दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l निकटवर्ती ग्राम रामपुरा में शनिवार को शहीद मुकेश कुमार बुनकर के शहीद स्मारक पर शहीद पिता व पूर्व सरपंच रामसहाय बुनकर,रामकरण यादव आयर्वेदिक कार्मिक,पुत्र ब्रजेश जेवरिया,भाई विकास चन्द बुनकर आदि ने स्मारक पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान कर 74वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
समाज की खबरों और स्वतंत्र विचारों का मंच ऑनलाइन हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल
Saturday, August 15, 2020
शहीद स्मारक पर झण्डारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस, प्रतिभाशाली बालकों को पाठ्य सामग्री का किया वितरण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण व कोरोना वारियर्स को SDM द्वारा किया गया सम्मानित
दिल्ली, समाजहित
एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l दिल्ली के नांगलोई स्थित पंजाबी बाग सब डिवीज़न कार्यालय पर
शनिवार को प्रात: 74वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एस० डी० एम० निशांत बौद्ध द्वारा ध्वजारोहण किया गया l इसके बाद सामाजिक
दूरी का पालन करते हुए राष्ट्रगान हुआ । ध्वजारोहण के दौरान दिल्ली सिविल डिफेंस
जिला पश्चिम की टीम के वार्डनों एवं वॉलिंटियर्स के द्वारा सलामी दी गई l एस० डी०
एम० निशांत बौद्ध द्वारा कोरोना महामारी के दौरान
उत्कृष्ट कार्य करने वाले वारियर्स दिल्ली सिविल
डिफेंस के वॉलिंटियर, स्वास्थ्य कर्मी, आशा वर्कर और सफाईकर्मी को पुरस्कार देकर सम्मानित
किया l कोरोना के कारण
आयोजनों में भीड़ एकत्रित नहीं की गई ।
स्वतंत्रता दिवस को
उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। नांगलोई
में शनिवार को जश्न-ए-आजादी के लिए पंजाबी बाग सब डिवीज़न कार्यालय को भव्य रूप से
सजाया गया । इस अवसर पर सब-डिवीज़न विभाग के अधिकारी- कर्मचारी और सिविल डिफेंस
वार्डन एवं वॉलिंटियर्स उपस्थित थे । सुबह से ही सब-डिवीज़न कार्यालय परिसर में उत्साह
का माहौल नजर आया । दिल्ली में कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों ने शारीरिक दूरी
का पालन किया और सभी मास्क पहने नजर आए ।
स्वतंत्रता दिवस
की परंपरा और कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.30 बजे एस० डी० एम० साहब पहुंचे तो डिप्टी
चीफ वार्डन संतराम कौशिक ने उनका अभिनन्दन किया l वहां से सम्मान के साथ सेक्टर
वार्डन परवेश मेहरा और जिया लाल द्वारा मुख्य अतिथि की अगवाई करते हुए उनको ध्वजारोहण
स्थल तक लेकर गए l जहाँ पोस्ट वार्डन मयंक नागर के नेतृत्व में सिविल डिफेन्स की
सम्मान गारद ने एस० डी० एम० साहब को सलामी दी l सम्मान गारद के निरिक्षण के बाद एस०
डी० एम० साहब ने ध्वजारोहण किया l ध्वजारोहण के पश्चात सभी के द्वारा सामूहिक सस्वर में राष्ट्रीय-गान
किया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई l
इस अवसर पर कोरोना
महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले वारियर्स दिल्ली सिविल डिफेंस के पोस्ट
वार्डन बिजेंद्र सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डॉ० ज्योति, नांगलोई से आशा वर्कर मीनाक्षी और सफाईकर्मी रविन्द्र को मुख्य अतिथि
निशांत बौद्ध साहब (एस० डी० एम०) ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया l
मुख्य अतिथि निशांत
बौद्ध साहब(एस० डी० एम०) ने अपने संदेश में कहा कि असंख्य शहीदों की शहादत के बाद 15
अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था इसलिए इसे स्वतंत्रता दिवस
के तौर पर मनाते हैं । आज के दिन हम उन असंख्य शहीदों की शहादत को नमन् करते है l
उन्होंने आगे कहा
कि हर भारतीय के लिए
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दो दिन सबसे महत्वपूर्ण है
l इन दोनों के बीच कुछ मूलभूत अंतर है l जो यह है कि 15 अगस्त, 1947 को भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त की थी तब 14
अगस्त 1947 की आधी रात को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने
लालकिले पर ब्रिटिश झंडे को
नीचे उतारकर, भारतीय ध्वज को ऊपर चढ़ाया गया था, और फहराया गया था । इस प्रक्रिया को ध्वजारोहण कहा जाता है । जबकि 26 जनवरी 1950
को हमारा संविधान लागू हुआ, तब देश को गणतंत्र घोषित किया गया । 25 जनवरी 1950 तक भारत
गणतंत्र नहीं था l 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति राजपथ पर तिरंगा फहराते हैं l दोनों दिनों में
ध्वज फहराना अपने देश के ध्वज को सम्मान देना होता है ।
डिप्टी चीफ
वार्डन संतराम कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान और पहचान है । उसकी
आन-बान-शान बरकरार रखने के लिए सैनिक ही नहीं आम जनता भी हमेशा अपना सर्वस्व
न्यौछावर करने के लिए तैयार रहती है । भारतीय आजादी और इसकी अखंडता को बरकरार रखने
के लिए बहुत से लोगों ने बलिदान देकर हिंदुस्तान के राष्ट्रध्वज तिरंगे का सम्मान
बरकरार रखा है।
उन्होंने आगे कहा
कि आज कोरोना महामारी की चुनौती का मुकाबला, हम स्वयं की समझदारी, आत्म अनुशासन और जन-जागरूकता से ही कर सकते हैं । उन्होने आह्वान किया कि आज
के इस अवसर पर हम सब यह संकल्प करें कि अपने कार्य, विचार और व्यवहार के
माध्यम से समुन्नत, सुद्ढ़ भारत के सपने को साकार करने में सार्थक
एवं सकारात्मक पहल सुनिश्चित करेंगे ।
इस अवसर पर कुलदीप
सिंह (एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट), मोहित मान (नायब तहसीलदार), राजेश कौशिक (रीडर), डिप्टी
चीफ वार्डन संतराम कौशिक, डिवीज़नल वार्डन प्रीतम सिंह गुलाटी, रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया,
देवेन्द्र दहिया, ओम प्रकाश शर्मा, डिप्टी डिवीज़नल वार्डन बालकिशन सबलानिया, एल०डी० जोशी,
पोस्ट वार्डन बिजेंद्र सिंह, मयंक नागर, सेक्टर वार्डन परवेश मेहरा, राहुल प्रकाश,
जियालाल, कर्मा यादव, इन्द्रजीत चौहान, विकास गौतम, विकास, योगेन्द्र, त्रिलोक
चन्द सहित अन्य मेल-फीमेल वालंटियर्स व गणमान्य महानुभाव आदि मौजूद रहे l
Friday, August 14, 2020
जयपुर में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त, बचाव व राहत कार्य जारी
दिल्ली, समाजहित
एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l राजस्थान की राजधानी जयपुर में कई घंटों से हो रही तेज़
बरसात ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पानी का बहाव इतना तेज था कि उसमें
कारें बहती नजर आईं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर गया
l जिला प्रशासन और
आपदा प्रबंधन के साथ सिविल डिफेंस की टीमें इन इलाकों में बचाव व राहत कार्यों में
जुटी है l
प्राप्त जानकारी
के मुताबिक शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में जोरदार बारिश के चलते कई
इलाके पानी में डूबे हुए हैं । नदी-नाले उफन रहे हैं। जेएलएन मार्ग, जगतपुरा, दिल्ली रोड, टोंक रोड, सीकर रोड, सांगानेर, आगरा रोड पर जलभराव होने
से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर राजधानी में पानी की
निकासी के दावे खोखले साबित होते हुए नजर आए।
जयपुर के मकानों
और दुकानों में पानी भर गया है l सरकारी दफ्तरों और अस्पताल के बेसमेंट में भी पानी भर गया
है l राजस्थान की
राजधानी जयपुर में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग
का अलर्ट है कि शहर और राज्य के कुछ जिलों में एक-दो दिन और बारिश हो सकती है। ऐसे
में मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने ऐहतियातन ज्यादातर ऑफिसों को बंद
कर दिए हैं। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर भूस्खलन के कारण चट्टानें गिरने के कारण हाईवे
का एक हिस्सा ब्लॉक हो गया है। ट्रैफिक डायवर्जन के कारण भारी जाम की स्थिति बन गई
है।
सिविल डिफेन्स के
नवरतन गुसाईंवाल ने समाजहित एक्सप्रेस को बताया कि जयपुर के SDM व सिविल डिफेंस के
डिप्टी कंट्रोलर
मनीष फौजदार के निर्देश पर सिविल डिफेंस की टीमों के साथ 13 इलाकों में रेस्क्यू
ऑपरेशन चल रहा है । इस दौरान बचाव उपकरणों की मदद से कई लोगों को पानी से बाहर
निकाला और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया ।
स्वतंत्रता दिवस पर भाषण
आज के इस शुभ
अवसर पर प्रांगण मे उपस्थित आदरणीय मुख्य अतिथि, वार्डन व सभी वालंटियर्स
और अन्य सभी गणमान्य लोगों को मेरा हार्दिक अभिनन्दन, और आप सभी को आजादी के जश्न
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...
आज, मुझे स्वतंत्रता दिवस पर आपके समक्ष कुछ बोलने
का मौका मिला है इसमें मैं अपने आपको सम्मानित महसूस कर रहा हूं ।
साथियों, आज हम सब यहां 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए उपस्थित हुए हैं,
इस दिन ही हमारे देश को वर्षों की गुलामी के
बाद आज़ादी मिली थी। आप सब जानते हो कि इस वर्ष पूरी दुनिया में कोरोना महामारी
फैली हुई है, जिसकी वजह से देश
पर आर्थिक संकट भी है, लेकिन फिर भी
स्वतंत्रता दिवस को लेकर हम सब के उत्साह में कोई कमी नहीं है ।
गुलाम भारत का
इतिहास सबकुछ बयाँ करता है कि कैसे हमारे पूर्वजों ने कड़ा संघर्ष किया और
फिरंगियो कें क्रूर यातनाओं को सहन किया। हम यहाँ बैठ के इस बात की कल्पना नहीं कर
सकते कि ब्रिटिश शासन से आजादी कितनी मुश्किल थी। 1857 से 1947 तक अनगिनत
स्वतंत्रता सेनानीयों ने देश की आज़ादी के लिए संघर्ष किया और कई महापुरुषों ने अपने
जीवन का बलिदान दिया l तब जाकर कहीं हमे अंग्रेज़ों के अत्याचार से आज़ादी मिली ।
हमलोग काफी
भाग्यशाली है कि हमारे पूर्वजों ने हमें शांति और खुशी की धरती दी है l साथ ही हम हमारे
बहादुर सैनिकों का भी धन्यवाद करते है कि इन बहादुर सैनिकों के कारण ही हम बिना
डरे पूरी रात अपने घरों में सो जाते है । हम जानते हैं कि वे हमेशा हमारी रक्षा करने के
लिए देश की सीमा पर तैनात रहते हैं ।
आजादी के 74 साल
बाद आज हमारा देश हर क्षेत्र मे प्रगति की ओर अग्रसर है। हमारा देश हर दिन सैन्य
ताकत, शिक्षा, तकनिकी, खेल और विज्ञान सहित कई
अन्य क्षेत्रों मे एक नया अध्याय लिख रहा है जोकि बिना आजादी के संभव
नहीं था । हमें अपनी सरकार
चुनने की पूरी आजादी है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का उपयोग कर रहे है।
भारत हमारी
मातृभूमि है और हम इसके जिम्मेदार नागरिक है। हमें हमेशा इसको बुरे लोगों से बचाने
के लिये तैयार रहना चाहिये। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने देश को आगे की ओर ले
जाने के लिए नेतृत्व करें और इसे दुनिया का सबसे अच्छा देश बनाये। आज इस शुभ अवसर
पर उन महान आत्माओं को मेरा शत्-शत् प्रणाम और श्रद्धाजंली, आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।
जय हिन्द।
Wednesday, August 12, 2020
समाज सुधारक रैगर समाज के वीर सपूत त्यागमूर्ति स्वामी आत्मा राम "लक्ष्य" जी के जन्मदिवस पर गणमान्य लोगो द्वारा सादर श्रदा सुमन अर्पित कर चरणों मे कोटि कोटि नमन किया
दिल्ली समाजहित
एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l रैगर समाज को अंधविश्वास ओर प्रचलित कुरूतियों से दूर रहने
की प्रेरणा देने वाले, समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार करने वाले, समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले, अखिल भारतीय रेगर महसभा
(पंजी०) के संस्थापक एवं समाज सुधारक व रैगर रत्न परम पूज्यनीय त्याग मूर्ति
स्वामी आत्मा राम जी "लक्ष्य" जी के जन्मदिवस पर रैगर युवा प्रगतिशील
संगठन के पदाधिकारी व समाज के अनेक गणमान्य लोगो द्वारा करोलबाग स्थित स्वामी
आत्मा राम लक्ष्य पार्क मे उनकी प्रतिमा को पुष्प माला पहनाकर व उनके चरणों मे
सादर श्रदा सुमन अर्पित कर कोटि-कोटि नमन करते हुए समाज की प्रगति के लिये
आर्शिवाद लिया। ।
समाज सुधारक रैगर
समाज के वीर सपूत त्यागमूर्ति स्वामी आत्मा राम लक्ष्य जी का जन्म सन 1907 में श्रीमती
पांचीदेवी व श्री गणेशराम खोरवाल जी के घर जन्माष्टमी के दिन हुआ था। मात्र 3 वर्ष की आयु में ही ये अनाथ हो गए तो इनका लालन
पालन इनके बुआ-फूफा द्वारा किया गया।
1937 में सिंध
हैदराबाद (पाकिस्तान) जाकर स्वामी ज्ञान स्वरूप जी महाराज ने अंगीकार कर नया नाम
आत्मा राम दिया। आत्मा राम जी ने शिष्य बनकर अपना लक्ष्य बनाया "समाज सुधार
एंव उत्थान करना"। अपने लक्ष्य हेतु गांव-गांव जाकर सत्संगों के माध्यम से
रैगर समाज को जगाते हुए मार्च 1944 में आंधी थोलाई
में सत्संगनुमा कार्यकर्ताओं की बैठक विशाल जलसा मनाने हेतु हुई एंव दौसा में एक
महासम्मेलन आयोजित करने का निश्चय हुआ । उनकी समाज के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं
समाज को एकजुट करने के लक्ष्य को देखते हुए रैगर समाज ने उन्हें "लक्ष्य"
नाम से पुकारा जाता है l
निर्णय अनुसार 2 नवम्बर 1944 को दौसा में प्रथम अखिल भारतीय रैगर महासम्मेलन आयोजित हुआ
जिसके स्वामी आत्मा राम लक्ष्य जी स्वागताध्यक्ष बने व इन्हीं की प्रेरणा से
सम्मेलन सफल हुआ। इसी दिन 2 नवम्बर 1944 को समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से गठित की
गई रैगर समाज की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय रैगर महासभा का गठन किया गया और त्यागमूर्ति
श्री आत्मा राम "लक्ष्य" जी संस्थापक कहलाये । इस सम्मेलन में जाति
सुधार सम्बन्धी कई निर्णय लिए गए जिसके फलस्वरूप स्वामी आत्मा राम लक्ष्य जी को कई
प्रकार की यातनाओं का सामना करना पड़ा।
13-14 अप्रैल 1946 को जयपुर में द्वितीय अखिल भारतीय रैगर
महासम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ स्वामी आत्मा राम लक्ष्य जी के
कर-कमलों द्वारा झण्डारोहण के साथ हुआ। जयपुर सम्मेलन के पश्चात इनका स्वास्थ्य
खराब रहने लगा और चान्दपोल, जयपुर में श्री
लालाराम जलूथरिया जी के घर बुधवार 20 नवम्बर 1946 को रैगर समाज का
यह चिराग हमेशा हमेशा के लिए परमात्मा में लीन हो गया।
27 सितम्बर 1986 को अखिल भारतीय रैगर महासभा द्वारा विज्ञान
भवन, दिल्ली में आयोजित पंचम
अखिल भारतीय रैगर महासम्मेलन में तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैलसिंह जी द्वारा रैगर
समाज के संगनात्मक सरंचना के आधार स्तंभ, निस्वार्थी समाजसेवी, निश्छल स्वभावी, सरल और सहज व्यक्तित्व, त्याग भावना के शिखरस्थ प्रतिमूर्ति परम आदरणीय स्वामी आत्मा राम “लक्ष्य” जी
को रैगर रत्न से विभूषित किया गया ।
रैगर समाज के युग
पुरुष समाज को अंधकार से प्रकाश की और ले जाने वाले संत धर्मगुरु त्याग मूर्ति स्वामी आत्माराम
लक्ष्य जी के जन्म दिवस के अवसर पर समाजहित एक्सप्रेस की टीम शत शत नमन व चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पण कर
समाज से अपील करता है कि स्वामी आत्मा राम लक्ष्य जी के सपनो को साकार करने के लिए
आज के इस शुभ दिवस पर सहजता, सरलता और निस्वार्थ सामाजिक सेवा की भावनाओ को
अपने सामाजिक और पारिवारिक जीवन मे अंगीकार करने का प्रण ले ।
Monday, August 10, 2020
रैगर समाज की होनहार बेटी रेखा मौर्या ने आरबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर, परिवार और समाज का गौरव बढ़ाया
दिल्ली समाजहित
एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा घोषित हुए परिणामों में अर्चना चिल्ड्रेन अकादेमी
सीनियर सेकंड्री स्कूल की छात्रा रेखा मौर्या ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर फर्स्ट डिवीज़न प्राप्त कर अपने स्कूल, माता-पिता
व समाज का नाम रोशन किया । रेखा ने गणित और फिजिक्स विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। हिन्दी व केमिस्ट्री में 98, अंग्रेजी
में 88 अंक अधिकतम रहे ।
प्राप्त जानकारी
के मुताबिक जयपुर के सिरसी स्थित अर्चना चिल्ड्रेन अकादेमी सीनियर सेकंड्री स्कूल
के आरबीएसई बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा परिणाम
जारी होते ही छात्र-छात्राओ में खुशी की लहर दौड़ गई। सफल विद्यार्थियों ने परिणाम
आने के बाद खूब जश्न मनाया। इस दौरान स्कूल में अध्यापकों और घर पर अभिभावकों को
मिठाई खिला खुशी जाहिर की ।
छात्रा रेखा
मौर्या ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर अर्चना चिल्ड्रेन अकादेमी सीनियर सेकंड्री
स्कूल का नाम रोशन किया
है । स्कूल की
प्राचार्य ने प्रतिभावान रेखा मौर्या को उनकी मेहनत और लगन के द्वारा शानदार
प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की ।
जयपुर में समाजसेवी नवरत्न
गुसाईंवाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि परमात्मा के आशीर्वाद से, परिवार के सहयोग से और शिक्षको
के प्रयास व रैगर समाज की होनहार बेटी रेखा मौर्या के कठिन परिश्रम से ही यह उपलब्धि
प्राप्त हुई, जिससे मौर्या परिवार व रैगर समाज का नाम रोशन हुआ है । यह पुरे समाज
के लिए गर्व की बात है l हमे पूरी उम्मीद है कि आगे भी बेटी रेखा ऐसे ही अपनी
प्रतिभा के बल पर अच्छे अंक प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में नित्य नये मुकाम हासिल
कर प्रदेश एवं देश के विकास में सहभागी बने ।
समाजहित
एक्सप्रेस न्यूज़ पोर्टल की टीम की ओर से होनहार छात्रा रेखा मौर्या को राजस्थान
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता
प्राप्ति पर बहुत बहुत बधाई व मंगलकामनायें l हम आपके उज्जवल भविष्य की
कामना करते है तथा जीवन में आपको वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि और समृद्धि प्राप्त हो l
Sunday, August 9, 2020
ग्राम बाजोली,तहसील मकराना, थाना पिलवा में नाबालिग मासूम से दुष्कर्म व हत्या, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली, समाजहित
एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l इंसानियत को शर्मसार करने का एक गंभीर मामला राजस्थान के
नागौर जिले के पिलवा थाना क्षेत्र के बाजोली गांव में सामने आया है l जिसमें एक 60 साल के अधेड़ ने 10 वर्षीय मासूम को चारागाह में अकेला देखकर उस के साथ ना केवल दुष्कर्म किया
बल्कि उसकी हत्या करके सबूत मिटाने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया l मृतक के
नाना की रिपोर्ट पर दुष्कर्म और हत्या के आरोपी वहसी दमुराम को पुलिस ने गिरफ्तार
कर लिया है l
प्राप्त जानकारी
के मुताबिक गाँव बाजोली में पीडिता 10 वर्षीय मासूम ननिहाल में अपने नाना के पास रहती
थी, स्कूल की छुट्टी का दिन देख वह मवेशियों को चराने गांव के गोचरभूमि में चली गई
l आरोपी दमु राम राईका उम्र 60 वर्ष जो पास ही में अपने मवेशियों को चरा रहा था, मासूम
लड़की को अकेली देख कर उसने गन्दी नियत से मासूम के मुंह को बन्द कर एकांत में
लेजाकर दुष्कर्म किया, और सबूत नष्ट करने की नियत से पीड़िता के सिर व मुँह पर
पत्थर से वार उसकी हत्या कर दी और लोगो के डर के चलते पास की नाडी जिसमे मात्र 2-3
फिट पानी रहा था उस के कीचड़ में लाश को पत्थरों से दबा दिया l
जब शाम तक नाबालिग
मासूम घर नहीं पहुंची तो नाना और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह नही मिली,
तब गांव के गणमान्य लोगों ने रात में इकठा होकर इसकी सूचना पुलिस थाने में दी l
पुलिस ने मुस्तेदी से जाँच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि
नाबालिग मासूम के पास दमु राम राईका ही मवेशियों को चरा रहा था l
इस जानकारी के
आधार पर पुलिस को दमु राम राईका पुत्र कानाराम राईका पर शक हुआ, जिस पर उसे थाने लाकर पूछताछ की गई l
जिस पर आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया l घटना की जानकारी मिलने पर डीडवाना एएसपी संजीव
गुप्ता, मकराना सीओ सुरेश कुमार सांवरिया, परबतसर सीआई सुखराम चोटिया, पीलवा थाना प्रभारी राधेश्याम चौधरी मय जाब्ता मौके
पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया l पुलिस की मौजूदगी में शव को नाडी से बरामद
किया गया और शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए परबतसर अस्पताल लाया गया ।
इस दौरान परिजनों
व समाज के लोगों ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम व मुआवजे की मांग को लेकर
मकराना सीओ सुरेश कुमार सांवरिया को ज्ञापन भी सौंपा l ज्ञापन में दोषी पर कठोर
कानूनी कार्यवाही करवाने की मांग रखी ।
-
दिल्ली समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए समाज के प्रबुद्ध लोगो को समाज विकास के लिए एक वैक...
-
दिल्ली , समाजहित एक्सप्रेस , ( रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) । नांगलोई , उत्तरी दिल्ली नगर निगम वार्ड नंबर 37 नांगलोई की भाजपा निगम पार्ष...
-
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस ( रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l निकटवर्ती ग्राम राजपुरा मे पहाड़ी की तलहटी में स्थित सार्वजनिक शमशान भूमि,शिव म...
-
दिल्ली समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l जयपुर , नगर निगम चुनाव के मद्देनजर राजधानी जयपुर की सीटों पर प्रत्याशियों का सघन जन...
-
थोथी हथाई, पाप री कमाई, उळझोड़ो सूत, माथे चढ़ायोड़ो पूत.... फोड़ा घणा घाले। झूठी शान, अधुरो ज्ञान, घर मे कांश, मिरच्यां री धांस.... फोड़...
-
दिल्ली समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l राजस्थान में सरपंच चुनाव के पहले चरण में सोमवार 28 सितम्बर को सुबह 07.30 बजे से...
-
दिल्ली समाजहित एक्सप्रेस (अत) l मध्यप्रदेश के गुना शहर से एक ऐसी घटना सामने आई जिसमे एक युवक 15 साल से एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैक...
-
दिल्ली , समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l ‘ युवा ’ समाज का वह हिस्सा है , जिसके द्वारा किसी देश व समाज का भविष्य निर्...
-
दिल्ली समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l बाबा साहब के संविधान की देन है कि भारत में महिलाओं का उच्च न्यायालय या उच्चतम न्...
-
दिल्ली समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l श्री श्याम प्रभु कृपा मंडल (रजि.) निहाल विहार द्वारा वार्षिक श्याम वंदना महोत्सव का...










