Thursday, July 16, 2020

गांव नैनपुरिया के विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए पेड़ पौधे



दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l  राजसमंद - ग्राम पंचायत नमाना के गांव नैनपुरिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार 14 जुलाई को मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष एवं महा नरेगा मेट पप्पू लाल कीर के नेतृत्व में 50 से अधिक पेड़ पौधे लगाए गए l

पर्यावरण को संरक्षित रखने में पेड़ पौधों का अहम योगदान होता है। पेड़-पौधे जहां जीवनदायिनी आक्सीजन देते हैं l पेड़ पौधे की कमी से आक्सीजन की कमी होती चली जाएगी जिससे प्राणियों का जीना दूभर हो जायेगा l यही कारण है कि वनों की कटाई के चलते जीव-जंतु कम होते चले जाएंगे। शाकाहारी जीव जंतु पेड़ पौधों को परोक्ष एवं प्रत्यक्ष रूप से खाते हैं। पेड़ पौधों की सेवा भगवान की सच्ची सेवा होती है। इन पेड़ों पर सैकड़ों पक्षी आश्रय पाते हैं।
पप्पू लाल कीर ने बताया है कि पेड़ पौधे पंचायत प्रशासन विद्यालय युवाओं ग्रामीण महिलाओं आदि के सहयोग से लगाए गए । पेड़ पौधे लगाने के लिए पेड़ पंचायत एवं विद्यालय से प्राप्त हुए हैं तथा पेड़ लगाने के लिए गड्ढे एवं मिट्टी ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं के सहयोग से किया गया। पेड़ लगाने के लिए मिट्टी युवा साथी 2 किलोमीटर दूर से ट्रैक्टर में भरकर लाए । पेड़ लगाने के बाद सभी ने पेड़ों की सुरक्षा के लिए कटीली झाड़ियां लगाई। सभी लोगों ने एकता की है कि पेड़ पौधों को पानी पिलाने के लिए हम 5 के ग्रुप में हमेशा प्रत्येक 2 दिन में पानी को पिलाते रहेंगे।
इस दौरान राजु कीर, लक्ष्मण कीर ,शिव लाल कीर, गंगाराम कीर, मदन कीर, दिनेश कीर, गिर्राज कीर, लोकेश कीर, मनीष कीर, सुगना बाई, नानी बाई कीर ,मंजू देवी, राधा देवी, कमला गुर्जर, नारू गुर्जर, मोहनी बाई गायरी, मन खुश कीर आदि ने सहयोग किया ।

Wednesday, July 15, 2020

भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवार्ड 2020 में कोरोना कालखंड में सराहनीय सेवा देने वाले होंगे कोरोना कर्मवीर सेवाश्री पुरस्कार से सम्मानित ,आवेंदन आमंत्रित



दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l  जोधपुर !  राष्ट्रीय दलित महासंघ इंडिया के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवार्ड 2020 के लिये आवेंदन आमंत्रित किये जा रहे । राष्ट्रीय दलित महासंघ इंडिया के राष्ट्रीय सयोजक विक्रम जटिया ने बताया कि राष्ट्र निर्माता सविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बी आर अम्बेडकर जयंती वर्ष पर हर वर्ष जोधपुर में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उत्कृष्ट सेवा देने वाले सेवाभावी न्यायप्रिय प्रतिभाओ के साथ भामाशाह को उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिये भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवार्ड प्रदान कर उन प्रतिभाओ का बहुमान किया जाता है ।
जटिया ने बताया कि इस वर्ष डॉ अम्बेडकर अवार्ड में उन लोगो का चयन किया जाएगा जिन्होंने कोविड 19 वैश्विक महामारी कोरोना काल खंड में अदभुत साहस दिखाते हुए उत्कर्ष सराहनीय सेवाए दी है । जटिया ने बताया कि पांचवें राज्यस्तरीय  भारत रत्न डॉ अम्बेडकर पुरस्कार चिकित्सा कर्मियों, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मियों, पत्रकार एव विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत बहुमुखी प्रतिभाओ सामाजिक समाजसेवीओ को चयन कमेटी द्वारा चयनित प्रतिभाओ को प्रदान किया जाएगा । डॉ अम्बेडकर पुरस्कार के लिये आवेदन पत्र जय भीम सदन ,मन्दिर वाला बास भदवासिया जमा कराए । कोरोना कर्मवीर सेवाश्री अवार्ड के लिये हेल्पलाइन न 9057520544,9929320864 है ।
आयोजककर्ता विक्रम जटिया ने बताया कि पंचम राज्य स्तरीय डॉ अम्बेडकर पुरस्कार सम्मान समारोह में मानवतावादी ,न्यायप्रिय ,सेवाभावी लोगो को विशेष रूप से समानित किया जाएगा एव आवेंदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है ,प्राप्त आवेदन पत्रों पर ही विचार किया जाएगा ।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने 108 यूनिट रक्तदान किया



दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l  भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए गाँव नयाबास विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा में शुक्रवार 10 जुलाई को ग्रामवासियों के सहयोग से स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया l जिसमे भीम आर्मी भारत एकता मिशन विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा के ग्रामीणों व कार्यकर्ताओ ने 108 यूनिट रक्तदान किया । इस शिविर में शाहपुरा विधानसभा विधायक आलोक बेनीवाल द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पात्र व स्मृति चिन्ह भेट कर हौसला अफजाई की l

रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है। रक्तदान करने से जरूरतमंद की मदद तो, होती है । साथ ही रक्तदाता कार्ड प्राप्त करने से भविष्य में अपने या परिवार के सदस्य के लिए भी जरूरत पड़ने पर आसानी से रक्त प्राप्त किया जा सकता है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा आयोजित स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम में शाहपुरा विधानसभा विधायक आलोक बेनीवाल, कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष राजस्थान विश्वविद्यालय मनीष यादव, रेगर समाज नव निर्माण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू रानी कराडिया, फूलचंद बिलोनिया, युवा नेता प्रवीण व्यास बतौर मुख्यातिथि व विशिष्ठ अतिथि रहे, जिन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पात्र व स्मृति चिन्ह भेट कर मान-सम्मान देकर हौसला अफजाई की l  इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों और भामाशाहो ने भी खुले मन से बढ़चढ़ कर सहयोग किया l

मंच के माध्यम से चन्दन मौर्य नयाबास ने रक्तदान पर स्वलिखित कविता द्वारा रक्तदान महादान के महत्व के बारे में समझाया l मृत्यु भोज अधिनियम 1960 तथा बच्चो की शिक्षा पर जोर दिया l उन्होंने कहा कि चाहे एक रोटी कम खा लेना लेकिन बच्चो को पढ़ा जरुर लेना l शिक्षा से ही हर समस्या का समाधान किया जा सकता है l
इस कार्यक्रम में फूलचंद बिलोनिया, अमृतसर थाना अधिकारी सुरेश रोलाण, हरीश कासोटिया, मुरारी लाल मौर्य, युवा क्रांतिकारी विकास यादव प्रोफेसर, इंजिनियर चन्दन मौर्य, ग्राम पंचायत के निवर्तमान सरपंच भेरूलाल जाट, सरस डेयरी सचिव रामेश्वर प्रसाद जाट, भीम आर्मी भारत एकता मिशन विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा के समस्त कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत नयाबास के गणमान्य महानुभाव व समस्त कार्यकर्ता आदि ने पहुँच कर रक्त दानदाताओ का हौसला बढ़ाया l

Monday, July 13, 2020

अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० एस. के. मोहनपुरिया का जन्मदिन सादगी से मनाया गया।


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l जयपुर, कोरोना संक्रमण और सोसल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुये समाज के गौरव, कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता व अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० एस. के. मोहनपुरिया का जन्मदिन सादगी से जयपुर में मनाया गया l समाजहित एक्सप्रेस की टीम की ओर से समाजसेवी नवरत्न गुसाईंवाल ने अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० एस के मोहनपुरिया से उनके निवास पर भेट कर जन्मदिन की शुभबेला पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर व मिठाई खिला कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी l

इस अवसर पर डॉ० एस. के. मोहनपुरिया से व्यक्तिगत भेट कर,फोन पर व सोशल मीडिया के माध्यम से सीधे कनेक्ट होकर बधाई देने वालों में प्रमुख राजनीतिज्ञ, मंत्रीगण, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाशास्त्री, पत्रकार, चिकित्सक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण एवं सम्मानित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा छात्र शामिल रहे । इसके अलावा फेसबुक, ट्विटर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनपुरिया ने समाज के लोगों के इस आत्मीय स्नेह के लिए उनके प्रति आभार जताते हुए सभी का हार्दिक धन्यवाद किया और सभी लोगों से अपील की कि कोरोना संक्रमणकाल का दौर चल रहा इस समय समाज के लोगो को समाज सेवा करने में आगे आना चाहिए l जो संतोष और आत्मिक संतुष्टि सेवा कार्य करने में मिलती है वह किसी और कार्य को करने से नहीं मिलती, इसलिए सेवा के कामों में हर व्यक्ति अपना योगदान दे। वो समाज के लिए और देश के लिए भी लाभकारी है।
समाजसेवी नवरत्न गुसाईंवाल ने अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० एस के मोहनपुरिया के बारे में समाजहित एक्सप्रेस के संपादक रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया को बताया कि समाजसेवा में ज़मीनी स्तर से जुड़े व्यक्ति, डॉ० एस के मोहनपुरिया हमेशा से समाज के कल्याण के लिए काम करते रहे हैं और उनकी इन क्षमताओं ने ही उन्हें आज रैगर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विराजमान किया है । मृदुभाषा ही व्यक्ति को पहचान दिलाती है ।
मैं अति सम्माननीय एवं आदर्श माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० एस के मोहनपुरिया को समस्त रैगर समाज और समाजहित एक्सप्रेस की टीम की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं और उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु तथा उज्जवल भविष्य की भगवान से प्रार्थना करता हूँ ताकि उनका स्नेह एवं आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे ।

क्या विरोधी क्या समर्थक, क्या अनपढ़ क्या शिक्षित, क्या अमीर.....क्या गरीब, मोहनपुरिया जी सबके करीब,यह दृश्य आज प्रत्यक्ष तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० एस. के. मोहनपुरिया के जन्मदिवस पर आज देखने को मिला। सुबह से ही उनके निवास पर उन्हें बधाई देने के लिए उनके चाहने वाले समाज के सभी वर्गों के शुभचिंतकों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।

Sunday, July 12, 2020

राजस्थान लोक सेवा आयोग की RAS की परीक्षा में रैगर समाज के होनहार 18 बेटे-बेटियां ने इतिहास रचा



दिल्ली समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस मुख्य लिखित परीक्षा 2018 का परिणाम10 जुलाई 2020 को  आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है । जिसमे राजस्थान के रैगर समाज के होनहार 18 बेटे बेटियां परीक्षा सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम फहरा रहे है l इन सभी ने राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा प्रशासनिक सेवा सरीखे एग्जाम की मुख्य परीक्षा को पास करके नये आयाम रचे है l समाज में हर कोई आज गर्व कर रहा है और बधाइयाँ दे रहे है l
रैगर समाज के लिए शुक्रवार गौरवशाली दिवस रहा है, आरएएस मुख्य परीक्षा के परिणाम में रैगर समाज के 18 प्रतिभाशाली बेटे-बेटियों ने सफलता अर्जित कर इतिहास रचा है । परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद रैगर समाज में खुशी की लहर छा गई । समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाओ के अभिभावक, गुरुजन और मित्र प्रसन्न हैं । इन सभी युवक-युवतियों ने साबित करके दिखा दिया कि जीवन में सदैव आगे बढने के लिए अनुशासन, कठोर मेहनत एवं लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती हैं ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस मुख्य लिखित परीक्षा में सफलता हासिल कर रैगर समाज को गौरवान्वित करने वाले होनहार 18 प्रतिभाशाली बेटे-बेटियों की सूची इस प्रकार है :
1. वंदना बाकोलिया सुपुत्री श्री छीतरमल बाकोलिया
2. कीर्ति बारोलिया अचरोल
3. आरती मौर्य सुपुत्री श्रीचंद मोर्य
4. गजेन्द्र दोतानिया बस्सी
5. डां.चंदन खोलिया जयपुर
6. बाबूलाल नवल मांजी
7. श्रीमती संगीता दीपक मालपुरा
8. अंशु कंवरिया निवाई
9. पंकज जाटोल सुपुत्र मदन लाल जाटोल जोधपुर
10. कैलाश सिंह कुलदीप जयपुर
11. विशाल तुनगरिया सवाईमाधोपुर
12. डा० बसंत परसोया
13 डा संदीप मुंडोतिया
14 कंचन बोहरा सुपुत्री कैलाश बोहरा जयपुर
15 विजय कुमार पलिया
16 राधेश्याम मौर्य अचरोल जयपुर
17 किरण पुत्री खेमाराम सिगाडिया गिरी पाली
18 ममता उदेनिया पुत्री डॉ रतन लाल उदेनिया

Tuesday, July 7, 2020

कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए, इसके तहत ज्वालापुरी में गरीब और जरूरतमंदो को राशन की किट बांटी गई



दिल्ली समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l  कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में कोरोना योद्धा भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है। कई संस्थाये इस काम में जुटी हुई है । लॉकडाउन से प्रतिदिन मजदूरी करने वाले परिवार को आर्थिक संकट पैदा हुआ, और भोजन की कठिनाई पैदा हो गई। दिल्ली युवा जागृति मंच के सदस्यों के सहयोग से ज्वालापुरी में लगभग 15 गरीब और जरूरत मंद परिवारो को राशन की किट बांटी गई । राशन सामग्री पाकर जरूरत मंद लोगों के चेहरे पर खुशी आ गई।
दिल्ली युवा जागृति मंच की पहली कोशिश होती है कि दिहाड़ी का काम करने वाले गरीब और मजदूर लोगों को मदद पहुंचायी जाए l इस दौरान मंच के कुछ कार्यकर्ता लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन व हैंड वाश से बार बार हाथ धोने के साथ ही मास्क का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने का सबसे बड़ा कार्य करते रहे l

दिल्ली युवा जागृति मंच द्वारा ज्वालापुरी में कोरोना योद्धाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया l



दिल्ली समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l दिल्ली युवा जागृति मंच द्वारा रविवार 05 जुलाई को ज्वालापुरी में कोरोना संक्रमण के दौरान आम जनता के साथ समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर, पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, सिविल डिफेन्स कर्मी, बैंक कर्मी, निगम कर्मचारी, पत्रकार व समाज सेवियों को कोरोना योद्धा-सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया । इसके साथ ही दिल्ली युवा जागृति मंच ने बड़ी संख्या में युवाओं को भी प्रेरित कर कहीं भी पीड़ितों की सेवा करने के लिए तैयार किया है ।

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सम्पूर्ण लॉकडाउन में लोग अपने घरों में रहे हैं। वही विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारी व आरडब्लूए व गैर सरकारी संस्थाओं के कार्यकर्ता अपनी जान हंथेली पर रखकर लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगो की सेवा में दिन रात जुटे रहे और कुछ लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन व हैंड वाश से बार बार हाथ धोने के साथ ही मास्क का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने का सबसे बड़ा कार्य करते रहे हैं l

दिल्ली युवा जागृति मंच के तत्वावधान में कोरोना योद्धाओं की सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साधारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि सन्नी खेड़ा, (मुख्यमंत्री प्रतिनिधि, क्वारनटाईन सेन्टर, बक्करवाला) मंच के चैयरमैन अशोक तंवर व अध्यक्ष भाई सुरेन्द्र बहल द्वारा डॉक्टर, पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, सिविल डिफेन्स कर्मी, बैंक कर्मी, निगम कर्मचारी, पत्रकार व समाज सेवियों को कोरोना योद्धा-सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया l

चैयरमैन अशोक तंवर ने कहा दिल्ली में बड़ी संख्या में कोरोना योद्धा सेवा कर रहे है जिनके बलबूते पर हम कोरोना वायरस से लड़ पा रहे हैं और इन योद्धाओं व समाजसेवियों के बल पर हम इस कोरोना पर जीत जल्द ही पा लेंगे । उन्होंने इस दौरान लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की भी अपील की।

इस अवसर पर अध्यक्ष भाई सुरेन्द्र बहल ने कहा कि ऐसे समाजसेवी लोगों की वजह से हमारा देश मजबूत है और जहां तक दिल्ली की बात है, यहां डाक्टर, नर्सेज, पत्रकार, पुलिस व सिविल डिफेन्स कर्मी, सफाई कर्मी, बिजली विभाग के कर्मचारी और अन्य समाजसेवी संगठनों के प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जान की बाजी लगा कर लोगों की सेवा करते रहे है। ऐसे कोरोना नायकों का सम्मान करना मेरे लिए भी गर्व की बात है। ऐसे कोरोना योद्धाओं को हम नमन करते है।
उन्होंने आगे कहा कि कोविद 19 महामारी को मात देने के लिए सबसे बेहतरीन उपाय सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन व हैंड वाश से बार बार हाथ धोने के साथ ही मास्क का प्रयोग जरूरी है। सरकार के दिशा निर्देशो पर अमल करके ही हम इस महामारी से मुक्ति प्राप्त कर सकते है।
इस अवसर पर दिल्ली युवा जागृति मंच के चैयरमैन अशोक तंवरसलाहकार भगवान सिंह भण्डारीसलाहकार श्याम लाल बड़सीवालसदस्य गुरुदेव बड़सीवालगुलशन बागड़ीप्रमोद बैहवालसन्दीप तंवर,  महासचिव मोहन बड़सीवाल,  सहसचिव गिरिराज भारती व विकास R.W.A आर ब्लाक ज्वालापुरी कैम्प नं 5 के प्रधान हरिशचन्द राजौरा, सन्त शिरोमणि श्री दुर्बलनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष धनराज चेतीवालश्याम प्रभु कृपा मण्ड़ल के प्रधान प्रहलाद शरण बड़सीवालओल्ड़ पीवीसी मार्किट ज्वालापुरी R.W.A के प्रधान सुभाष सांखलाप्रमुख समाजसेवी सुरजीत चावलापूर्व प्रधान निहाल विहार मंगल मल्होत्रा, दिल्ली युवा जागृति मंच के नागंलोई मण्ड़ल अध्यक्ष मुकेश बसवालाउपाध्यक्ष सज्जन नागर व रघुवीर सिंह गाड़ेगांवलिया (सम्पादक समाजहित एक्सप्रेस) सहित अन्य सामाजिक गणमान्य महानुभाव व कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।