Friday, October 25, 2019

व्याख्याता विक्रम दरिया के स्थानांतरण होने पर स्टाफ व विद्यार्थियों ने सम्मान सहित भावभीनी विदाई दी



दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l गाँव घाटोली, अकलेरा झालावाड़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तैनात व्याख्याता विक्रम दरिया पुत्र राम किशोर रैगर का स्थानांतरण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वाटिका, सांगानेर, जयपुर में होने पर अकलेरा झालावाड़ के विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमे विद्यालय परिवार द्वारा व्याख्याता विक्रम दरिया को स्नेह और सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी गयी ।

विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह के अवसर पर मुख्याध्यापक ने कहा कि सेवाकाल के दौरान स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया होती है इसलिए हम जहां भी जाएं वहां पर बेहतर कार्य करते हुए अपनी पहचान कायम करें। इस अवसर पर स्थानांतरित हुए व्याख्याता विक्रम दरिया के प्रति विद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थियों ने अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया और स्टाफ की तरफ से स्मृति चिन्ह एवं पुष्प भेंट करके भावभीनी विदाई दी गयी ।
स्थानांतरित होने वाले व्याख्याता विक्रम दरिया ने कहा कि विद्यालय एक परिवार होता है तथा ऐसे अवसरों पर परिवार से दूर जाने जैसा दुख होता है । उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में अच्छे कार्य करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा में बेहतर परिणाम पाने के लिए श्रम और मेहनत करने की जरूरत होती है । आप सभी ने शिक्षा के साथ साथ चरित्र निर्माण कर एक अच्छा नागरिक बनना है l मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ l


अखिल भारतीय रैगर महासभा की स्मारिका का लोकसभाध्यक्ष माननीय ओम बिरला ने किया विमोचन।



दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l अखिल भारतीय रैगर महासभा (रजिं०) के बैनर तले रविवार 20 अक्टूबर 2019 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में रैगर समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में एक स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि लोकसभाध्यक्ष माननीय ओम बिरला ने अपने करकमलों से किया । रैगर समाज के विख्यात चित्रकार होशियार सिंह तोंगरिया ने मुख्य अतिथि का आकर्षक पोर्ट्रेट बनाकर, उपहार स्वरूप भेट की l

स्मरण रहे गत वर्ष 21 फरवरी 2018 को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा गार्डन में अखिल भारतीय रैगर महासभा (रजिं०) के तत्वाधान में संयोजक पूर्व महापौर योगेन्द्र चांदोलिया के अथक प्रयासों द्वारा छठा अखिल भारतीय रैगर महासम्मेलन सम्पन्न हुआ था l रैगर महासम्मेलन अपनी विशालता के साथ बडा ही भव्य और मनमोहक था l छठे अखिल भारतीय रैगर महासम्मेलन की सफलता के बाद संयोजक पूर्व महापौर योगेन्द्र चांदोलिया द्वारा स्मारिका विमोचन का भव्य कार्यक्रम रविवार 20 अक्टूबर 2019 को सांय 05 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया गया l

इस अवसर पर मुख्य अतिथि लोकसभाध्यक्ष माननीय ओम बिरला ने धर्मगुरु स्वामी ज्ञानस्वरूप जी एवं त्यागमूर्ति स्वामी आत्माराम ‘लक्ष्य’ जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके स्मारिका विमोचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया l उपस्थित रैगर समाज के गणमान्य लोगों की तालियों की गडगडाहट के बीच संयोजक पूर्व महापौर योगेन्द्र चांदोलिया द्वारा माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया l इस दौरान मंच पर उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० एस.के. मोहनपुरिया, पूर्व अध्यक्ष बी.एल. नवल, डा. मुक्तेश चन्द्र (IPS स्पेशल कमिश्नर दिल्ली पुलिस) एवं पांच केन्द्रीय शासित प्रदेशो के निर्वाचन आयुक्त नरेंद्र कुमार मोलपुरिया (सेवानिवृत्त IAS) सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का भी पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया l

मुख्य अतिथि लोकसभाध्यक्ष माननीय ओम बिरला ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक व सामाजिक विषयो पर आज़ादी से पूर्व से ही रैगर समाज के संतों का मार्गदर्शन व विकास की सोच और विचार समाज के लिए प्रेरणास्पद रहे है । रैगर समाज के लोगो के द्वारा समाजसेवा के साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संगठित होकर कार्य किया है और प्रगतिशील की भावना को अपनाया है l राजस्थान के लोकसभा क्षेत्र कोटा में रैगर समाज के साथ अपने सद्भावना पूर्ण मित्रवत स्नेह संबंधों, सहयोग और समर्थन का भी जिक्र किया l उन्होंने अखिल भारतीय रैगर महासभा को समाज उत्थान के सभी आवश्यक कार्यों व राजनीतिक विकास में सहयोग देने का आश्वासन दिया l

संयोजक योगेन्द्र चांदोलिया ने विज्ञान भवन में उपस्थित महानुभावों को छठे रैगर महासम्मेलन के बारे में अवगत करवाते हुए, कहा कि गत वर्ष 21 फरवरी 2018 को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा गार्डन में रैगर महासम्मेलन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त दिल्ली के क्षेत्रो में विभिन्न इकाईयो के माध्यम से व्यवस्थाओ मे लगे सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र है | जिन्होंने पूर्ण तत्परता व निष्ठा से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पावन पुनीत कार्य को सफल बनाया l अपने स्वागत भाषण में सम्मानित अतिथियों एवं दानदाताओं का अभिनन्दन किया l अपने साथ काम करने वाली टीम के सदस्यों का छठे रैगर महासम्मेलन की सफलता और दिन रात स्मारिका को तैयार करने में सहयोग के अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया । उन्होंने इस दौरान महासभा के समाज हित में किए कार्यों का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया गया ।

विशिष्ट अतिथि डा. मुक्तेश चन्द्र गाड़ेगांवलिया (IPS, स्पेशल कमिश्नर,दिल्लीपुलिस), ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व को समझाते हुए, कहा कि समाज में प्रतिभाओ की कमी नहीं है कमी है संसधानाओ की l  रैगर समाज में भावी युवाओं की प्रगति व विकास के लिए बिहार की तरह टाप सुपर 30 की नीति के तहत प्रतिभाओं को मार्गदर्शन व सहायता उपलब्ध करवाने के लिए महासभा को व्यवस्था करानी चाहिए l उन्होंने  उपस्थित समस्त समाज के महानुभावों से पूछा कि इस विचार का जो समर्थन और सहयोग करना चाहते है वे हाथ उठाकर करें, जिस पर उपस्थित सभी ने हाथ उठाकर समर्थन किया l

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिओ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० एस.के. मोहनपुरिया, पूर्व अध्यक्ष बी.एल. नवल, एवं नरेंद्र कुमार मोलपुरिया (सेवानिवृत्त IAS) आदि वक्ताओं ने भी समाज की जागरूकता, शिक्षा व वर्तमान समाज की स्थिति के बारे में अपने अपने विचारों से समाज को संबोधित किया l अंत में संयोजक पूर्व महापौर योगेन्द्र चांदोलिया ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिओ और दिल्ली व विभिन्न प्रदेशो से आये समाज के गणमान्य महानुभावो का आभार और अभिनन्दन व्यक्त किया और सभी से भोजन करने की अपील की l कार्यक्रम में मंच संचालन देशराज अलुरिया ने किया l

Thursday, October 24, 2019

वैयक्तिक विकास एवं सामाजिक प्रगति का साधन केवल शिक्षा ही है : डॉ० एस.के.मोहनपुरिया



दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l  नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में गत रविवार को आयोजित स्मारिका विमोचनसमारोह में अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० एस. के. मोहनपुरिया ने रैगर समाज की महासभा की गतिविधियों पर विस्तार से बताते हुए कहा कि वैयक्तिक विकास एवं सामाजिक प्रगति का साधन केवल शिक्षा ही है l

अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० एस.के.मोहनपुरिया ने विज्ञान भवन में रैगर समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज मे बहुत सारी सामाजिक समस्याएँ और कुरीतियाँ है । इन्हें हमे दूर करना होगा और विकास की ओर कदम बढाने होंगे । इसके लिए स्वामी आत्माराम लक्ष्य जी ने आज़ादी से पूर्व राजस्थान के दोसा में प्रथम रैगर महासम्मेलन आयोजित कर रैगर समाज को विकास की ओर ले जाने का महान कार्य किया और 1944 में ही भोलाराम तोंगरिया की अध्यक्षता में अखिल भारतीय रैगर महासभा का गठन किया था l

शिक्षा किसी भी व्यक्ति, समाज और देश के विकास की धुरी होती है । शिक्षा के बिना कोई भी देश, समाज या व्यक्ति प्रगति नही कर सकता है । शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा व्यकित, समाज या देश का मूल्यांकन किया जा सकता है । शिक्षा नागरिकों में आत्मविश्वास, आत्मगौरव, आत्मसंतोष जैसे भावों को भरने के साथ-साथ समाज सेवा जैसे सद्गुणों को विकसित करने की अलौकिक शक्ति है ।

उन्होंने आगे कहा कि रैगर समाज ने विभिन्न क्षेत्रो में विकास किया भी है लेकिन जितना होना चाहिए था उतना नहीं हो पाया l बाबा साहब ने समाज की महिलाओ को शिक्षित करने की बात कही थी l आज भी राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रो में गरीबी के कारण लड़कियां शिक्षा में पीछे है इसके लिए हमने महासभा के स्तर पर राजस्थान के सभी 33 जिलो में महिला प्रकोष्ट बना दिए है और पदाधिकारी भी नियुक्त कर दिए है l हम सरकार की योजनाओ के तहत उनको लाभ दिलवाकर अधिक से अधिक महिलाओ को शिक्षित करने का प्रयास कर रहे है l एक महिला के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है l शिक्षा ही महिलाओ को समाज में समान अवसर, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा समाज में पूर्ण भागीदारी प्रदान करती है l वर्तमान समय में रैगर समाज के सामाजिक विकास में शिक्षित महिलाओ व पुरुषो की महत्वपूर्ण भूमिका है ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० एस.के.मोहनपुरिया ने अखिल भारतीय रेगर महासभा के द्वारा छठे महासम्मेलन के सफल आयोजन के लिए संयोजक योगेंद्र चांदोलिया की सराहना की l विज्ञान भवन में लोकसभा अध्यक्ष   माननीय ओम बिडला जी से रैगर समाज की स्मारिका विमोचन कराने पर बधाई और आभार जताया l


Tuesday, October 22, 2019

निम्बाहेडा में इंटरनेशनल फेसबुक फ्रेंड्स अवॉर्ड एंड सेमिनार संपन्न!



महापुरुषों का चिंतन और दर्शन ही भारत को विश्व गुरु की मान्यता देता है- कांठेड़

नोगिया, गहलोत, आरती मीणा इंटरनेशनल अवॉर्ड से व कृपलानी, डॉ अनिरुद्ध लाल, काठेड़ सोशल एक्टिविस्ट इंडिया अवार्ड से तथा, डॉ सिंघवी  बेस्ट एंकर अवॉर्ड से सम्मानित

दिल्ली समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l विगत रविवार 13 अक्टूबर 2019 को निंबाहेड़ा में स्थित सी के होटल मे "पोलिटिकल टाइम्स इंडिया" की प्रस्तुति इंटरनेशनल फेसबुक फ्रेंड्स अवॉर्ड एंड सेमिनार में देश-विदेश से आए मेहमानों ने चार चांद लगा दिए l "विश्व में भारत की मित्रता और अब विश्व गुरु" सेमिनार पर बोलते हुए मुख्य वक्ता, अधिवक्ता और चिंतक अजीत कांठेड़ ने कहा कि भारत हमेशा विश्व गुरु रहा है कारण स्पष्ट है कि भारत में अध्यात्मिक चेतना और समझ अद्वितीय रही है आदि शंकराचार्य ,बुद्ध, महावीर ,स्वामी विवेकानंद , महात्मा गांधी और डॉ अंबेडकर ने जो दर्शन दिए वह विश्व में कहीं नहीं मिलेगे और डॉ अंबेडकर का संविधान तो मानवता के प्रति समर्पण का दस्तावेज है, जो हमें विश्व गुरु के लिए मनोबल बढ़ाता रहता है l
सेमिनार के उद्घाटन प्रमुख डॉ अनुरूद्ध लाल जनरल सेक्रेटरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी दिल्ली ने कहा भारत विश्व गुरु पहले भी था और आज भी हैं, परंतु हमारी दोस्ती में नेपाल के अलावा अन्य  राष्ट्रों के साथ जो कमी आई है उन्हें भी मिल बैठकर दुरुस्त करने की आवश्यकता है l आज का यह समारोह और यहां से निकली हुई बातें निश्चित ही भारत मजबूत होकर विश्व गुरु की कसौटी पर खरा उतरेगा l समारोह अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने अपनी राजनैतिक विचार धारा से उपर उठ कर अपनी बात देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों को याद करते हुए कहीं कि भारत हमेशा मित्रता का पक्षधर रहा है और देश के हर प्रधानमंत्री ने इस मित्रता को बढ़ाने का प्रयास किया जिसमें हम सफल भी हुए तो आज हमारा  भारत विश्व गुरु कहलाने की स्थिति में खड़ा है मैं धन्यवाद देता हूं कार्यक्रम के संयोजक डॉ शोकीन वर्मा को जिनके प्रयास से मेरे 40 साल के राजनीतिक जीवन में इंटरनेशनल फेसबुक फ्रेंड्स अवार्ड एंड सेमिनार का ऐसा मंच मैंने पहली बार देखा जिससे यह सिद्ध होता है कि भारत एक अच्छा मित्र हीं नहीं बल्कि अच्छा गुरु भी है l
सेमिनार के स्वागतध्यक्ष पूर्व विधायक बंशीलाल गहलोत ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राजस्थान वीरों की धरती है और इस धरती पर इंटरनेशनल सेमिनार हो वहां पर भारत की मित्रता और विश्व गुरु की चर्चा होती है तो वह कभी खाली नहीं जाती भारत और नेपाल से आए हुए मेहमान इस बात का सबूत है विश्व स्तर पर हमारा भाईचारा  शांति और प्रेम कितना प्रगाढ़ है हमारे महापुरुषों ने जो संदेश दिए थे उन्हीं की बदौलत आज भारत विश्व गुरु की गूंज पूरे विश्व में सुनाई दे रही है इससे पूर्व सेमिनार के राष्ट्रीय संयोजक डॉ शोकीन वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इंटरनेशनल फेसबुक फ्रेंड्स अवॉर्ड एंड सेमिनार का आयोजन का मुख्य मकसद यही है कि हम विश्व शांति और भाईचारा पर काम करते हुए विश्व में भारत की मित्रता को और मजबूत  बनाएं तथा हमारा भारत विश्व गुरु कहलाए l
समारोह की मुख्य अतिथि नेपाल में राष्ट्रीय सभा की सांसद श्रीमती मुक्ता कुमार यादव ने भारत-नेपाल की दोस्ती को और मजबूत बनाने पर बल दिया l वही स्पेशल गेस्ट के रूप में गजल कार नरेश मलिक, कथावाचक जयमाला वैष्णव, एजुकेटर कुमार राजेश, मोहम्मद सिद्दीकी नूरी लेखिका ममता नोगरेया ,रेखा पौडेल म्यूजिक डायरेक्टर नेपाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित सुजीत कुमार आजाद- शहीद चंद्रशेखर आजाद के भतीजे, अशोक नवलखा पूर्व विधायक, संदीप कोटेचा फिल्म एक्टर, ललित प्रकाश शारदा उद्योगपति, नीतू कोइराला मॉडल नेपाल थी तथा स्वागत संयोजन वसीम खान डायरेक्टर सी के ग्रुप का था कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेंद्र सिंघवी ने किया वही मिथिला वर्मा ने एक नए अंदाज में भीम वंदना प्रस्तुत कर सेमिनार का शुभारंभ किया l
इस अवसर पर देश-विदेश से आई हुई सभी प्रतिभाओं को मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न नेशनल, इंटरनेशनल अवॉर्ड्स से  नवाजा गया l प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत रामचंद्र बामनिया, नितिन चतुर्वेदी, बिहारी लाल सोलंकी, डॉ सीमा शारदा, डॉ मोनिका कालीरमन,राम लाल बेरवा, दलपत सिंह शक्तावत, महेश वर्मा, एस एस अग्रवाल, भोपाल सिंह बोडाना ,ऋषभ वर्मा, उषा अग्रवाल, रेखा रानी तिवारी, एकता मराठा ,लीला देवी सोनी, नीतू गहलोत, शोभा कुमारी, विक्रम यादव, सिराज भाई ,बाबूलाल चंगेरीवाल, किन्नर हसीना बुआ दलोदा, सूरजमल आर्य नसीम बानो, रतनलाल पोरवाल आदि ने किया! कार्यक्रम के मध्य में राष्ट्रीय गानों पर थिरकते हुए बच्चे, युवा बुजुर्ग महिला-पुरुष  और मंच पर आसीन तमाम अतिथियों ने तिरंगा लहरा कर देशभक्ति का जोरदार सराहनीय प्रदर्शन किया l
इंटरनेशनल स्तर पर "नारी तुझे सलाम इंटरनेशनल अवार्ड" मंदसौर की समाजसेवी का नर्मदा नोगिया और जयपुर की शिक्षिका डॉ आरती मीणा को प्रदान किया गया वही "डॉ अंबेडकर नॉलेज ऑफ वर्ल्ड इंटरनेशनल अवॉर्ड" राजसमंद के पूर्व विधायक बंशीलाल गहलोत और मंदसौर के समाजसेवी दिलीप आर्य को प्रदान किया गया तथा "इंटरनेशनल फ्रेंडशिप अवार्ड" झारखंड के शिक्षाविद डॉ रणजीत कुमार विमल को दिया गया l
इसी तरह "वर्ल्ड ऑफ पीस इंटरनेशनल अवार्ड" रामकृष्ण गुप्ता नागपुर, राजीव कुमार दास झारखंड, विनोद कुमार बिहार, धर्मचंद आचार्य केकड़ी, डॉ ममता नौगरेया उत्तर प्रदेशको मिला! "भारत-नेपाल फ्रेंडशिप अवार्ड" मुक्ता कुमारी यादव राष्ट्रीय सभा सांसद नेपाल सरकार, नीतू कोइराला मॉडल काठमांडू ,रेखा पौडेल म्यूजिक डायरेक्टर काठमांडू, विक्रम यादव पर्यावरण प्रेमी नेपाल, डॉ डीआर उपाध्याय वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर नेपाल को प्रदान किया गया l
इसी क्रम में सोसाइटी डेवलपमेंट और "बेस्ट होटल मैनेजमेंट इंडिया अवार्ड" सीके ग्रुप के डायरेक्टर वसीम खान को प्रदान किया गया व "नारी तुझे सलाम नेशनल अवॉर्ड" छत्तीसगढ़ की पुलिस निरीक्षक अनीता प्रभा, एकता मराठा निंबाहेड़ा, चांदनी विवेक गुप्ता नागपुर, रीता अग्रवाल छत्तीसगढ़,,शोभा कुमारी नई दिल्ली, रोजी केडिया बांसवाड़ा, अनुराधा राजपूत निंबाहेड़ा, उषा अग्रवाल निंबाहेड़ा, प्रियंका बामनिया उदयपुर, जयमाला वैष्णव जावद को नवाजा गया l
"सोसायटी डेवलपमेंट इंडिया अवार्ड" मोहम्मद सलीम खान मुंबई ,दामोदर सिंह कुमावत निंबाहेड़ा, अभय कुमार चंदेरिया मंदसौर, प्रकाश कायस्था आसाम, भूपेंद्र शर्मा उदयपुर, ललित प्रकाश शारदा निंबाहेड़ा! "गॉड ऑफ अर्थ डॉक्टर अवॉर्ड" नागदा मध्य प्रदेश के डॉ राहुल शर्मा, गुरुग्राम हरियाणा की डॉ मोनिका कालीरमण, अठाना मध्य प्रदेश के डॉ रविंद्र कुमार विश्वास, कोटा राजस्थान के डॉ संदीप वैष्णव सम्मानित हुए l
राष्ट्रीय स्तर पर एकमात्र "ग्रीन-क्लीन इंडिया अवार्ड" जावद मध्य प्रदेश के पर्यावरण प्रेमी और जन शिक्षक अशोक सकवाडिया को दिया गया! "सोशल एक्टिविस्ट इंडिया अवॉर्ड" आसाम के प्रागरेज कुमार दास, नोएडा की डॉ सीमा गुप्ता ,पुणे के राजू गुप्ता, नई दिल्ली से नरेश मलिक, निंबाहेड़ा से बिहारी लाल सोलंकी,गांव अरनिया जोशी निंबाहेड़ा से जगदीश चारण, अठाना मध्य प्रदेश से पत्रकार महेश वर्मा, चंदेरिया राजस्थान से लादू लाल आयस, कपासन से भागीरथ बामनिया ,भीलवाड़ा से लक्ष्मी नारायण वाघरानी, उदयपुर से रामेश्वर लाल पवार, इंदौर से सुभाष बारूपाल, कांकरोली से प्रभु लाल लुगडा, निंबाहेड़ा से पूर्व पार्षद हरीश चंद्र राजोरा,इस बार ब्यूटीशन के क्षेत्र में भरतपुर की अलका गोस्वामी, मांडल भीलवाड़ा की जेबुन्निसा पठान और दिल्ली की रीना जैसवाल को "फरिश्ता ब्यूटीशियन नेशनल अवार्ड" से सम्मानित किया गया l
शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती विरेंद्र कौर पंजाब, रामकृष्ण विनायक गोदिया महाराष्ट्र, श्रीमती लता सक्सेना निंबाहेड़ा, रेणुका व्यास नीमच, सिराज मोहम्मद मावली, सुनील शर्मा अठाना मध्य प्रदेश को" शिक्षा ज्योति अवार्ड" से अलंकृत किया गया! नेशनल स्तर पर "कर्तव्य इज माय ड्यूटी अवार्ड" से पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा बांसवाड़ा, मांगीलाल मेघवाल निंबाहेड़ा, मिथिला वर्मा नयागांव मध्य प्रदेश, कैलाश चंद बंजारा ढाणी मध्य प्रदेश को सम्मानित किया गया l
"सोशल डेवलपमेंट ऑफ इंडस्ट्री अवॉर्ड" निंबाहेड़ा के समाजसेवी अभय कुमार मंडोत, जेके सीमेंट के यूनिट हेड एस के राठोड, वंडर सीमेंट के निदेशक पीएन पाटीदार को प्रदान किया गया और गोवा के फिल्म एक्टर संदीप कोटेचा व मेवाड़ यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर कुमार राजेश को "लाइफस्टाइल नेशनल अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया, इसके अलावा सोशल एक्टिविस्ट के क्षेत्र में कई हस्तियां विशिष्ट सेवा अवॉर्ड से नेशनल स्तर पर सम्मानित हुई l

ज्योति उदय फाउंडेशन (NGO) द्वारा पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम किया



दिल्ली समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l वर्तमान समय में सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण प्रदूषण है। आमजन को प्रदूषण की रोकथाम हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार 20 अक्टूबर 2019 को ज्योति उदय फाउंडेशन (NGO) द्वारा पश्चिम विहार के पार्क में चौथा प्री-दिवाली वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे वंचित बच्चो ने अपने नृत्य व नाटक की क्रियाओं के माध्यम से पर्यावरण में दिन-प्रतिदिन हो रहे परिवर्तन से अवगत कराया l

पर्यावरण प्रदूषण के कारण प्रकृतिक वातावरण को तेजी से नष्ट कर रहा है जैसे सूखते जलस्रोत, सूखती धरती, घटती ऑक्सीजन, बढ़ती बीमारियां आदि l ये सभी स्थिति मानव और जीव-जन्तुओ के जीवन को प्रभावित करने वाली सबसे बड़ी चुनौती है । इस समस्या के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं । विभिन्न देशों ने प्रदूषण को कम करने के लिए कुछ प्रभावशाली कानूनों को अपनाया है हालांकि, वो इस शक्तिशाली दानव को हराने के लिए पर्याप्त नहीं है । इस समस्या से लड़ने के लिए आम जनता की जागरुकता और आवश्यक प्रयासों की जरुरत है ।

रविवार को ज्योति उदय फाउंडेशन (NGO) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ० बी.आर. गुप्ता, वीरेंद्र सोन, रविंदर सिंह, ललित परमार और ज्योति राणा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओ द्वारा गणेश वंदना से हुई l

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के वंचित बच्चो ने प्रकृतिक वातावरण में प्रदूषण की समस्या, इसके कारकों, और सजीवों पर इसके दुष्प्रभावों से सम्बंधित एक से बढ़ कर पर्यावरण बचाने पर फैंसी ड्रेस में बच्चों का प्रदर्शन, छोटी लड़कियों द्वारा नृत्य, लड़कों द्वारा दीवाली पर पटाखो NO कहने, किशोर लड़कियों द्वारा देशभक्ति नृत्य व अन्य रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक व मंत्रमुग्ध कर दिया ।

इस अवसर पर डॉ० बी.आर. गुप्ता, वीरेंद्र सोन, रविंदर सिंह, ललित परमार, रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया (डिवीज़नल वार्डन), अशोक कुमार धींगरा, नवदीप सिंह, व अखिल जोशी उपस्थित रहे l

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और सभी मेहमानों को ज्योति राणा द्वारा उन्हें सेरेमिक बर्तनों में तुलसी का पौधा भेंट किया गया l  कार्यक्रम में आये सभी लोगो को जलपान के पैकेट वितरित किए गए l कार्यक्रम में आये अतिथियों और लोगो के प्रति ज्योति उदय फाउंडेशन (NGO) की ओर से ज्योति राणा द्वारा आभार व धन्यवाद प्रकट किया गया।