Friday, July 12, 2019

चुरू में मजदूर राम कुमार रैगर बिल्डिंग निर्माण कार्य के दौरान अड्डा टूटने से गिरा, रीढ़ की हड्‌डी टूटी


दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस(रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l चुरू के अग्रसेन नगर क्षेत्र में बन रही बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर पलस्तर के कार्य के दौरान अड्डा टूट जाने से मजदूर राम कुमार रैगर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया । उसे मजदूरों ने उसे तुरंत राजकीय डी.बी.अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर्स ने बताया उसकी रीढ़ की हड्‌डी टूट गई है, उसकी गंभीर हालत को देख डॉक्टर्स ने जयपुर रेफ़र कर दिया । घायल मजदूर के परिजनों ने चुरू सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।
समाजहित एक्सप्रेस पर प्रसारित होने वाले हिंदी समाचार के निशुल्क अपडेट लगातार प्राप्त करने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें l

घटना चुरू के अग्रसेन नगर क्षेत्र की है जहाँ पर तोफिक खान फौजी की बिल्डिंग का निर्माण कार्य ठेकेदार हीरालाल पुत्र भींवाराम नायक द्वारा कराया जा रहा था । दिनांक 03 जून 2019 को दिन में लगभग 12.30 बजे बिल्डिंग के बाहर की तरफ दूसरी मंजिल पर पलस्तर का कार्य कर रहा मजदुर राम कुमार रैगर निवासी वार्ड न०39 अड्डा टूट जाने से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया । मजदूरों ने उसे राजकीय डी.बी.अस्पताल पहुँचाया लेकिन डॉक्टर्स ने उसकी गंभीर हालत को देख जयपुर रेफ़र कर दिया । राम कुमार रैगर राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल का पंजीकृत मजदुर है, जिसका कार्ड क्रमांक स० 79436 है l  ठेकेदार द्वारा दुर्घटना की जानकारी श्रम विभाग को भी नहीं दी गई ।

मजदुर राम कुमार रैगर के भाई लाल चन्द रैगर (गहनोलिया) ने बताया कि बिल्डिंग मालिक तोफिक खान फौजी और ठेकेदार हीरालाल ने हमे टेलीफोन पर कहा कि आप सीकर के किसी भी निजी अस्पताल में भर्ती करा दो ईलाज का समस्त खर्चा मैं दे दूंगा l इस आश्वासन पर घायल के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की थी । लेकिन जब ईलाज के लिए पैसे मांगे तो इलाज का खर्च देने से मना कर दिया l तब परिजनों ने 05 जून 2019 को मामले की शिकायत चुरू सदर थाने में की ।
05 जून 2019 को पीड़ित मजदुर राम कुमार रैगर की पत्नी श्रीमती किरण देवी ने चुरू सदर थाने में पुलिस को शिकायत की, जिस पर पुलिस ने जांच के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 336 व 337 (दूसरे की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया l
मजदुर राम कुमार रैगर (गहनोलिया) परिवार में एकलौता कमाने वाला है और परिवार में 65 वर्षीय माँ, पत्नी व तीन बच्चे है l घटना के बाद बिस्तर पर ही जिन्दगी गुजारने वाले रामकुमार रेगर के परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है और ऊपर से ईलाज में दवाइयां का खर्च होने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है इस परिवार के पास खाने के लिए राशन भी नहीं है । आस पड़ोस के लोग थोडा-बहुत राशन इस परिवार को उपलब्ध करवा रहे हैं । इस परिवार को समाज और सरकार के सहयोग की सख्त जरूरत है ।
यदि आप इस परिवार के पास पहुंच नहीं सकते तो पीड़ित राम कुमार रैगर (गहनोलिया) की पत्नी किरण देवी (Kiran devi) के सिंडिकेट बैंक के सीधे खाता नम्बर 83602010033291पर भी सहयोग पहुंचा सकते हैं । जिसका IFSC code SYNB0008360 है l
सर्वोपरि राष्ट्रहित,शिक्षा व मानवता की सेवा के क्षेत्र में अग्रसर मुस्कान संस्थान के जोशीले कार्यकर्ता धर्मवीर जाखड़, दिनेश सैनी व विरेन्द्र सिंह खोटिया की टीम ने समाजहित एक्सप्रेस को इस खबर से अवगत कराया l

दिल्ली प्रान्तीय रैगर मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा 10वीं व 12वीं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया



दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l दिल्ली प्रान्तीय रैगर मंदिर प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में वर्ष 2018-19 में आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 169 रैगर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु सोमवार 01जुलाई 2019 को सांय 5 बजे करोलबाग स्थित श्री शिव मंदिर, रतियावाली प्याऊ, देव नगर में मेधावी विद्यार्थी छात्रवृति सम्मान समारोह-2019 का आयोजन किया गया l जिसमे मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी व योगेन्द्र चांदोलिया (पूर्व महापौर) ने 95%से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 07 छात्र-छात्राओ को लेपटाप वितरण किये l
मेधावी विद्यार्थी छात्रवृति सम्मान समारोह-2019 के कार्यक्रम में दिल्ली के कोने-कोने से आये समाज के सभी संगठनों के प्रमुख समाजसेवी, प्रतिभाशाली छाञ-छाञाएं और उनके अभिभावकगण की गरिमामयी उपस्थिति से पंडाल देर शाम तक खचाखच भरा रहा । छात्रवृति सम्मान देने पूर्व तालियों की गडगडाहट के साथ मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी का संस्था के पदाधिकारियों व सभी संगठनों के प्रमुख समाजसेवियों द्वारा शाल उढ़ाकर माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया ।
मेधावी विद्यार्थी छात्रवृति सम्मान समारोह के दौरान मेधावी बच्चों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने सर्वप्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह में समस्त दिल्ली से आये छात्र-छात्राओ जिन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक लाकर परिवार व समाज का नाम रोशन करने वाली रैगर समाज की प्रतिभाओं को शुभकामना दी ।
उन्होंने आगे कहा कि जो व्यक्ति समाज की चिंता करता है वह देश की भी चिंता करता है l इसलिए हम पहले समाज का विकास करें और जब समाज का विकास होगा तो देश का विकास भी होगा l विद्यार्थी पढाई कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए देश व समाज की सेवा के लिए तत्पर रहें। सामाजिक कुरीतियों को मिटाने, युवाओ को व्यसन से दुर रहने, शिक्षा को बढावा देने एवं सामाजिक एकता पर बल देने का आह्वान किया l
पूर्व महापौर योगेन्द्र चांदोलिया ने अपने संबोधन में संस्था के कार्यकलापों के बारे में भी बताया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओ को उभरना है। आज मेधावी छात्र-छात्राओं के पास शिक्षा का जो समय है वह आने वाले समय में उनके भविष्य की नीव के रूप में काम करेगा । इस तरह के आयोजन समाज के छात्र-छात्राओं की सफलता में मील का पत्थर साबित होते हैं ।
मेधावी विधार्थी छात्रवृत्ति सम्मान समारोह 2019 में 95%से अधिक अंक प्राप्त करने वालो 07 छात्रो की मेरिट में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर सर्वप्रथम नितीश रातावाल सुपुत्र तिलक राज रातावाल को आमंत्रित कर मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी लेखी, सांसद नई दिल्ली एवं पूर्व महापौर योगेन्द्र चांदोलिया के कर-कमलो द्वारा लेपटाप,प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इसके अलावा बाकी के मेधावी छात्र-छात्राओ को भी लेपटाप,प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया l
इसी दौरान 162 छात्र-छात्राओ को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित हेतु जिन्होंने दसवी 12वी कक्षा मे 75% से 85% अकं प्राप्त करने वालो को रु०5000/- राशि का चैक,प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया l 85% से 95% अंक प्राप्त करने वालो को रु०7000/- राशि का चैक,प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया l दसवीं कक्षा मे 95% से 100% अंक प्राप्त करने वालो को उत्साहवर्धन के लिए रु०10,000/- राशि का चैक प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया l समाज के सम्मानित लोगो के हाथों से पुरस्कार पाकर परिसर में मौजूद सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से चहक उठे ।
अंत में दिल्ली प्रान्तीय रैगर मंदिर प्रबंधक कमेटी के जगदीश दोतानिया ने धन्यवाद के अपने संबोधन में संस्था के कार्यकलापों के बारे में भी बताया । संस्था द्वारा समाज के होनहार बच्चों का उच्च शिक्षा हेतु उत्साहवर्धन करने के लिए समय-समय पर समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाता है । कार्यक्रम में उपस्थित हुए अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद किया गया l मंच संचालन महामंत्री भागीरथ परसोया ने किया ।


Friday, July 5, 2019

मेगा मोक ड्रिल की रिपोर्ट


स्थान : कृषि निकेतन अपार्टमेंट, A-6, पश्चिम विहार, नई दिल्ली-110063
दिनांक : शुक्रवार, 28 जून 2019           समय : 10.51 बजे
आपदा : अचानक अधिक तीव्रता का भूकंप के कारण कृषि निकेतन अपार्टमेंट के एक ब्लाक की आंशिक  क्षतिग्रस्त बिल्डिंग में कुल 13 लोग फंसे हुए पाए गये l जिन्हें डॉक्टर्स ने तुरंत उपचार व जाँच के बाद 04 व्यक्ति को लाल टैग, 04 को पीले, 03 को हरे, दो को काले टैग बांधे यानि गंभीर रूप से घायल 04, माइनर रूप से घायल 04, हलके फुलकी चोट वाले 03 जिन्हें उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया और 02 को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया l गंभीर रूप से घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा बालाजी एक्शन हॉस्पिटल भेज दिया गया l मृत व्यक्तियों को दीनदयाल हॉस्पिटल भेज दिया गया l
इनसिडेंट कमांडर तहसीलदार श्री अनिल चौधरी, रिसोर्सयूनिट लीडर श्री नवीन कुमार (रीडर पंजाबी बाग)
आपातकालीन मेडिकल सेवा : डॉ० हरप्रीत सिंह व उनकी टीम के 05 सदस्य
आपातकालीन मेडिकल सेवा : डॉ० नीरज रॉय व उनकी टीम के 04 सदस्य
कैट्स एम्बुलेंस DL-1A 3005 इंचार्ज श्री भूपिन्द्र नौनियाल
कैट्स एम्बुलेंस DL-1A 3005 इंचार्ज श्री उमेश शर्मा
सेंट जॉन एम्बुलेंस DL-1A 1706 इंचार्ज श्री वीर सिंह चौहान
पश्चिम विहार थानाध्यक्ष श्री अरुण देव नेहरा व उनकी टीम के सदस्य H.C. श्री चंद्रभान, H.C. श्री रामेश्वर, श्री अनिल कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य पुलिस स्टाफ
श्री विनोद यादव (जेड.ओ. दिल्ली जल बोर्ड), दिल्ली नगर निगम श्री एल.एन.मीणा, BSES इंचार्ज श्री अजय कुमार, ट्रैफिक पुलिस से SI श्री सतबीर व ASI श्री संजीत, DUSIB से इंजीनियर श्री R.C. गुप्ता (EE),एनिमल हसबेंडरी से डॉ० अजय गुप्ता, DDA से श्री धर्मेन्द्र कुमार मीणा की टीम
सिविल डिफेन्स से श्री S.R. कौशिक डिप्टी चीफ वार्डन व श्री रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया डिवीज़नल वार्डन तथा 106 वालंटियर्स
आपदा का बचाव व राहत कार्य 11.45 पर समाप्त हुआ

कलानौर की राजनीतिक फ़लक पर उभरता एक समाजसेवी भाजपा युवा दलित नेता अशोक कुमार बिडलान



दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l उदयमान प्रतिभा के बारे में सच ही कहा गया है कि कोई भी प्रतिभा जहां चाह-वहां राह बना ही लेता है। महार्षि वाल्मीकि सेवा संगठन हरियाणा के अध्यक्ष अशोक कुमार बिडलान इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। अशोक कुमार बिडलान एक ऐसे शिक्षित युवा नेता हैं जो कोई भी बात बड़े ही संतुलित एवं सभ्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं, उनका विजन स्पष्ट होता है । बाबा साहब के सिद्धांतों उद्देश्यों व विचारों पर चलने के कारण है कि बहुत कम समय में ही वे राजनीति में एक उभरता हुआ नया चेहरा के रूप में अपना एक अलग पहचान स्थापित कर लिये हैं । इन्होने अपनी कार्य-कुशलता, स्वाभिमान, और सम्मान के चलते कभी किसी के सामने घुटने नहीं टेके l

हरियाणा की दलित राजनीति के धरातल पर तेजी से उभरते भाजपा नेता अशोक कुमार बिडलान एक निर्विवादित चेहरा है । बिडलान की कार्यशैली, प्रतिभा के चलते दलितों और सर्वसमाज में इनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। यही कारण है कि राजनीति के रणनीतिकार, पत्रकार यह अंदाजा लगा रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनावो में कलानौर से अशोक बिडलान ही मात्र एक ऐसे नेता है जो दलितों एवं सवर्णों के वोटों को भाजपा के पक्ष में कर सकते हैं ।

कलानौर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सोच लेकर आगे बढ़ता ये दलित नौजवान भाजपा नेता अशोक बिडलान बिना किसी लालच और फायदे के लोगों की मदद करता है और क्षेत्र के पीड़ित कमजोंर और गरीबों की हमेशा बिना किसी भेदभाव के मदद करता रहा है और धीरे धीरे बिडलान ने नौजवानों महिलाओं एवं बुजुर्गों के दिलों में अपनी एक साफ़ सुथरी समाज सेवी के रूप में जगह बना ली । उनकी राजनीति करने की अलग शैली की लोग प्रशंसा करते है ।

गरीब के साथ गरीब बन कर और अमीर के साथ अमीर के रूप में व्यवहार करने की उन्हें महारत हासिल है । मित्रों के साथ तो उनकी ऐसी मित्रता है, जिसे लोग अटूट मानते हैं। असहाय एवं बुजुर्गों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं। किसी के साथ अन्याय न हो, इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं । उदयमान दलित नेता अशोक बिदलान को समाज में एक स्वच्छ छवि का नेता के रूप में देखा जाता है।

अब समय करवट बदल रहा है । कलानौर में बहुबलियों के शिकंजों से राजनीति निकल कर समाजसेवा का जज्बा लेने वालों के हाथों में आ रही है । कलानौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता अशोक बिडलान की मज़बूत दावेदारी मानी जा रही है ।


'सटीक मारवाड़ी कहावत '

थोथी हथाई,
पाप री कमाई,
उळझोड़ो सूत,
माथे चढ़ायोड़ो पूत.... फोड़ा घणा घाले।

झूठी शान,
अधुरो ज्ञान,
घर मे कांश,
मिरच्यां री धांस.... फोड़ा घणा घाले।

बिगड़ोडो ऊंट,
भीज्योड़ो ठूंठ,
हिडकियो कुत्तो,
पग मे काठो जुत्तो.... फोड़ा घणा घाले।

दारू री लत,
टपकती छत,
उँधाले री रात,
बिना रुत री बरसात.... फोड़ा घणा घाले।

कुलखणी लुगाई,
रुळपट जँवाई,
चरित्र माथे दाग,
चिणपणियो सुहाग.... फोड़ा घणा घाले।

चेहरे पर दाद,
जीभ रो स्वाद,
दम री बीमारी,
दो नावाँ री सवारी.... फोड़ा घणा घाले।

अणजाण्यो संबन्ध,
मुँह री दुर्गन्ध,
पुराणों जुकाम,
पैसा वाळा ने 'नाम'.... फोड़ा घणा घाले।

घटिया पाड़ोस,
बात बात में जोश,
कु ठोड़ दुखणियो,
जबान सुं फुरणियो.... फोड़ा घणा घाले।

ओछी सोच,
पग री मोच,
कोढ़ मे खाज,
"मूरखां रो राज" .... फोड़ा घणा घाले।

कम पूंजी रो व्यापार,
घणी देयोड़ी उधार,
बिना विचार्यो काम ....   फोड़ा घणा घाले !

फाट्योडो नोट
मुर्ख न सपोर्ट
बिना सोच्या दियोडो वोट      फोड़ा घणा घालै.                       
👏🌷🌷🌹🌹🌸🌸🌺🌺👏