेश आलोरिया सहित अन्य समस्त रैगर समाज के महानुभाव मौजूद रहे ।

आयोजको में रामस्वरूप बोकोलिया,परमानन्द कांसोटिया,सेवाराम सौन्करिया, अजय शेरसिया, लाजपतराय डीगवाल, दीपक मौर्या,बृजमोहन जलुथरिया, रघुवीर सिंह सिंगारिया, यशवन्तराय जलुथरिया,  राजेन्द्र मौर्या,खुशाल जग्गरवाल, राहुल उज्जिनिया, नरेश सौन्करिया, मनोज ढेरवाल,कुंदन लाल डाबला, धर्मपाल बारोलिया, आनंद फलवाडिया, भागीरथ परसोया, परमानन्द जाजोरिया, गजेन्द्र माछालपरिया,पुरुषोतम प्रसाद भुरंडा, पंकज खटनावलिया, शेरसिंह पिंगोलिया, अशोक मोहनपुरिया, ताराचन्द मुंडोतिया, दुष्यंत डबरिया, सुरेन्द्र कुमार भुराडिया, रमन जलुथरिया, पृथ्वी राज बारोलिया, निखिल जग्गरवाल, परवीन जाटोलिया, सन्नी बंदरवाल, हाकिम राय लोदवाल, दिनेश चांदोलिया, उमाशंकर ओमी मौर्या, उमराव सिंह हिंगोनिया, रविन्द्र कुमार बोकोलिया, बाबूलाल फलवाडिया, भीष्म जलुथरिया, गगन मौर्या, रोहित बारोलिया, ओम प्रकाश अकरनिया, राहुल पंवार, ज्ञानेश्वर धुडिया, प्रमुख सेवादार इन्द्रपाल रातावाल, रामजी लाल बोकोलिया, दीपचंद खटनावलिया आदि मौजूद रहे ।

अंत में आयोजको के द्वारा शोभायात्रा के सफल आयोजन में सहभागी सभी सहयोगियों व शुभचिंतकों, स्थानीय नागरिको, पुलिस-प्रशासन, मीडिया व समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्वयं सेवकों प्रति आभार जताया l

Tuesday, September 3, 2019

निगम पार्षद मोहित कुमार की तत्परता से पेड़ पर फंसे बाज को रेस्क्यू चला कर बचाया गया



दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) । रविवार 01 सितम्बर को ज्वालापुरी नंबर 4 के प्लाट न० C-13 के सामने उंचे पेड़ पर फंसे एक बाज को आजाद करवाया गया । फायरब्रिगेड के कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी बाज को बचाने में अथक प्रयास करना पड़ा । नाँगलोई जाट,वार्ड 49 उत्तरी दिल्ली नगर निगम के निगम पार्षद मोहित कुमार और स्थानीय लोगों ने भी इस बचाव के काम में अपना योगदान दिया।

ज्वालापुरी नंबर 4 के प्लाट न० C-13 के सामने रविवार को शाम 7 बजे एक पेड़ के बीच में बाज पक्षी फंसा हुआ था, जिस पर वहां से गुजरते वक्त वार्ड 49 के निगम पार्षद मोहित कुमार ने देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया l पेड़ पर फंसे बाज की सूचना फायर ब्रिगेड को मिलते ही फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँच गई l आते ही फायर ब्रिगेड टीम के सदस्य अशोक कैसन बाड़ा, हेड कांस्टेबल सुभाष सिंह, फायर ऑफिसर सुनील कुमार व गिरीश कुमार उंचे पेड़ में फंसे बाज को बचाने में जूट गए l
रेस्क्यू टीम के सदस्यों के अथक प्रयास से उंचे पेड़ में फंसे बाज के पंखों में फंसे पत्तों और पतंग के मांजे को निकाला गया l उसे नीचे उतार कर पानी पिलाया और बाद में उसे छोड़ा गया तो वह हवा में उड़ गया । मोहित कुमार निगम पार्षद को क्षेत्रीय लोगो ने पक्षी की जान बचाने में किये गए योगदान के लिए धन्यवाद दिया और बाज को आजाद करवाने वाले फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया l


Monday, September 2, 2019

मादीपुर में बाबा रामदेव महाराज की भव्य विशाल शोभायात्रा आगामी 08 सितम्बर को निकाली जाएगी


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l मादीपुर में भास्कर शास्त्री द्वारा भाद्रपद मास की दशमी रविवार 08 सितम्बर 2019 को बाबा रामदेव महाराज की दिव्तीय भव्य विशाल शोभायात्रा मादीपुर स्थित श्री शिव मंदिर बी ब्लाक मादीपुर कॉलोनी से प्रात: 09 बजे निकाली जाएगी l आयोजको द्वारा शोभायात्रा निकालने की तैयारियों को पूरा करने में जुटे हैं और घर घर पहुंचकर संगठन व समाज के लोगो को आमंत्रित तथा शोभायात्रा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। पिछले दिनों में मादीपुर व अन्य इलाकों में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात की गईं। जिसमें शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने पर विचार विमर्श किए गए।
समाजसेवी प्रभात मौर्या ने बताया कि आगामी रविवार 08 सितम्बर 2019 को बाबा रामदेव महाराज की दिव्तीय भव्य विशाल शोभायात्रा में भव्य झांकियां व बैंड-बाजो के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी l बाबा की शोभायात्रा मादीपुर स्थित श्री शिव मंदिर बी ब्लाक मादीपुर कॉलोनी से प्रारम्भ होकर मादीपुर के विभिन्न मार्गों से होती हुई निकलेगी। शोभायात्रा के दौरान मादीपुर क्षेत्र को विशेष रुप से सुसज्जित किया जायेगा और जगह.जगह स्वागत द्वार लगाए जायेंगे, जहाँ पर शोभायात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया जाएगा l उन्होंने लोगों से अपील की कि धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएं।
श्रद्धालुओं लोगों की मूलभूत सुविधा का ख्याल रखते हुए भ्रमण के दौरान तमाम मार्गो पर शीतल पेयजल की  व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। शोभायात्रा के दौरान सामाजिक संस्थाएं और समाज बंधुओं का स्वागत भी किया जाएगा। समाज को एकजुट रखने के लिये इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।