Wednesday, July 3, 2019

अखिल भारतीय रैगर महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ताजा गठित दिल्ली प्रदेश इकाई को लेकर उठे विवाद



दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l अखिल भारतीय रैगर महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोती लाल सक्करवाल द्वारा अपने विशेषाधिकार के तहत प्रदेश इकाई का गठन 30 जून 2019, को कर दिया था । टीम की घोषणा के बाद उसी समय मनोनीत सदस्यों को शपथ ग्रहण भी करवा दी गई l प्रदेश इकाई के गठन को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन सचिव व कुछ कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई l

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 30 जून 2019 को श्री गंगा मंदिर स्थित कार्यालय में अखिल भारतीय रैगर महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोती लाल सक्करवाल ने दिल्ली प्रदेश मंत्रिमंडल के विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों हेतु उपाध्यक्ष पद पर प्रताप कुमार झंगिनिया, खुशहाल मौर्या – महासचिव, प्रवीण कुमार जाटोलिया – मंत्री, राज कुमार नोगिया – कोषाध्यक्ष व मुकेश कुमार उदीनिया - संगठन मंत्री आदि नामो की घोषणा की l

प्रदेश अध्यक्ष मोती लाल सक्करवाल ने अपनी नियुक्ति के उपरांत समाजहित में लिए गए अतिमहत्वपूर्ण निर्णय का अनुशरण करते हुए प्रदेश मंत्रिमंडल के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद श्री गंगा मंदिर स्थित कार्यालय में ही साधारण कार्यक्रम में उक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण भी करवा दी गई l शपथ ग्रहण के साधारण कार्यक्रम का समाज पर किसी भी प्रकार का आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए जल पान की व्यवस्था का खर्चा उपरोक्त मंत्रिमंडल के सदस्यों ने अपने निजी खर्च से किया l ऐसा करने का एकमात्र उद्देश्य सामाजिक संस्थाओ के कार्यक्रमो के दौरान होने वाले अवांछनीय खर्चो को रोकने का सन्देश समाज को देना था l
प्रदेश मंत्रिमंडल के पदाधिकारियों की घोषणा और शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार सौंकरिया, राष्ट्रीय संगठन सचिव गंगाराम बारोलिया व कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने कुछ बातों को लेकर आपत्ति जताई और इन आपतियों को सोशल मिडिया पर वायरल किया l जिसमे मुख्यता महासभा के किसी भी राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्यों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया l दूसरा प्रदेश मंत्रिमंडल के पदाधिकारियों के मनोनीत करने के विषय में राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्यों को विश्वास में नहीं लिया गया l तीसरा उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अवेहलना को सरासर अपमान बताया है l


Tuesday, July 2, 2019

सोशल मीडिया पर सामाजिक नेताओ और कार्यकर्ताओं की टूटती भाषाई मर्यादा



दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l समाज में लोग पक्ष-विपक्ष पर तर्कपूर्ण और मुद्दा आधारित बहस हमेशा करते आए हैं । लेकिन आजकल क्या छोटा क्या बड़ा, आज हर सामाजिक कार्यकर्ता अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ फेसबुक, वाट्सअप, इंस्टाग्राम व ट्वीटर पर बयान व टिपण्णी में शालीनता की धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है । आजकल नेतागण एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं और इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं । जबकि सामाजिक नेता की भाषा सभ्य, सौम्य, शालीन होनी चाहिये l क्योंकि वह समाज का आइना होता है l समाज के लोगो का सामाजिक राजनीति के प्रति बढ़ते मोहभंग का यह एक बड़ा कारण है ।
सवाल उठता है कि समाज में अगर सामाजिक नेता मर्यादाविहीन रास्ते पर चलने लगे तो क्या देश और समाज का लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है ? क्या हम एक स्वस्थ लोकतान्त्रिक समाज के रूप में आगे बढ़ सकते हैं ? क्या समाज अधिनायकवाद या तानाशाही के रास्ते की ओर उन्मुख नहीं होगा ? इन सवालो पर हमे आत्म-मंथन करना होगा l
पहले सामाजिक नेता समाज को दिशा देते थे। उनके नेतृत्व से समाज के लोगो को बहुत कुछ सीखने को मिलता था। उनमे संवाद की शैली विरोधियों के लिए तीखी तो हो सकती थी लेकिन उसमें वैमनस्यता का भाव नहीं होता था। बिना लिखे हुए नियम समाज में परम्पराओं के रूप में लागू होते थे। इसमें लोक लज्जा होती थी, शालीनता होती थी,और मर्यादा व विवेक का संगम होता था ।
समाज में अगर गलती से भी किसी नेता की जुबान फिसलती थी, तो उसमें भी शालीनता बरकरार रहती थी । वे एक-दूसरे का सम्मान रखना जानते थे । विरोधी के साथ तीखे वाक् युद्ध में भी एक दुसरे की गरिमा बनाए रखी जाती थी । खासकर जिन सामाजिक नेताओ पर सामाजिक संगठन का कामकाज चलाने की जिम्मेवारी हो उनसे तो समाज के लोगो को बहुत ही संयम,विवेक और धैर्य की अपेक्षा होती है ।
भारतीय समाज में लगातार गिरावट आ रही है, आप अधिकांश सामाजिक नेताओं की जानबूझकर लडख़ड़ाती जुबान के कई मामले फसबूक और ट्वीटर पर देख सकते है । आपको यही लगेगा कि अब मर्यादा का संकट भारतीय समाज में गहरा गया है । सामाजिक संगठन की सत्ता या पद पाने के लिए, कार्यकर्ता अपने नेताओं के गुणों और कार्यों का बखान करते हुए विपक्ष को आइना दिखाने के लिए व्यवहार और भाषा में शालीनता की हर मर्यादा की लक्ष्मण रेखा लांघने को तैयार रहते है l मर्यादा, शालीनता, भद्रता जैसे शब्द अब डिक्शनरी में ही दिखने लगे हैं, सामान्य व्यवहार में तो ये गायब होते जा रहे हैं l
लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने और रखने का अधिकार है, लेकिन दूसरे के संबंध में कुछ कहने से पहले देखना चाहिए कि उसे किस स्तर तक जाने की जरूरत है । इसके लिए आत्म-मंथन किया जा सकता है। विरोध करें, लेकिन इसका तरीका सामने वाले को नीचा दिखाने वाला नहीं होना चाहिए । पक्ष-विपक्ष को चाहिए कि वह संतुलित और सजग सामाजिक राजनीति करते हुए कुछ भी बोलने से पहले उसे परखे । हम ने आपसी भेदभाव और द्वेष से ऊपर उठने के लिए सामाजिक संगठन और विधान बनाये है उनका पालन करते हुए हमे समाज का विकास करना चाहिए l

Monday, July 1, 2019

100 जानकारी जिसका ज्ञान सबको होना चाहिए

1.योग,भोग और रोग ये तीन अवस्थाएं है।
2. लकवा - सोडियम की कमी के कारण होता है ।
3. हाई वी पी में -  स्नान व सोने से पूर्व एक गिलास जल का सेवन करें तथा स्नान करते समय थोड़ा सा नमक पानी मे डालकर स्नान करे ।
4. लो बी पी - सेंधा नमक डालकर पानी पीयें ।
5. कूबड़ निकलना- फास्फोरस की कमी ।
6. कफ - फास्फोरस की कमी से कफ बिगड़ता है , फास्फोरस की पूर्ति हेतु आर्सेनिक की उपस्थिति जरुरी है । गुड व शहद खाएं
7. दमा, अस्थमा - सल्फर की कमी ।
8. सिजेरियन आपरेशन - आयरन , कैल्शियम की कमी ।
9. सभी क्षारीय वस्तुएं दिन डूबने के बाद खायें ।
10. अम्लीय वस्तुएं व फल दिन डूबने से पहले खायें ।
11. जम्भाई- शरीर में आक्सीजन की कमी ।
12. जुकाम - जो प्रातः काल जूस पीते हैं वो उस में काला नमक व अदरक डालकर पियें ।
13. ताम्बे का पानी - प्रातः खड़े होकर नंगे पाँव पानी ना पियें ।
14.  किडनी - भूलकर भी खड़े होकर गिलास का पानी ना पिये ।
15. गिलास एक रेखीय होता है तथा इसका सर्फेसटेन्स अधिक होता है । गिलास अंग्रेजो ( पुर्तगाल) की सभ्यता से आयी है अतः लोटे का पानी पियें,  लोटे का कम  सर्फेसटेन्स होता है ।
16. अस्थमा , मधुमेह , कैंसर से गहरे रंग की वनस्पतियाँ बचाती हैं ।
17. वास्तु के अनुसार जिस घर में जितना खुला स्थान होगा उस घर के लोगों का दिमाग व हृदय भी उतना ही खुला होगा ।
18. परम्परायें वहीँ विकसित होगीं जहाँ जलवायु के अनुसार व्यवस्थायें विकसित होगीं ।
19. पथरी - अर्जुन की छाल से पथरी की समस्यायें ना के बराबर है ।
20. RO का पानी कभी ना पियें यह गुणवत्ता को स्थिर नहीं रखता । कुएँ का पानी पियें । बारिस का पानी सबसे अच्छा , पानी की सफाई के लिए सहिजन की फली सबसे बेहतर है ।
21. सोकर उठते समय हमेशा दायीं करवट से उठें या जिधर का स्वर चल रहा हो उधर करवट लेकर उठें ।
22. पेट के बल सोने से हर्निया, प्रोस्टेट, एपेंडिक्स की समस्या आती है ।
23.  भोजन के लिए पूर्व दिशा , पढाई के लिए उत्तर दिशा बेहतर है ।
24.  HDL बढ़ने से मोटापा कम होगा LDL व VLDL कम होगा ।
25. गैस की समस्या होने पर भोजन में अजवाइन मिलाना शुरू कर दें ।
26.  चीनी के अन्दर सल्फर होता जो कि पटाखों में प्रयोग होता है , यह शरीर में जाने के बाद बाहर नहीं निकलता है। चीनी खाने से पित्त बढ़ता है ।
27.  शुक्रोज हजम नहीं होता है फ्रेक्टोज हजम होता है और भगवान् की हर मीठी चीज में फ्रेक्टोज है ।
28. वात के असर में नींद कम आती है ।
29.  कफ के प्रभाव में व्यक्ति प्रेम अधिक करता है ।
30. कफ के असर में पढाई कम होती है ।
31. पित्त के असर में पढाई अधिक होती है ।
33.  आँखों के रोग - कैट्रेक्टस, मोतियाविन्द, ग्लूकोमा , आँखों का लाल होना आदि ज्यादातर रोग कफ के कारण होता है ।
34. शाम को वात-नाशक चीजें खानी चाहिए ।
35.  प्रातः 4 बजे जाग जाना चाहिए ।
36. सोते समय रक्त दवाव सामान्य या सामान्य से कम होता है ।
37. व्यायाम - वात रोगियों के लिए मालिश के बाद व्यायाम , पित्त वालों को व्यायाम के बाद मालिश करनी चाहिए । कफ के लोगों को स्नान के बाद मालिश करनी चाहिए ।
38. भारत की जलवायु वात प्रकृति की है , दौड़ की बजाय सूर्य नमस्कार करना चाहिए ।
39. जो माताएं घरेलू कार्य करती हैं उनके लिए व्यायाम जरुरी नहीं ।
40. निद्रा से पित्त शांत होता है , मालिश से वायु शांति होती है , उल्टी से कफ शांत होता है तथा उपवास ( लंघन ) से बुखार शांत होता है ।
41.  भारी वस्तुयें शरीर का रक्तदाब बढाती है , क्योंकि उनका गुरुत्व अधिक होता है ।
42. दुनियां के महान वैज्ञानिक का स्कूली शिक्षा का सफ़र अच्छा नहीं रहा, चाहे वह 8 वीं फेल न्यूटन हों या 9 वीं फेल आइस्टीन हों ,
43. माँस खाने वालों के शरीर से अम्ल-स्राव करने वाली ग्रंथियाँ प्रभावित होती हैं ।
44. तेल हमेशा गाढ़ा खाना चाहिएं सिर्फ लकडी वाली घाणी का , दूध हमेशा पतला पीना चाहिए ।
45. छिलके वाली दाल-सब्जियों से कोलेस्ट्रोल हमेशा घटता है ।
46. कोलेस्ट्रोल की बढ़ी हुई स्थिति में इन्सुलिन खून में नहीं जा पाता है । ब्लड शुगर का सम्बन्ध ग्लूकोस के साथ नहीं अपितु कोलेस्ट्रोल के साथ है ।
47. मिर्गी दौरे में अमोनिया या चूने की गंध सूँघानी चाहिए ।
48. सिरदर्द में एक चुटकी नौसादर व अदरक का रस रोगी को सुंघायें ।
49. भोजन के पहले मीठा खाने से बाद में खट्टा खाने से शुगर नहीं होता है ।
50. भोजन के आधे घंटे पहले सलाद खाएं उसके बाद भोजन करें ।
51. अवसाद में आयरन , कैल्शियम , फास्फोरस की कमी हो जाती है । फास्फोरस गुड और अमरुद में अधिक है
52.  पीले केले में आयरन कम और कैल्शियम अधिक होता है । हरे केले में कैल्शियम थोडा कम लेकिन फास्फोरस ज्यादा होता है तथा लाल केले में कैल्शियम कम आयरन ज्यादा होता है । हर हरी चीज में भरपूर फास्फोरस होती है, वही हरी चीज पकने के बाद पीली हो जाती है जिसमे कैल्शियम अधिक होता है ।
53.  छोटे केले में बड़े केले से ज्यादा कैल्शियम होता है ।
54. रसौली की गलाने वाली सारी दवाएँ चूने से बनती हैं ।
55.  हेपेटाइट्स A से E तक के लिए चूना बेहतर है ।
56. एंटी टिटनेस के लिए हाईपेरियम 200 की दो-दो बूंद 10-10 मिनट पर तीन बार दे ।
57. ऐसी चोट जिसमे खून जम गया हो उसके लिए नैट्रमसल्फ दो-दो बूंद 10-10 मिनट पर तीन बार दें । बच्चो को एक बूंद पानी में डालकर दें ।
58. मोटे लोगों में कैल्शियम की कमी होती है अतः त्रिफला दें । त्रिकूट ( सोंठ+कालीमिर्च+ मघा पीपली ) भी दे सकते हैं ।
59. अस्थमा में नारियल दें । नारियल फल होते हुए भी क्षारीय है ।दालचीनी + गुड + नारियल दें ।
60. चूना बालों को मजबूत करता है तथा आँखों की रोशनी बढाता है ।
61.  दूध का सर्फेसटेंसेज कम होने से त्वचा का कचरा बाहर निकाल देता है ।
62.  गाय की घी सबसे अधिक पित्तनाशक फिर कफ व वायुनाशक है ।
63.  जिस भोजन में सूर्य का प्रकाश व हवा का स्पर्श ना हो उसे नहीं खाना चाहिए
64.  गौ-मूत्र अर्क आँखों में ना डालें ।
65.  गाय के दूध में घी मिलाकर देने से कफ की संभावना कम होती है लेकिन चीनी मिलाकर देने से कफ बढ़ता है ।
66.  मासिक के दौरान वायु बढ़ जाता है , 3-4 दिन स्त्रियों को उल्टा सोना चाहिए इससे  गर्भाशय फैलने का खतरा नहीं रहता है । दर्द की स्थति में गर्म पानी में देशी घी दो चम्मच डालकर पियें ।
67. रात में आलू खाने से वजन बढ़ता है ।
68. भोजन के बाद बज्रासन में बैठने से वात नियंत्रित होता है ।
69. भोजन के बाद कंघी करें कंघी करते समय आपके बालों में कंघी के दांत चुभने चाहिए । बाल जल्द सफ़ेद नहीं होगा ।
70. अजवाईन अपान वायु को बढ़ा देता है जिससे पेट की समस्यायें कम होती है
71. अगर पेट में मल बंध गया है तो अदरक का रस या सोंठ का प्रयोग करें
72. कब्ज होने की अवस्था में सुबह पानी पीकर कुछ देर एडियों के बल चलना चाहिए ।
73. रास्ता चलने, श्रम कार्य के बाद थकने पर या धातु गर्म होने पर दायीं करवट लेटना चाहिए ।
74. जो दिन मे दायीं करवट लेता है तथा रात्रि में बायीं करवट लेता है उसे थकान व शारीरिक पीड़ा कम होती है ।
75.  बिना कैल्शियम की उपस्थिति के कोई भी विटामिन व पोषक तत्व पूर्ण कार्य नहीं करते है ।
76. स्वस्थ्य व्यक्ति सिर्फ 5 मिनट शौच में लगाता है ।
77. भोजन करते समय डकार आपके भोजन को पूर्ण और हाजमे को संतुष्टि का संकेत है ।
78. सुबह के नाश्ते में फल , दोपहर को दही व रात्रि को दूध का सेवन करना चाहिए ।
79. रात्रि को कभी भी अधिक प्रोटीन वाली वस्तुयें नहीं खानी चाहिए । जैसे - दाल , पनीर , राजमा , लोबिया आदि ।
80.  शौच और भोजन के समय मुंह बंद रखें , भोजन के समय टी वी ना देखें ।
81. मासिक चक्र के दौरान स्त्री को ठंडे पानी से स्नान , व आग से दूर रहना चाहिए ।
82. जो बीमारी जितनी देर से आती है , वह उतनी देर से जाती भी है ।
83. जो बीमारी अंदर से आती है , उसका समाधान भी अंदर से ही होना चाहिए ।
84. एलोपैथी ने एक ही चीज दी है , दर्द से राहत । आज एलोपैथी की दवाओं के कारण ही लोगों की किडनी , लीवर , आतें , हृदय ख़राब हो रहे हैं । एलोपैथी एक बिमारी खत्म करती है तो दस बिमारी देकर भी जाती है ।
85. खाने की वस्तु में कभी भी ऊपर से नमक नहीं डालना चाहिए , ब्लड-प्रेशर बढ़ता है ।
86 .  रंगों द्वारा चिकित्सा करने के लिए इंद्रधनुष को समझ लें , पहले जामुनी , फिर नीला ..... अंत में लाल रंग ।
87 . छोटे बच्चों को सबसे अधिक सोना चाहिए , क्योंकि उनमें वह कफ प्रवृति होती है , स्त्री को भी पुरुष से अधिक विश्राम करना चाहिए
88. जो सूर्य निकलने के बाद उठते हैं , उन्हें पेट की भयंकर बीमारियां होती है , क्योंकि बड़ी आँत मल को चूसने लगती है ।
89.  बिना शरीर की गंदगी निकाले स्वास्थ्य शरीर की कल्पना निरर्थक है , मल-मूत्र से 5% , कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ने से 22 %, तथा पसीना निकलने लगभग 70 % शरीर से विजातीय तत्व निकलते हैं ।
90. चिंता , क्रोध , ईर्ष्या करने से गलत हार्मोन्स का निर्माण होता है जिससे कब्ज , बबासीर , अजीर्ण , अपच , रक्तचाप , थायरायड की समस्या उतपन्न होती है ।
91.  गर्मियों में बेल , गुलकंद , तरबूजा , खरबूजा व सर्दियों में सफ़ेद मूसली , सोंठ का प्रयोग करें ।
92. प्रसव के बाद माँ का पीला दूध बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता को 10 गुना बढ़ा देता है । बच्चो को टीके लगाने की आवश्यकता नहीं होती  है ।
93. रात को सोते समय सर्दियों में देशी मधु लगाकर सोयें त्वचा में निखार आएगा
94. दुनिया में कोई चीज व्यर्थ नहीं , हमें उपयोग करना आना चाहिए।
95. जो अपने दुखों को दूर करके दूसरों के भी दुःखों को दूर करता है , वही मोक्ष का अधिकारी है ।
96. सोने से आधे घंटे पूर्व जल का सेवन करने से वायु नियंत्रित होती है , लकवा , हार्ट-अटैक का खतरा कम होता है ।
97. स्नान से पूर्व और भोजन के बाद पेशाब जाने से रक्तचाप नियंत्रित होता है।
98 . तेज धूप में चलने के बाद , शारीरिक श्रम करने के बाद , शौच से आने के तुरंत बाद जल का सेवन निषिद्ध है
99. त्रिफला अमृत है जिससे वात, पित्त , कफ तीनो शांत होते हैं । इसके अतिरिक्त भोजन के बाद पान व चूना । 
100. इस विश्व की सबसे मँहगी दवा। लार है , जो प्रकृति ने तुम्हें अनमोल दी है ,इसे ना थूके ।

_जनजागृति हेतु लेख को पढ़ने के बाद साझा अवश्य करें।

आज सामाजिक पत्रकारिता को लेकर चिंतन और मनन होना चाहिए


संवाददाता: रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया
आजीविका के संघर्ष के दौर में जब मैं सन 1980 में पत्रकारिता के क्षेत्र में आया था तो अपने सीनियर से एक ही सिद्धांत सिखा था, ‘फीयर नन, फेवर नन’, किसी से डरो नहीं और और किसी को डराओ भी नहीं l जो सच है उसे ही लिखो और अख़बार के माध्यम से पाठको तक पहुँचाओ l 
मैं रैगर हूँ और रैगर समाज के विकास के बारे में सोचता हूँ l मैं कई अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुडा हुआ हूँ l समाज के नेताओ और व्यक्तियों में व्याप्त दोहरेपन हमेशा मुझे कचोटा रहा है, अपने विचारों, अनुभवों और जीवन को करीब से देखने से उत्पन्न मिश्रण को कलम द्वारा कागज़ पर उकेरने का प्रयास किया है l मेरा दोष है कि मैंने समाज विकास को लेकर सामाजिक नेतृत्व के लच्चर व्यवस्था के मुद्दों पर लिखा है। आज समाज में इस बात पर विचार होना चाहिए कि समाज को चाटुकारिता की पत्रकारिता चाहिए या निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता चाहिए l
आज समाज में एक दुसरे से व्यक्ति के मन में डर व्याप्त है जिसके कारण समाज में हो रहे गलत काम का कोई खुलकर विरोध नहीं करता, दबी जुबान में सब विरोध करते है । ये दोहरापन और दोगलापन समाज विकास में मुख्य रूप से बाधक है । फिर कैसे समाज का विकास होगा l
कई बार देखा गया है कि समाज के नेतागण और समाजसेवी लोग उच्च आदर्श और सद्विचारों का बखान तो खूब करते हैं, लेकिन वास्तविकता कुछ और है l अगर मेरे जैसे किसी पत्रकार ने सामाजिक नेताओ की नीतियों और कार्यशैली की विवेचना करते हुए अपनी वाणी और लेखनी की शक्ति से सच्चाई को उजागर करते हुए आलोचना कर दी तो बस वो पत्रकार तो इनकी आँखों में खटक गया और ये उसे अपना हमेशा दुश्मन मानने लग जाते है l जबकि एक पत्रकार का धर्म ही है कि वह हमेशा विपक्ष में रहे और अच्छे कार्यो की प्रसंशा करे तथा गलत कार्य और गलत नीतियों की आलोचना करे l
सच कहूँ तो पत्रकार के एक ही व्यक्तिव में इतने रूप छुपे हुए हैं l पत्रकार समाज को मार्ग दिखाने वाला, सूचना देने एवं समाज को जागरूक बनाने वाला, पीड़ितों को राहत पहुँचाने वाला, असहायों को सम्बल बनाने वाला होता है l अपनी कलम की शक्ति से अज्ञानियों को ज्ञान एवं भटके हुए शासक को सद्बुद्धि प्रदान करने कार्य करता है l एक पत्रकार निस्वार्थ समाज की सेवा करता है और समाज का विकास और समाज में बन्धुत्व की स्थापना चाहता है ।

Saturday, June 29, 2019

रजौरी गार्डन पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन पर आयोजित भूकंप आपदा की मेगा मॉक ड्रिल सम्पन्न हुई



दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार 28 जून को पश्चिमी दिल्ली के पांच स्थानों पर भूकंप पर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया l जिसमे पश्चिमी जिले की सभी इमरजेंसी सेवाओं के सभी कर्मचारियों के अलावा सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डन अपनी अपनी वालंटियर्स की टीम के साथ क्षतिग्रस्त इमारत से घायलों को बाहर निकालने और राहत पहुंचाने के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 28 जून को नोडल अधिकारी सुनील त्यागी (एडिशनल चीफ वार्डन, वेस्ट) की देखरेख में रजौरी गार्डन पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन पर भूकंप पर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया l जिसमे डिवीजनल वार्डन आर. के. द्विवेदी, डिप्टी डिवीजनल वार्डन अनिलकुमार व सुखदेव सिंह धुन्ना के साथ 60 सिविल डिफेन्स वालंटियर्स की टीम ने बचाव व राहत का कार्य बड़ी तत्परता से किया l

भूकंप पर मेगा मॉक ड्रिल की निगरानी सिविल डिफेंस पश्चिमी जिले के सीनियर इंस्ट्रक्टर सुरेश कुमार मलिक, सीनियर चीफ वार्डन भूपेंद्र सिंह,एडीशनल चीफ वार्डन सुनील त्यागी, डिप्टी चीफ वार्डन यस यार  कौशिक, डिप्टी चीफ वार्डन हेड क्वार्टर लक्ष्मण सिंह चंदेला,डिप्टी चीफ वार्डन जसबीर सिंह व लेडी वार्डन संगीता मलिक, डिवीजनल वार्डन जोगिन्द्र सिंह, आर. के. द्विवेदी शाहदत अली,देवेन्द्र दहिया,सतविन्द्र पूरी, बलविन्द्र सिंह, रघुबीर सिंह, ओ.पी. शर्मा, डिप्टी डिवीजनल वार्डन हरबंस लाल गुप्ता, राजेश छाबड़ा,सतविन्द्र सिंह, एल.डी. जोशी, बलविन्द्र, अमरजीत सिंह अनिलकुमार व सुखदेव सिंह धुन्ना आदि ने की l


पश्चिम विहार स्थित कृषि निकेतन अपार्टमेंट में मेगा मॉक ड्रिल सम्पन्न



दिल्ली,समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली की सीमा से जुड़े उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रो में एक साथ शुक्रवार, 28 जून 2019 को अंतरराज्यीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया l मेगा मॉक ड्रिल का मकसद अचानक अधिक तीव्रता का भूकंप आ जाने पर एजेंसियों की तैयारियों को परखना था l मेगा मॉक ड्रिल सब कुछ उसी तरह से किया जाता है जैसे वास्तविक आपदा आने के बाद उससे निबटने के लिए किया जाता है ।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भूकंप के खतरे के लिहाज से सिस्मिक जोन-4 में आता है और खासकर दिल्ली में भूकंप का खतरा अधिक है । आपदा बचाव राहत कार्यो में निभाई जाने वाली ड्यूटी के साथ ही दिल्ली में आपदाओं से बचाव हेतु आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया l समाज के सहयोग के बिना भूकंप जैसी आपदा के प्रभाव को कम नहीं किया जा सकता l समाज के लोगों के साथ मिलकर ही यह कार्य बखूबी किया जा सकता है l

भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदा के दुष्परिणाम स्वरुप होने वाली तबाही के समय हर प्रकार के आवश्यक बचाव व राहत कार्यो को सुनिश्चित करने व इस सम्बन्ध में जन जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 28 जून 2019 को मेगा मॉक ड्रिल के तहत पश्चिम विहार क्षेत्र में स्थित कृषि निकेतन अपार्टमेंट में 10.51 बजे अचानक अधिक तीव्रता का भूकंप आ जाने की सुचना प्रसारित की गई, लोगो को सूचित करने के लिये क्षेत्र के सायरन बज उठे l पुलिस तथा एंबुलेंस की गाड़ियां दौड़ती दिखाई पड़ी l आवासीय परिसर के लोग अपने आवास से बाहर आ गए उन्हें ऐसा लगा जैसे वास्तव में कोई आपदा हो गई । सच्चाई का पता लगने के बाद इन लोगों ने भी मॉक ड्रिल को उत्साह पूर्वक देखा ।

इस मेगा मॉक ड्रिल में सभी इमरजेंसी सेवाओं के सभी कर्मचारियों के अलावा सिविल डिफेंस एवं पुलिस की टीमों ने क्षतिग्रस्त बहु मंजिला इमारत से घायलों को बाहर निकालने और राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई । इस मेगा मॉक ड्रिल के ऑपरेशन के दौरान आंशिक क्षतिग्रस्त बिल्डिंग के ब्लाक में से कुल 13 घायल व्यक्तियों को प्रशासन द्वारा पार्क में स्थपित दो चिकित्सा राहत केंद्र में पहुचाकर राहत पहुचाई, जिसमें डॉक्टर्स ने तुरंत उपचार व जाँच के बाद 04 व्यक्ति को लाल टैग, 04 को पीले, 03 को हरे, दो को काले टैग बांधे । लाल टैग अधिक घायल व्यक्ति को, पीला छोटी चोट के लिए, हरा बिल्कुल ठीक के लिए, काला मृत घोषित के लिए प्रयोग किया गया, ताकि उनके लगाए गए रिबन के अनुसार उनका उपचार किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देकर स्टेचर के माध्यम से एम्बुलेंस द्वारा विभिन्न अस्पतालों को भिजवाया गया ।

सिविल डिफेन्स के डिप्टी चीफ वार्डन संतराम  कौशिक ने बताया कि कृषि निकेतन अपार्टमेंट की मेगा मॉक ड्रिल में अन्य विभागों के सहयोग और समन्वय से बचाव व राहत का अच्छा काम हुआ है l पश्चिमी दिल्ली में कृषि निकेतन अपार्टमेंट सहित पांच जगहों पर आपदा से बचाव के लिए स्थान चिन्हित किये गए थे l
इस दौरान इनसिडेंट कमांडर के तौर पर तहसीलदार अनिल चौधरी,रिसोर्सयूनिट लीडर नवीन कुमार (रीडर पंजाबी बाग), मेडिकल टीम हेड डॉ० हरप्रीत सिंह, एम्बुलेंस इंचार्ज भूपिन्द्र नौनियाल, अरुण देव नेहरा थानाध्यक्ष पश्चिम विहार, विनोद यादव (जेड.ओ. दिल्ली जल बोर्ड), दिल्ली नगर निगम एल.एन.मीणा, BSES इंचार्ज अजय कुमार, ट्रैफिक पुलिस से SI सतबीर व ASI संजीत, DUSIB से इंजीनियर R.C. गुप्ता (EE),एनिमल हसबेंडरी से डॉ० अजय गुप्ता, DDA से धर्मेन्द्र कुमार मीणा, सिविल डिफेन्स से S.R. कौशिक डिप्टी चीफ वार्डन व रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया डिवीज़नल वार्डन सहित अनेको लोगों का भरपूर योगदान रहा ।


Monday, June 24, 2019

दिल्ली प्रांतीय रैगर मंदिर प्रबंधक कमेटी (रजि०) द्वारा आगामी 01जुलाई 2019 को मेधावी विद्यार्थी छात्रवृति सम्मान समारोह-2019 का आयोजन किया जायेगा



दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) l दिल्ली प्रांतीय रैगर मंदिर प्रबंधक कमेटी (रजि०) के तत्वाधान में आगामी सोमवार 01जुलाई 2019 को सांय 5 बजे करोलबाग स्थित श्री शिव मंदिर, रतियावाली प्याऊ, देव नगर में मेधावी विद्यार्थी छात्रवृति सम्मान समारोह-2019 का आयोजन किया जायेगा l जिसमे मुख्य अतिथि योगेन्द्र चांदोलिया (पूर्व महापौर) व विशेष अतिथि श्रीमती सुशीला मदन खोरवाल (निगम पार्षद) होंगे l

दिल्ली प्रांतीय रैगर मंदिर प्रबंधक कमेटी (रजि०) के महामंत्री भागीरथ परसोया ने समाजहित एक्सप्रेस को बताया कि समाज सेवा के हर क्षेत्र में अग्रणी संस्था दिल्ली प्रांतीय रैगर मंदिर प्रबंधक कमेटी (रजि०) की कार्यकारणी के निर्णायानुसार आगामी सोमवार 01जुलाई 2019 को सांय 5 बजे करोलबाग स्थित श्री शिव मंदिर, रतियावाली प्याऊ, देव नगर में 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में सर्वोत्तम अंक लाकर नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रैगर समाज के नाम को गौरवान्वित करने वाले मेधावी व प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिये मेधावी विद्यार्थी छात्रवृति सम्मान समारोह-2019 का आयोजन करने जा रही है l
इस सम्मान समारोह में रैगर समाज के चयनित छात्र-छात्राओ को जिन्होंने 10वीं व 12वीं कक्षा में 75% से 85% अंक प्राप्त करने वाले को रु०5000/-, 85% से 95% तक वालो को रु०7000/- तथा दसवीं कक्षा" मे 95% से 100% वालो को रु०10,000/- राशि का चैक, व बारहवी कक्षा मे 95% से 100% अकं लाने वाले विधार्थी को "लैपटॉप"--- 4GB,i3 देकर सम्मानित किया जायेगा। समारोह की तैयारियों जौरो पर है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ।  
जिन छात्र-छात्राओ ने 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त कर रैगर समाज का गौरव बढाया है वे पुरस्कार से सम्मानित होने के लिए मार्कशीट और आधार कार्ड की फोटोकॉपी के साथ दिल्ली प्रांतीय रैगर मंदिर प्रबंधक कमेटी (रजि०) के कार्यालय श्री शिव मंदिर, रतियावाली प्याऊ, देव नगर में 30 जून तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है l